नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में ट्रेडिंग के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप से किया था संपर्क

नोएडा के सेक्टर-78 निवासी महिला ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करीब 6.50 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की है। आरोपियों ने टेलीग्राम और वाट्सऐप के जरिए संपर्क कर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस को बैंक स्टेटमेंट और अन्य साक्ष्य दिए गए हैं।

top-news

विजयादशमी पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, 37 जगहों पर रावण दहन, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

विजयादशमी पर गौतमबुद्ध नगर में 37 स्थानों पर रावण दहन होगा। पांच बड़े आयोजनों में भारी भीड़ की संभावना के चलते 500 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नोएडा स्टेडियम के आसपास वाहनों पर प्रतिबंध, CCTV निगरानी और गूगल मैप पर ट्रैफिक अपडेट की व्यवस्था की गई है।

top-news

नोएडा के सेक्टर-59 में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

नोएडा के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास मामूरा कट पर सड़क पार कर रहे योगेंद्र कुमार राय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

top-news

नोएडा में 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2200 पुलिसकर्मी

नोएडा में दशहरे पर 35 स्थानों पर रावण दहन और 200 जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सुरक्षा के लिए 2200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आग से बचाव के लिए 250 अग्निशमनकर्मी और 26 गाड़ियां तैयार रखी जाएंगी।

top-news

नोएडा एलिवेटेड रोड पर अचानक सड़क धंसने से बना गहरा गड्ढा, प्राधिकरण की टीम ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर मरम्मत शुरू कराई। घटना से सड़क निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में थार सवारों का उत्पात, डांडिया कार्यक्रम के दौरान बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला अम्पायर सोसायटी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान थार कार सवार युवकों पर बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने और अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी में आज होगा रावण दहन, 65 फीट का रावण और 55 फीट का कुंभकरण तैयार

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं। यहां 65 फीट ऊंचा रावण और 55 फीट का कुंभकरण बनाया जा रहा है। पुतले तैयार करने में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी जुटे हैं। रामलीला आयोजन पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होते हैं।

top-news

नोएडा इंडोर स्टेडियम के जिम में गरबा की धूम, महिलाओं ने डांस के साथ दिया फिटनेस का संदेश

नोएडा इंडोर स्टेडियम स्थित जिम में ‘सशक्त नारी, मजबूत नारी’ थीम पर महिलाओं के लिए गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने डांस और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। आयोजन के जरिए व्यायाम, संतुलित डाइट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

top-news

नोएडा की सोसाइटी में AOA बनाने से लेकर बिल्डर हैंडओवर तक, जानें फ्लैट मालिकों के लिए जरूरी स्टेप्स

नोएडा में AOA रजिस्ट्रेशन से लेकर बिल्डर हैंडओवर तक की पूरी प्रक्रिया जानें। इस खबर में जरूरी दस्तावेज, आवेदन के चरण, रजिस्ट्रार से प्रमाणपत्र, चुनाव प्रक्रिया, फ्लैट मालिकों के अधिकार और बिल्डर से साझा सुविधाओं का हस्तांतरण लेने के जरूरी तरीके बताए गए हैं।

top-news

दिल्ली में MDMA तैयार करने वाले ‘कलिस्टो’ की तलाश, नोएडा में 92 लाख की ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 920 ग्राम एमडीएमए बरामद कर घाना के नागरिक और उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 92 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा पुलिस ने तकनीकी मदद से खोज निकाले 25 लाख रुपये के 108 स्मार्टफोन, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 और मिशन सहयोग के तहत 108 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई।

top-news

दो युवकों को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का मामला, नोएडा पुलिस CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी

नोएडा के सेक्टर-18 में कहासुनी के बाद कैब चालक ने दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कैब की पहचान और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की है।

top-news

नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नें मासूम को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ली।

top-news

जेवर में पुलिस ने चलाया अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पिंक बूथ पर मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों, छेड़छाड़ की शिकायत और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

top-news

हरियाणा में फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाकर डराया, ड्राइवर ने सूझबूझ से टाला खतरा

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने हरियाणा में अपनी डिफेंडर SUV रोकने की कोशिश और हथियार दिखाने का आरोप लगाया है। जम्मू से नोएडा लौटते समय हुई घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने धमकियों का हवाला देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

top-news

फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए ठगी का खुलासा, साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में उत्तराखंड के जसपुर निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके बैंक खाते के खिलाफ 13 राज्यों में 33 शिकायतें दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा की माय फेयर सोसायटी में दुकानदारों और बिल्डर के गार्डों के बीच विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र की निर्माणाधीन माय फेयर सोसायटी में दुकानें हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और बिल्डर के गार्डों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, पहले नोटिस दिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

top-news

नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी की गिरफ्तारी से किया इनकार, फर्जी पोस्ट डालने वाले दो हैंडल्स समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की कथित फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दो हैंडल्स के संचालकों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार किया है। ध्रुव राठी ने कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

top-news

सेक्टर-120 की सोसाइटी में पार्किंग विवाद के बाद हंगामा, भागने के प्रयास में कार सवार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियाक सोसाइटी में डांडिया नाइट के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार पांच युवतियों और दो युवकों ने गाली-गलौज की और निकलने की कोशिश में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार जब्त की गई है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags