Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

जेवर एयरपोर्ट: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पूरी जानकारी, उड़ानें, कनेक्टिविटी और विस्तार योजना

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 को व्यावसायिक उड़ानें शुरू हुईं। फिलहाल सड़क मार्ग मुख्य कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट में आगे दूसरे रनवे, नए रूट और सुविधाओं का विस्तार होगा। भविष्य में मेट्रो और नमो भारत कनेक्टिविटी से यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक: किसानों को बढ़ा मुआवजा, एलिवेटेड रोड पर बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के जमीन मुआवजे की दर बढ़ाकर 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी है। 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का प्रावधान भी फिर लागू हुआ। वहीं शाहबेरी-क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच 756 करोड़ रुपये की डबल-डेकर एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिली है।

top-news

नोएडा एलिवेटेड रोड अचानक धंसा, बीच सड़क बना कई फीट गहरा गड्ढा, 480 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल

नोएडा की करीब 480 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को सड़क धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना से यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ जाम लग गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

top-news

एलिवेटेड रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, आसपास मची अफरा-तफरी, फायर विभाग ने बुझाई आग

नोएडा के सेक्टर-61 से सेक्टर-18 जाने वाले एलिवेटेड रोड पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

top-news

जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट को लेकर शासन सख्त, OSD की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, सात बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट

सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन की परियोजनाओं में निर्माण में देरी और अनधिकृत निर्माण की शिकायतों पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। नोएडा ओएसडी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक महीने में रिपोर्ट देगी और निर्माण व खरीदारों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

top-news

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे और बिजली बिल जमा कराने का झांसा, नोएडा में चार लोगों से 42.80 लाख ठगे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने चार लोगों से कुल 42 लाख 80 हजार 400 रुपये ठग लिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देने के साथ एनपीसीएल बिल जमा कराने और बैंक खातों से रकम निकालने के मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

top-news

कार-कैब में आग लगने की घटनाओं से बढ़ा खतरा, नोएडा में वाहन चालक इन जरूरी सावधानियों का रखें ध्यान

नोएडा में हाल के दिनों में चलती कार और कैब में आग की घटनाओं ने वाहन सुरक्षा पर चिंता बढ़ाई है। सेक्टर-97 की घटना में चालक सुरक्षित बच गया। वायरिंग, तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग जैसे संभावित जोखिमों से बचने के लिए नियमित सर्विसिंग और सावधानी जरूरी है।

top-news

नोएडा में बनेगा ग्रीक थीम पर आधारित कम्युनिटी हॉल, 5.76 करोड़ की लागत से एक साल में होगा तैयार

नोएडा के सेक्टर-81 स्थित सलारपुर गांव में करीब 5.76 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीक थीम वाला आधुनिक कम्युनिटी हॉल बनेगा। दो मंजिला भवन में बड़े हॉल, कमरे, ब्राइडल-ग्रूम रूम और अन्य सुविधाएं होंगी। अनुबंध बनने के बाद एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

top-news

ईंटों से कुचलकर हत्या के 10 साल पुराने मामले में फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में करीब दस साल पुराने हत्याकांड में अदालत ने मोहित और अनूप को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में अभियोजन ने 11 गवाह और 28 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए थे।

top-news

छात्रा पर NSA लगाने के मामले में नोएडा DM को हाईकोर्ट की फटकार, 5 लाख मुआवजे के आदेश के खिलाफ SC में अपील

नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने आकृति चौधरी की एनएसए हिरासत मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के पांच लाख रुपये मुआवजे और वेतन से वसूली के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड में नाराजगी दर्ज करने का भी निर्देश दिया था।

top-news

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग पर प्रदर्शन, सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे हजारों लोग

नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की मांग को लेकर हजारों लोग पृथला गांव के पास सड़क पर उतर आए। सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के कारण लंबा जाम लगा। पुलिस बल तैनात किया गया और एडीसीपी मनीषा सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

top-news

मुराद पूरी नहीं हुई तो पुरोहित का ही कर लिया अपहरण, एक लाख की मांगी रंगदारी, दो गिरफ्तार

नोएडा के पुरोहित अनिल तिवारी को पूजा के बहाने जौनपुर बुलाकर बंधक बनाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने सर्फाबाद के पास से जौनपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा के चोटपुर में घर-घर पहुंचा बिजली का मीटर, कनेक्शन मिलने से खिले चेहरे, दस्तावेज जमा कर शुरू हुई प्रक्रिया

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लोगों को अब नए बिजली कनेक्शन और मीटर मिल रहे हैं। बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है। रजिस्ट्री के कागज, आधार कार्ड और फोटो जमा करने पर लोगों को कनेक्शन दिया जा रहा है।

top-news

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा में निधन, सेक्टर-94 में आज होगा अंतिम संस्कार

भाजपा नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया। 79 वर्षीय सत्यवती मिश्रा का सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में किया जाएगा।

top-news

नोएडा में ट्रकों की आवाजाही होगी व्यवस्थित, 24 घंटे के ट्रैफिक डेटा के आधार पर तैयार हुआ सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान

नोएडा प्राधिकरण ने मालवाहक वाहनों की बढ़ती आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें ट्रकों के प्रवेश-निकास, औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरत और 24 घंटे के यातायात आंकड़ों का अध्ययन कर व्यवस्थित सड़क नेटवर्क तैयार करने का प्रस्ताव है।

top-news

न्यू नोएडा के 31 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेज, 5 और लेखपाल होंगे तैनात, कैंप लगाकर होगा सर्वे

न्यू नोएडा के पहले चरण में शामिल 31 गांवों में जमीन का सर्वे शुरू हो गया है। पांच लेखपालों की टीम सर्वे कर रही है और पांच और लेखपाल लगाए जाएंगे। प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदने की तैयारी कर रहा है।

top-news

प्रो अल्टीमेट जिम्स ने पार किया 200 शाखाओं का आंकड़ा, नोएडा सेक्टर-22 शाखा ने बढ़ाई उत्तर भारत में फिटनेस की रफ्तार

प्रो अल्टीमेट जिम्स ने देशभर में 200 से ज्यादा शाखाओं का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-22 शाखा उत्तर भारत में उसके विस्तार का प्रमुख केंद्र है। ब्रांड जिम के साथ प्रशिक्षण, रिकवरी, उपकरण, शिक्षा और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में भी काम कर रहा है।

top-news

नोएडा की स्वच्छ हवा की रैंकिंग में सुधार, देश में 8वें स्थान पर पहुंचा शहर, पिछले साल 9वीं रैंक मिली थी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नोएडा ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में 8वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल शहर 9वें स्थान पर था। प्राधिकरण ने धूल नियंत्रण, हरित क्षेत्र, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को उपलब्धि का आधार बताया है।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, 220 केवी लाइन में तेजी के निर्देश, तीसरे स्वतंत्र फीडर पर भी चर्चा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीसरा स्वतंत्र फीडर विकसित करने और 220 केवी लाइन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, बुलंदशहर की दुकान पर बेचते थे चोरी के मोबाइल

नोएडा में थाना सेक्टर-39 और सेक्टर-20 पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने 14 मोबाइल, दो चोरी की बाइक, पांच हजार रुपये, अवैध असलहा और चाकू बरामद किया है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags