Breaking News
नोएडा
नोएडा में प्राधिकरण के JE पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सेक्टर-19 दफ्तर पर धरना
नोएडा के सेक्टर-19 प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने JE आमिर अली और धर्मेंद्र कुशवाह पर काम व फाइल के बदले पैसे मांगने और परेशान करने के आरोप लगाए। सूचना पर एसीपी प्रथम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
- Shiv Kumar
- 05 Oct, 2026
नोएडा में जूस विक्रेता से मारपीट, गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने से मना करने पर दूध के बर्तन से मारा
नोएडा के बरौला गांव में गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने से रोकने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने जूस विक्रेता को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना का 3 मिनट 55 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 05 Oct, 2026
नोएडा डूब क्षेत्र में 28 दिन से चल रहा धरना स्थगित, बिजली की मांग पूरी, जल्द शुरू होगा मीटर लगाने का काम
नोएडा के पर्थला गांव के पास डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग को लेकर 28 दिन से चल रहा धरना लिखित आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। जल्द बिजली मीटर लगाने का आश्वासन मिला। सुखबीर खलीफा ने सर्वे कर गरीबों और मजदूरों का हक दिलाने की बात कही।
- Shiv Kumar
- 04 Oct, 2026
नोएडा की वोटर लिस्ट को लेकर सपा का सवाल, 10-15 हजार और संदिग्ध नाम मिलने का दावा, पात्र मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप
नोएडा विधानसभा-61 की मतदाता सूची को लेकर सपा ने डुप्लीकेट, संदिग्ध प्रविष्टियों और पात्र मतदाताओं के नाम हटने का आरोप लगाया है। पार्टी ने निर्वाचन विभाग से शिकायतों की स्वतंत्र जांच, EPIC नंबरों के सत्यापन और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 04 Oct, 2026
नोएडा की 15 सड़कें होंगी मॉडल रोड, 47.27 किमी हिस्से के विकास पर 263.77 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना
नोएडा में 15 प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी है। 47.27 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर करीब 263.77 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। योजना में री-सरफेसिंग के साथ फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया, जंक्शन सुधार और सौंदर्यीकरण शामिल है।
- Shiv Kumar
- 04 Oct, 2026
पिता समझाते रहे, एसी टेक्नीशियनों ने भी बचाने की कोशिश की, फिर सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूद गया संभव
नोएडा के सुपरनोवा एस्पायर टावर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत से पहले पिता को भेजे मैसेज सामने आए हैं। पुलिस को वॉट्सऐप चैट, वीडियो और CCTV फुटेज मिले हैं। परिवार ने आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी दी है।
- Shiv Kumar
- 04 Oct, 2026
नोएडा सुपरनोवा में बदलेंगे रहने के नियम? PG-हॉस्टल और Airbnb के बजाय वर्किंग प्रोफेशनल्स को रखने की सलाह
नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में छात्रों और बैचलर्स की टेनेंसी को लेकर नई नीति लागू हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन और किरायेदारों से जुड़े कई नियम तय किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 03 Oct, 2026
सेक्टर-35 यू-टर्न पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, अंदर फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
नोएडा के सेक्टर-35 यू-टर्न पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार में फंस गया। डायल-112 पर तैनात SI भरत सिंह, HC सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजू ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया।
- Shiv Kumar
- 03 Oct, 2026
नोएडा में देर रात कार और ट्रक की टक्कर से लगी आग, कार के इंजन और ट्रक के केबिन में भड़की लपटें, फायर टीम ने बुझाई आग
नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कार के इंजन और ट्रक के केबिन की तरफ लगी आग को बुझा दिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2026
वर्क वीजा के नाम पर ठगी का मामला, नोएडा में एजुकेशन कंसल्टेंसी के कर्मचारी ही गैंग में शामिल, 3 गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-2 में कनाडा में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कंसल्टेंसी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पासपोर्ट, सात मोबाइल फोन और थार कार बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
नोएडा के डूब क्षेत्र में बढ़ा विवाद, FIR के विरोध में थाने का घेराव करने निकले लोग, भारी पुलिस बल तैनात
नोएडा के डूब क्षेत्र के लोग बिजली और पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान दर्ज एफआईआर के विरोध में सेक्टर-113 थाने का घेराव करने निकले। सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पृथला से कूच किया। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
नोएडा में डेंगू का बढ़ता असर, 5 दिन में 47 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे तेज किया
नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में 47 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे और दवा छिड़काव तेज किया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए विशेष फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान शुरू करेगा।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
BMW से बैरियर तोड़कर निकल गया चालक, गार्ड से बहस का वीडियो वायरल, पीछे नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में BMW चालक और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस के बाद बैरियर तोड़ने का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में कार चालक बैरियर से टक्कर मारकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
- Shiv Kumar
- 01 Oct, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई फ्लाइट्स शुरू: 11 शहरों के लिए सीधी उड़ान, किराया और शेड्यूल की पूरी जानकारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2026 में उड़ानों का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। जुलाई में 11 नए शहरों की कनेक्टिविटी जुड़ी थी, जबकि अब आधिकारिक सूची में इससे अधिक गंतव्य हैं। किराया रूट और तारीख पर निर्भर करता है। बस, टैक्सी और निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में 9 मौतों पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस, DM को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम से 7 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा में वाटर पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहता रहा पानी, स्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग
नोएडा के सेक्टर-22 में समर विला स्कूल के पास पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर तेज बहाव के साथ लाखों लीटर पानी बह गया। मेन सप्लाई बंद कर मरम्मत शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने पुरानी पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा के 81 गांवों की समस्याओं पर बैठक, सीवर और जल के स्थायी कनेक्शन को लेकर किसान संगठन ने लिया फैसला
नोएडा के 81 गांवों की समस्याओं को लेकर गढ़ी चौखंडी में भारतीय किसान संगठन की बैठक हुई। ग्रामीणों ने सीवर और पानी के स्थायी कनेक्शन देने की मांग की। संगठन ने नोएडा प्राधिकरण से गांव-गांव कैंप लगाकर कनेक्शन देने और गढ़ी चौखंडी से इसकी शुरुआत करने की मांग उठाई।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
महर्षि यूनिवर्सिटी में ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले स्टूडेंट्स, विशाल और शोभिनाव ने साझा किए शूटिंग के अनुभव
महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में ‘हनुमान अंश’ की टीम ने स्टूडेंट्स से फिल्म निर्माण और शूटिंग के अनुभव साझा किए। डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और लीड एक्टर शोभिनाव सत्या ने पैनल डिस्कशन में फिल्मी सफर, अभिनय और आध्यात्मिक विषयों पर बातचीत की।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
1003 बसों की जांच, 67 पर कार्रवाई, नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर चलाया विशेष अभियान
गौतमबुद्धनगर में 27 से 29 सितंबर तक चले विशेष अभियान में यातायात पुलिस ने 1003 बसों की जांच की और नियमों का उल्लंघन मिलने पर 67 के चालान किए।
- Shiv Kumar
- 30 Sep, 2026
नोएडा की नई एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ, 2 किमी लंबे प्रोजेक्ट की DPR प्राधिकरण को मिली
नोएडा में प्रस्तावित दो किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर आईआईटी रुड़की ने प्राधिकरण को सौंप दी है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत वाली यह छह लेन की सड़क मेजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगी और सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड पर उतरेगी। तकनीकी जांच के बाद परियोजना का अंतिम बजट तैयार होगा।
- Shiv Kumar
- 29 Sep, 2026






