नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा एयरपोर्ट के दक्षिण में 8 हजार हेक्टेयर का इंडस्ट्रियल नोड, यीडा बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर

यीडा की 93वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, किसानों, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़े कई फैसले लिए गए। लॉजिस्टिक्स पार्क, एयरपोर्ट के दक्षिणी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल नोड और इंटरनेशनल ट्रेड सिटी की योजनाओं पर काम आगे बढ़ाने के साथ किसानों को भूखंड और अतिरिक्त प्रतिकर देने की जानकारी दी गई।

top-news

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, लीजबैक मामले में नोएडा के तत्कालीन सचिव PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन सचिव और 1997 बैच के PCS अधिकारी हरीश चंद्र को सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभागीय जांच में करीब 3.81 लाख वर्गमीटर जमीन के नियमविरुद्ध लीजबैक और बाहरी लोगों व निजी कंपनियों को जमीन देने से जुड़े आरोप सामने आए थे।

top-news

नोएडा अथॉरिटी में ठेकों और अवैध निर्माण की जांच, 4 कर्मचारियों से पूछताछ के बाद कैश फ्लो की पड़ताल

नोएडा प्राधिकरण के सिविल ठेकों में कथित अनियमितता की जांच के दौरान चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में ठेका प्रक्रिया के साथ भंगेल और सलारपुर की कथित अवैध इमारतों से जुड़े पैसों के लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।

top-news

70 लाख रुपये के निवेश में फर्जीवाड़े का आरोप, नोएडा के गार्डन गैलेरिया के बाहर किसानों ने शुरू किया धरना

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर किसानों ने 70 लाख रुपये के निवेश को लेकर धरना शुरू किया। किसानों का आरोप है कि टीपी टकीला रेस्टोरेंट में शेयर होल्डिंग के नाम पर रकम लगवाई गई, लेकिन वापस नहीं की गई। दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का भी आरोप लगाया गया है।

top-news

पैरामाउंट गोल्फ़ फ़ॉरेस्ट के होम बायर्स की लंबी प्रतीक्षा पर हाईकोर्ट का निर्देश, UPSIDC को सुनवाई कर 6 सप्ताह में निर्णय लेने को कहा

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ़ फ़ॉरेस्ट परियोजना के करीब 2000 होम बायर्स की लंबित रजिस्ट्री का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। 73 खरीदारों की याचिका पर अदालत ने यूपीएसआईडीसी के सीईओ को संबंधित पक्षों को सुनकर छह सप्ताह में कानून के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

top-news

नोएडा में ई-बस का सफर होगा आसान, स्क्रीन पर दिखेगा रूट और स्पीकर से मिलेगी यात्रियों को जानकारी

नोएडा में ई-बस यात्रियों को अब सड़क किनारे लगी वीडियो स्क्रीन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से रूट और संचालन की जानकारी मिलेगी। शहर में फिलहाल 50 ई-बसें पांच रूटों पर चल रही हैं और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद 25 और बसें शामिल करने की तैयारी है।

top-news

नोएडा में किसानों और कॉलोनीवासियों की सभा, बोले- समस्याएं नहीं सुलझीं तो करेंगे प्राधिकरण का घेराव

बहलोलपुर की बबीता कॉलोनी में भारतीय किसान संगठन की सभा में किसानों और कॉलोनीवासियों ने जमीन, विकसित प्लॉट, रास्तों और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं उठाईं। संगठन ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जल्द नोएडा विकास प्राधिकरण के घेराव का निर्णय लिया।

top-news

पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन को लेकर 200 लोगों पर FIR, सुखबीर खलीफा समेत 40 नामजद, पुलिस से अभद्रता का आरोप

नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर के पास प्रदर्शन और रास्ता रोकने के मामले में सुखबीर खलीफा समेत करीब 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने 40 लोगों को नामजद किया है। प्रदर्शनकारियों पर यातायात बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस से अभद्रता का आरोप है।

top-news

गांजा तस्करी के मामले में नूरी समेत 6 पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस अब खंगाल रही आरोपियों की संपत्तियां

नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी से जुड़े गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरी समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जुलाई में गैंग का खुलासा कर 21 किलो गांजा बरामद किया गया था। पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में कन्नौज की पहचान का प्रदर्शन, इत्र, कलावती गट्टा और कृषि तकनीक के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आगरा की पारंपरिक हस्तकला और कन्नौज के इत्र समेत स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। हाथ से तैयार तांबे के उत्पाद और ज्वेल कारपेट के साथ कन्नौज के पारंपरिक उत्पादों को भी खरीदारों के सामने पेश किया जा रहा है।

top-news

नोएडा बस अग्निकांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश, ट्रैवल एजेंसी मैनेजर गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के बाद अब तकनीकी जांच होगी। सेव लाइफ फाउंडेशन बस की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देगा। पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी के मैनेजर विकास को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में GNIDA और FFCT की पहल, RWA प्रतिनिधियों को सड़क धूल और C&D कचरा प्रबंधन के तरीके बताए

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को कचरा प्रबंधन, सड़क की धूल और निर्माण मलबे के उचित निस्तारण की जानकारी दी गई। जीएनआईडीए, एजी एनवायरो और फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया।

top-news

नोएडा में बदला मौसम, सुबह से छाए बादल और चली ठंडी हवा, 30 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान

नोएडा में शनिवार सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

top-news

नोएडा में 95 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी, चार लोग बने शिकार, जमीन खरीद और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का दिया झांसा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने चार लोगों से अलग-अलग तरीकों से 95.69 लाख रुपये ठग लिए। बैंक खाते से रकम निकालने, जमीन दिलाने और टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम व निवेश का झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी निजी बस में देर रात अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के समय बस खाली थी। प्रारंभिक जांच में जलती बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की आशंका है।

top-news

नोएडा में लगेंगे 30 नए EV चार्जिंग स्टेशन, एक समय में 2 कार और 1 दोपहिया हो सकेंगे चार्ज, प्राधिकरण को प्रति यूनिट ₹1 मिलेगा

नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 30 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण और यूपीआरईवी के बीच 10 साल का समझौता हुआ है। हर स्थान पर कम से कम दो चार्जर होंगे और प्राधिकरण को हर किलोवाट-घंटा बिजली पर एक रुपये राजस्व मिलेगा।

top-news

नोएडा एक्सपो में पहुंचे योगी-अमित शाह, गोल्फ कार्ट से पहुंचे कार्यक्रम स्थल, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की शुरुआत हो रही है। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ एक्सपो पहुंचे और स्टॉलों का जायजा लिया। पांच दिन के आयोजन में विदेशी खरीदारों, कंपनियों और उद्यमियों की भागीदारी के साथ उत्तर प्रदेश के उत्पाद और खाद्य संस्कृति प्रदर्शित होगी।

top-news

नोएडा बस अग्निकांड में दो ड्राइवर और एक कंडक्टर गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की हुई थी मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के मामले में पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार किया है। FIR में यात्रियों ने बस में जलने की गंध और आग के बाद बस देर से रोकने का आरोप लगाया है।

top-news

नोएडा सेक्टर-18 में गरीब की ठेली उठा ले गए प्राधिकरण के कर्मचारी, अवैध दुकानों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-18 में प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान एक गरीब रेहड़ी वाले की ठेली उठाए जाने का मामला सामने आया है। युवक सड़क पर अपने कपड़े समेटता नजर आया। घटना के बाद सेक्टर-18 में मौजूद अन्य दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

नोएडा से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए पुश्ता रोड का विस्तार, 10 किमी लंबी सड़क पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये

नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए यमुना पुश्ता रोड को सेक्टर-135 से 150 तक 10 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। चार लेन की सड़क पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली, एयरपोर्ट और आगरा-मथुरा जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags