जिला गौतमबुद्ध नगर में आज “एक दौड़ मोदी जी के नाम एक दौड़ राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका एवं जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूनम सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम का आयोजन बहुत कुशल पूर्वक किया। जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पीएम मोदी का जिला अध्यक्ष ने प्रकट किया धन्यवाद

इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ परी चौक गोल चक्कर से जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी एवं कार्यमक्रम की संयोजिका पूनम सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस कार्यक्रम का आरंभ लोकसभा चुनाव में पूर्ण विजय प्राप्त हो ऐसी कामना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहीं जिले की महिलाएं

इस कार्यक्रम में जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, कार्यक्रम की सह संयोजिका साधना सिसोदिया, कुमुद शर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, संगीता रावल, रजनी कटियार, सीमा शर्मा, संगीता तिवारी, ममता तिवारी, अंजना त्यागी, अनीता सिसोदिया,  किरण राणा, ममता तिवारी, अंशु चक्रवर्ती, किरण शर्मा, रूपा गुप्ता, अरुणा शर्मा, ज्योति सिंह, बॉबी देवी, सरोज अरोड़ा,  आदि जिले की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version