Breaking News
दिल्ली-NCR
दिल्ली में ठगी की मास्टरमाइंड वॉन्टेड महिला गिरफ्तार, अस्पताल व मंदिरों में महिलाओं को बनाती थी निशाना
दिल्ली में महिलाओं को झांसे में लेकर गहने ठगने वाली गैंग की मास्टरमाइंड महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से फरार थी और कई मामलों में शामिल रही है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 10 Apr, 2026
गाजियाबाद से आईपीएस अधिकारी लिपि नागायच का तबादला, वाराणसी कमिश्नरेट में बनाया गया एडिशनल डीसीपी
उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। लिपि नागायच को गाजियाबाद से वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार पांडे को गाजियाबाद भेजा गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 09 Apr, 2026
गाजियाबाद में वीडियो गेम खेलते समय दो बच्चों में झगड़ा, एक ने मार दिया दूसरे को चाकू, मौत से मचा मातम, इलाके में तनाव
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर में गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 09 Apr, 2026
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिल्ली, प्रीत विहार इलाके में क्लब के बाहर फायरिंगर, 21 वर्षीय युवक घायल, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रीत विहार के शोशा क्लब के बाहर फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत है और देर रात क्लब संचालन व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 04 Apr, 2026
दिल्ली क्राइम ब्रांच कि बड़ी सफलता, दिल्ली में चल रहे नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, हजारों नकली ‘सेंसोडाइन’ ट्यूब बरामद,आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने नकली Sensodyne टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हजारों ट्यूब और 130 किलो नकली पेस्ट बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 03 Apr, 2026
NH-58 पर गैंगवार की दहशत, हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर फायरिंग, खुद ड्राइव कर पहुंचा अस्पताल, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज हमला
गाजियाबाद के मोदीनगर में NH-58 पर हिस्ट्रीशीटर राहुल जाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चार गोलियां लगने के बाद भी वह खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 03 Apr, 2026
पति के खिलाफ पत्नी और प्रेमी की खौफनाक साजिश, घर में अकेला पाकर कर दिया कांड, पुलिस ने सिखाया सबक, जानें पूरा मामला
दिल्ली के पटेल नगर में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति पर घर में चाकू से हमला कराया। CCTV से खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घायल पति अस्पताल में भर्ती है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का किया गया अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देते समय चीख पड़ा परिवार, हाथ जोड़कर रो पड़े पिता
13 साल से कोमा में रहे गाजियाबाद के हरीश राणा का इच्छामृत्यु के बाद अंतिम संस्कार हुआ। परिवार के भावुक विदाई के बीच अंगदान से छह लोगों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है। यह मामला देश में नई बहस भी छेड़ गया है।
- Shiv Kumar
- 25 Mar, 2026
गाजियाबाद में पकड़े गए संदिग्ध, विदेशी नंबरों पर भेजते थे संवेदनशील तस्वीरें, SIT ने 9 को दबोचा, बरामद किए गए सीसीटीवी कैमरे
गाजियाबाद में विदेशी नंबरों पर संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें भेजने वाला नेटवर्क पकड़ा गया है। SIT जांच में 9 और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और सोलर CCTV कैमरे बरामद किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Mar, 2026
महागुणपुरम में 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, घर के कमरे में मां की भी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
गाजियाबाद के महागुणपुरम में 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दी, घर में मां की दो दिन पुरानी लाश मिलने से मामला और रहस्यमय बन गया, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Mar, 2026
हरीश राणा को खाना-पानी देना बंद, एम्स के डॉक्टर अब तक पाइस से दे रहे थे भोजन, सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी के बाद की जा रही प्रक्रिया
गाजियाबाद के हरीश राणा के इच्छामृत्यु मामले में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 साल से कोमा में पड़े हरीश को अब खाना-पानी और ऑक्सीजन सपोर्ट बंद किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन का मामला गरमाया, श्मशान घाट की जमीन पर रात में चल रहे बुलडोजर, शिकायत के बावजूद प्राधिकरण नहीं ले रहा एक्शन
ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव में श्मशान घाट के पास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस बल नहीं मिलने से कार्रवाई प्रभावित है। प्राधिकरण ने माफियाओं पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
खाड़ी देशों के बीच युद्ध में गाजियाबाद के डॉ. चंदन के बहनोई की मौत, घर पर पसरा सन्नाटा, बॉडी जल्द भारत आने की संभावना
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत के बाद परिवार सदमे में है। खाड़ी देशों में तनाव के बीच उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। परिवार ने सरकार से जल्द लाने की अपील की है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
गाजियाबाद में नाबालिग से जुड़े मामले में कथित पुलिस कार्रवाई से नाराज़ पिता ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
गाजियाबाद में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की मौत से मचा मातम, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
गाजियाबाद में रेलवे स्टेशनों और सुरक्षाबलों की संवेदनशील वीडियोज बनाकर विदेशी नंबरों पर भेज रहे थे युवक, पुलिस ने 6 संदिग्धों को दबोचा
गाज़ियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं और भारतीय न्याय संहिता व शासकीय गुप्त अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
AIIMS में अंतिम सांस ले रहे हरीश राणा, इच्छामृत्यु की प्रक्रिया जारी, हटाए गए लाइफ सपोर्ट सिस्टम, परिवार ने लिया अंगदान का फैसला
13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में रहे हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से परोक्ष इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद परिवार ने नम आंखों से विदाई दी। इस मामले ने कानून, करुणा और मानवता के संतुलन पर देशभर में नई बहस को जन्म दिया है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
गाजियाबाद में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किए थे भड़काऊ पोस्ट, पूछताछ कर रही पुलिस
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव से पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में UAPA के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
- Shiv Kumar
- 12 Mar, 2026
गाजियाबाद अग्निकांड में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, 3 मार्च को हुई थी घटना, अस्पताल में एक-एक करके चार ने तोड़ा दम
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र की सुनहरी रेजीडेंसी में 3 मार्च को लगी आग में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इलाज के दौरान अंजलि की भी मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए थे और करीब 40 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
- Shiv Kumar
- 11 Mar, 2026
गाजियाबाद में गोकशी करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लंगड़ा कर अस्पताल में कराया भर्ती, 3 अन्य साथियों को दबोचा
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, छुरे और एक कार बरामद हुई है।
- Shiv Kumar
- 11 Mar, 2026






