Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा प्राधिकरण का किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजे की दरों में 53 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलने वाले मुआवजे में करीब 53 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। पहले दर 5,324 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। किसान संगठनों ने बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए जमीन की वास्तविक कीमत के अनुसार मुआवजे की मांग उठाई है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की खबर को नोएडा पुलिस ने बताया गलत, एक्स पर पोस्ट करने वाले तीन लोगों पर FIR
ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की कथित फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। अभिषेक कुमार और प्रियंका कनाडे समेत कई एक्स हैंडल जांच के दायरे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
नोएडा के चोटपुर में सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, भारतीय किसान संगठन ने किया प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग
नोएडा के चोटपुर में सड़क निर्माण में देरी और घटिया सामग्री के आरोपों को लेकर भारतीय किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। विधायक पंकज सिंह के आवास की ओर मार्च कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका। संगठन ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और जेई की जांच की मांग की।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
नोएडा के बरौला गांव में नाले में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में नाले से साहिल नाम के युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती आशंका है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा पहुंचे लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली, नई हाइपरमार्केट के उद्घाटन में कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर स्थित आइथम्स मॉल में लुलु हाइपरमार्केट का शुभारंभ हुआ। लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली एम.ए. उद्घाटन में शामिल हुए। करीब एक लाख वर्ग फीट में बने हाइपरमार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड, ग्रॉसरी और अन्य उत्पाद मिलेंगे।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में पांच मौतों के मामले में दो बहनें और बहनोई गिरफ्तार, घर को लेकर चल रहा था विवाद
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक महेश की दो बहनों और एक बहनोई को गिरफ्तार किया है। घर को लेकर विवाद और प्रताड़ना के आरोपों की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, 12 चोरी की मोटरसाइकिलें और मास्टर चाबी बरामद
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, मास्टर चाबी के रूप में इस्तेमाल होने वाला पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद किया।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर मिली जमानत
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर मंदिर मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट में पेश किया। शांति भंग करने की आशंका से जुड़े मामले में लंबी बहस के बाद अदालत ने उन्हें पीस बॉन्ड भरने की शर्त पर जमानत दे दी।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे के अपहरण का खुलासा, दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, मुठभेड़ में तीन को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में छह साल के बच्चे के अपहरण और उसे बेचने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गोली लगी। दो महिलाओं समेत सात लोग गिरफ्तार हुए और बच्चा सकुशल बरामद किया गया। नकदी, हथियार और वाहन भी मिले।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की मौत की जांच तेज, मृतक की दो बहनों और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में महेश, पत्नी और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस संपत्ति विवाद, फूड पॉइजनिंग और आत्महत्या समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल में मिले ऑडियो की भी पड़ताल जारी है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
नोएडा की बेटी लवली यादव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बनीं लेफ्टिनेंट
नोएडा के सेक्टर-42 स्थित धान्या निकेतन सोसाइटी की लवली यादव भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उन्होंने जागरण पब्लिक स्कूल से 12वीं और आर्मी हॉस्पिटल, नई दिल्ली से चार साल की नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। उनकी उपलब्धि पर परिवार और सोसाइटी में खुशी है।
- Shiv Kumar
- 18 Oct, 2026
नोएडा में दिवाली से पहले सफाई और सड़कों की मरम्मत के निर्देश, 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों की रिसर्फेसिंग का लक्ष्य
नोएडा प्राधिकरण ने त्योहारों से पहले सफाई, रोशनी और जलापूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 31 अक्टूबर तक सड़कों की रिसर्फेसिंग, बकायेदारों से वसूली तेज करने, अवैध निर्माण पर कार्रवाई और न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
दुकानदारों को नकली नोट थमाकर कमाते थे मुनाफा, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 200 रुपये के 920 जाली नोट किए बरामद
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.84 लाख रुपये के जाली नोट, एक हजार रुपये की असली नकदी, मोबाइल फोन और कार बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
नोएडा में दुर्गा पंडाल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, बजरंग दल ने थाने में दी शिकायत, प्राधिकरण ने आरोपों को किया इंकार
नोएडा के सेक्टर-4 में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुर्गापूजा पंडाल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अवर अभियंता और टीम के खिलाफ फेज-वन थाने में शिकायत दी। प्राधिकरण ने आरोपों से इनकार किया है और पुलिस जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
पुरानी रंजिश में इमरान की गोली मारकर हत्या, साजिश रचने और आरोपियों को भगाने के आरोप में चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर में इमरान हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उन पर साजिश रचने और मुख्य आरोपियों को भगाने में मदद करने का आरोप है। मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में DJ की आवाज कम कराने को लेकर युवक की हत्या, शव फेंककर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में डीजे की आवाज कम कराने को लेकर हुए पुराने विवाद के बाद युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में 18 अक्टूबर से शुरू होगा लुलु हाइपरमार्केट, एक ही छत के नीचे मिलेंगी रोजमर्रा की जरूरतें
ग्रेटर नोएडा के आई-थुम्स गैलेरिया मॉल में 18 अक्टूबर 2026 को लुलु हाइपरमार्केट शुरू होगा। करीब एक लाख वर्ग फुट के स्टोर में ग्रॉसरी, फल-सब्जियां, बेकरी उत्पाद, सीफूड, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान मिलेगा। चेयरमैन यूसुफ अली एम.ए. इसका उद्घाटन करेंगे।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, अवैध तमंचे और 2.19 लाख रुपये बरामद
नोएडा में सेक्टर-39 थाना पुलिस की मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग के आरोपी सलमान और तनवीर घायल हो गए। पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की रॉयल एनफील्ड बाइक और 2.19 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों पर दिल्ली-एनसीआर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के हॉस्टल में BCA छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के BCA प्रथम वर्ष के छात्र निशांत शाक्य का शव पंखे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप और दवाइयां जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
नोएडा में बिजनेस के बहाने करोड़ों की धोखाधड़ी, मुनाफे का लालच देकर 31 ट्रांजैक्शन में ऐंठे 1.03 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में त्रिभुवन कुमार से पोलैंड की कंपनी को जिनसेंग उत्पाद बेचने के नाम पर 1.03 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित ने 31 बार अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026






