Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा के जेवर में ट्रैक्टर फैक्ट्री की स्थापना का रास्ता साफ, सीएम योगी ने किया शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यमुना सिटी के सेक्टर-8 में सीएनएच कंपनी के प्लांट की वर्चुअल आधारशिला रखी। कंपनी 100 एकड़ जमीन पर 1220 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी बनेंगी। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी पर ट्रैक्टर से मकान की दीवार गिराने का आरोप, उटरावली गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रेटर नोएडा के उटरावली गांव में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर पुश्तैनी मकान की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। तरु त्यागी ने पड़ोसी रवि त्यागी पर जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। शिकायत पर रबूपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के गांव में युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला, पिता की तहरीर पर सुमित समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के दूबली गांव में युवक सनी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन युवकों ने उसे पीटा। घायल सनी जिम्स अस्पताल में भर्ती है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आज पहुंचेगी प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा, स्वागत की तैयारियों के बीच लोगों में उत्साह

ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को 17 सदस्यीय प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा पहुंचेगी। अलीगढ़ के खैर से खुर्जा होते हुए यात्रा गौतमबुद्ध नगर आएगी। शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा हापुड़ रवाना होगी और 14 नवंबर को मेरठ में समाप्त होगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा को मनोरंजन सुविधाओं से लैस करने की तैयारी, यमुना प्राधिकरण ने शहर के विकास के लिए बनाई नई योजना

यमुना प्राधिकरण मास्टर प्लान 2041 के तहत 35 लाख की आबादी वाला शहर विकसित कर रहा है। अब यहां मनोरंजन सुविधाओं के लिए भी जमीन चिह्नित की जाएगी। नियोजन विभाग को निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में लोगों को मनोरंजन के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।

top-news

ग्रेटर नोएडा में शत्रु संपत्तियों को अवैध कब्जों से बचाने की कवायद तेज, शासन ने जिला प्रशासन से मांगा ब्योरा

गौतमबुद्ध नगर में शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। शासन ने संपत्तियों की स्थिति और लंबित मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है। तीनों तहसीलों के एसडीएम को रिकॉर्ड तैयार करने और अवैध कब्जों की जानकारी देने के निर्देश मिले हैं।

top-news

हरदोई में डिवाइडर से एसयूवी टकराने पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हादसे में बच्चा उछलकर 20 फीट नीचे जा गिरा

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बार्कलेज के अधिकारी सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका और दो बेटों की मौत हो गई। परिवार नोएडा से प्रयागराज त्योहार मनाने जा रहा था। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान नेता पर हमला, चिपियाना गांव में लात-घूंसों से की गई पिटाई, वीडियो से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा से मारपीट हुई। वह विवाद सुलझाने गए थे। शिकायत पर बिसरख पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कराया। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर में फंसा बुजुर्ग का कुर्ता, गिरने से कई यात्री भी गिरे, जवानों ने बचाया

ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग का कुर्ता एस्केलेटर में फंसने से कई यात्री गिर गए। UPSSF के आरक्षी विकास भाटी और एसआई वरुण कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर सभी को सुरक्षित निकाला। दोनों जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में रेरा का 77 करोड़ से अधिक बकाया नहीं चुकाने पर तीन निदेशक गिरफ्तार, दादरी प्रशासन ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में रेरा के 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक बकाये पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दादरी तहसील प्रशासन और पुलिस ने दो कंपनियों से जुड़े तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया। एसडीएम ने अधिकतम 15 दिन निरुद्ध रखने के आदेश दिए हैं।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट कैसे पहुंचें? 4 एक्सप्रेसवे और 1 नेशनल हाईवे से जुड़ाव का पूरा रूट गाइड

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। ईस्टर्न पेरिफेरल, दिल्ली-मुंबई और गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ाने की परियोजनाएं भी चल रही हैं। जानिए दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद और पलवल से एयरपोर्ट पहुंचने के रास्ते, बस, कैब और यात्रा की जरूरी सावधानियां विस्तार से।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कब शुरू होंगी? जनवरी की तैयारी, जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज और ताज़ा अपडेट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत का इंतजार जारी है। जनवरी 2027 की संभावना के बीच आधिकारिक तारीख स्पष्ट नहीं है। जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज से गाजियाबाद, मेरठ और पलवल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जानिए टर्मिनल, अनुमतियों, सड़क परियोजना और यात्रियों को मिलने वाले संभावित फायदों का अपडेट।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के बीच पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए हाइब्रिड मोड अनिवार्य, आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में GRAP-3 लागू होने के बाद कक्षा पांच तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का आदेश जारी हुआ है। सभी संबंधित स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प देना होगा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

top-news

स्वच्छता रैंकिंग में नोएडा का शानदार प्रदर्शन, देश के सबसे स्वच्छ शहरों में छठे स्थान पर, उत्तर प्रदेश में फिर अव्वल

स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान बरकरार रखा है। प्राधिकरण के मुताबिक, शहर को राष्ट्रीय स्तर पर छठी रैंक मिली है। नोएडा ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सुपर स्वच्छ लीग में जगह बनाए रखी और पांच सितारा जीएफसी रेटिंग भी प्राप्त की।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए मेट्रो की राह आसान, कैबिनेट से परियोजना मंजूर, 7.5 किलोमीटर में बनेंगे पांच स्टेशन

नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी है। करीब 900 करोड़ रुपये की परियोजना में पांच स्टेशन बनेंगे। इससे दो लाख से अधिक लोगों को फायदा और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में जमीन की खरीद-फरोख्त पर उठे सवाल, सहमति से खरीदी भूमि को किसानों की बताकर बेच रहे कॉलोनाइजर

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की खरीदी जमीनों का दाखिल-खारिज समय पर नहीं होने से अवैध प्लॉटिंग का खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि कॉलोनाइजर सरकारी जमीन को निजी बताकर बेच रहे हैं। इससे प्लॉट खरीदने वाले लोगों के कानूनी विवाद में फंसने की आशंका है।

top-news

नोएडा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, बायोडायवर्सिटी पार्क सहित 17 स्थानों पर घाट बनाने का काम जारी

नोएडा में छठ महापर्व के लिए प्राधिकरण क्षेत्र में 17 स्थानों पर घाट तैयार किए जा रहे हैं। सेक्टर-75 और सेक्टर-22 के घाट बनकर तैयार हैं। सेक्टर-91 में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था होगी। पूजा समितियां प्रसाद वितरण और भंडारा भी कराएंगी।

top-news

हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, आईपीएल 2027 से पहले 18-18 करोड़ रुपये में ट्रेड

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने बड़ा ट्रेड किया है। हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपये में पंजाब से जुड़ गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह इसी फीस पर मुंबई पहुंचे हैं। हार्दिक ने मुंबई के लिए दस सीजन खेले थे।

top-news

नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए वाहनों पर बढ़ी सख्ती, बीएस-3 और बीएस-4 की एंट्री प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 20 हजार का चालान

नोएडा में ग्रेप-तीन की पाबंदियों के बीच प्रतिबंधित वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। यातायात पुलिस की पांच और परिवहन विभाग की चार टीमें बॉर्डर पर निगरानी कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये तक का चालान हो सकता है।

top-news

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छह साल से ऑडिट नहीं होने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, पूर्व कुलपति से मांगा गया स्पष्टीकरण

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में नियमित वार्षिक ऑडिट नहीं होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अधिकारियों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने ऑडिट रिपोर्ट और भविष्य की निगरानी व्यवस्था पर जवाब मांगा है। फीस गबन के आरोपी मुदित कुमार को सशर्त जमानत मिली।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags