ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात कैब चालक ने सुबह की सैर कर रहे दंपति को टक्कर मार दी। आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सीएनजी पंप के पास मंगलवार सुबह सुपरटेक इको विलेज 2 निवासी संदीप रैना और उनकी पत्नी सोनिका रैना सुबह-सुबह सैर करने निकले थे। कि तभी अचानक पीछे से बेलगाम अज्ञात कैब चालक में उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक टक्कर मारने के बाद फिर से घायल पड़ी महिला के ऊपर से गाड़ी चलाता हुआ भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिसरख पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version