IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में मुंबई इंडियंस का नाम शुमार है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार टाइटल जीतने वाली पहली टीम बनी लेकिन IPL 2024 शुरु होने से पहले ही रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया. हालांकि हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक भी पहुंचने में नाकाम रही. अब IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. वहीं इस मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है.

मुंबई इंडियंस सूर्या, बुमराह और पांड्या को करेगी रिटेन !
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी. इस तरह रोहित शर्मा ऑक्शन का हिस्सा होंगे लेकिन अब सवाल ये उठता है कि मुंबई इंडियंस किस-किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी? रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को 18 करोड़ रुपए में रिटेन करेगी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को 14 करोड़ रुपए में रिटेन करेगी. जबकि जसप्रीत बुमराह को 11 करोड़ रुपए में रिटेन करने का अनुमान लगाया जा रहा है.

क्या ईशान, तिलक या आकाश पर होगा RTM का इस्तेमाल?
माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल ईशान किशन, तिलक वर्मा या आकाश मधवाल पर कर सकती है. हालांकि अब तक मुंबई इंडियंस के रिटेनशन पर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अपने सबसे सफलतम कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी. साथ ही इस बार ये देखना भी मजेदार होगा कि मुंबई इंडियंस किस-किस खिलाड़ी को रिटेन करती है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version