दिल्ली-NCR

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गाजियाबाद से आई बवाल की खबर, मस्जिद के बाहर हुआ जमकर पथराव, छत से पत्थर बरसाए, पुलिस ने 5 को दबोचा

गाजियाबाद के मुरादनगर में मस्जिद के बाहर बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस ने 40 लोगों पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

top-news

'हिंदुओं डरो मत, हथियार साथ रखो, मुस्लिमों की भीड़ देखकर भागे तो ये जिहादी एक दिन नोच-नोचकर खा जाएंगे', गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद महाराज ने दिया विवादित बयान

गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने विवादित बयान देते हुए हिंदुओं से निहत्था न रहने और हर परिस्थिति में संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है।

top-news

'सलीम वास्तिक के हमलावरों को तुमने शहीद कर दिया, हम तुम्हें बम से उड़ा देंगे', लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधायक ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

top-news

गाजियाबाद में कफ सिरप माफिया पर बड़ा एक्शन, 13 करोड़ की संपत्ति सीज, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

गाजियाबाद पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चार ट्रकों से लाखों बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की गईं और NDPS एक्ट के तहत करीब 13 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई।

top-news

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, छिनैती और वाहन चोरी गैंग के तीन बदमाश दबोचे, चोरी के कई सामान बरामद

गाजियाबाद में वेव सिटी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट, छिनैती और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई टाटा नेक्सॉन कार, मोटरसाइकिल, कुंडल और तमंचा बरामद किया है।

top-news

गाजियाबाद में हाउस टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध, सपा नेताओं ने किया नगर नगर निगम कार्यालय का घेराव, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

top-news

सलीम वास्तिक हमले में बड़ा अपडेट, यूट्यूबर को आया होश, ICU में इलाज जारी, दोनों आरोपी एनकाउंटर में हो चुके हैं ढेर

गाज़ियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ है। आईसीयू में इलाज के दौरान उन्हें होश आ गया है। हमले के आरोपी दोनों सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

top-news

यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर, मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था दूसरा आरोपी गुलफाम, 48 घंटे में दोनों पहुंचे परलोक

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ में गुलफाम ढेर हो गया। वह सलीम वस्तिक पर हुए हमले के मुख्य आरोपी जीशान का भाई था। 48 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को एनकाउंटर में मार गिराया।

top-news

यूट्यूबर सलीम वास्तिक को चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, दो पुलिस वालों को लगी गोली, बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर, जानें पूरे एनकाउंटर की कहानी

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। गोलीबारी में थाना प्रभारी बाल-बाल बचे और दो पुलिसकर्मी घायल हुए। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम था। मामले की जांच जारी है।

top-news

गाजियाबाद में पुलिस ने किया ऐसा काम, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

गाजियाबाद जीआरपी ने तीन महीने के अभियान में 122 गुम मोबाइल बरामद कर यात्रियों को लौटाए। लाखों रुपये कीमत के फोन वापस मिलने से लोगों में खुशी है। पुलिस ने यात्रा के दौरान सतर्क रहने और तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

top-news

गाजियाबाद में धर्मकांटे के इलेक्ट्रॉनिक चिप में करते थे गड़बड़ी, फिर लाखों का माल कर देते थे पार, पुलिस ने चार को दबोचा

गाजियाबाद में धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सरिया और उपकरण बरामद किए हैं। अब संपत्ति जब्ती की तैयारी चल रही है।

top-news

गाजियाबाद हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी 50 हजार की सुपारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर शक के चलते 50 हजार रुपये देकर हमले की साजिश रची गई थी।

top-news

गाजियाबाद से आई चौंकाने वाली खबर, गेम्स की लत ने ले ली तीन बच्चों की जान, मामला जानकर आप आज से बच्चों को मोबाइल देना कर देंगे बंद!

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में एक साथ तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में ऑनलाइन गेमिंग मौत की वजह बताई है।

top-news

गाजियाबाद में 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था इंस्पेक्टर, विजिलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में विजिलेंस टीम ने निवाड़ी थाने के SHO को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है और मामले की आगे गहन जांच जारी है।

top-news

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में हादसा, दो की गई जान, मामला जान हिल जाएंगे आप

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के झुंडपुरा गांव में 11 वर्षीय आहिल की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने सिस्टम की लापरवाही का आरोप लगाया है और नालों को सुरक्षित करने की मांग की है।

top-news

रात में हुआ झगड़ा, पत्नी लेकर आई चाकू और पति के साथ कर दिया बड़ा कांड, मामला जान आप कहेंगे- हम कुंवारे ही ठीक हैं!

गाजियाबाद के मोदीनगर में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने चाकू से पति की जीभ काट दी। गंभीर हालत में युवक मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में हंगामा हुआ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

top-news

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनेंगे दो RRTS कॉरिडोर, ये है पूरा प्लान!

गाजियाबाद–जेवर 72 किमी RRTS कॉरिडोर अपने मौजूदा अलाइनमेंट पर ही विकसित होगा। YEIDA ने रूट बदलने की अटकलों को खारिज किया है। यह परियोजना NCR के पूर्वी हिस्से को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगी।

top-news

गाजियाबाद से आई दर्दनाक घटना, पिता के साथ सौतेली मां ने 6 साल की बेटी को मरने तक पीटा, पूरा मामला जान हिल जाएंगे आप!

गाजियाबाद में पिता और सौतेली मां ने 6 साल की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

top-news

महिला दरोगा बोली- मुकदमे से बचना है तो 45 हजार लगेंगे, पीड़ित ने कर दिया खेल, फंस गईं एनकाउंटर कॉप

गाजियाबाद में महिला थाने की साहिबाबाद चौकी पर तैनात महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन यूनिट मेरठ ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह दहेज केस में नाम न बढ़ाने के बदले घूस मांग रही थी।

top-news

बड़े दिल वाले मंत्री असीम अरुण, गाड़ी से खुद हटाया वीआईपी का स्टीकर, कार्यकर्ताओं से कहा- जनता से बड़ा वीआईपी कोई नहीं

गाजियाबाद दौरे पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने आम जनता से लेकर कार्यकर्ताओं का दिल खुश कर देने वाला काम किया है। उन्होंने अपनी गाड़ी से VIP का स्टीकर खुद ही हटा दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से वीआईपी कोई नहीं है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags