Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

DND से सेक्टर-62 तक 6 लेन एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ, 5.43 किमी लंबे प्रोजेक्ट पर 700 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा में डीएनडी से सेक्टर-60 तक प्रस्तावित छह लेन की एलिवेटेड रोड की डीपीआर आईआईटी रुड़की तैयार कर रहा है। करीब 5.43 किलोमीटर लंबी परियोजना की अनुमानित लागत 700 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण को 25 सितंबर तक डीपीआर मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

top-news

नोएडा में स्नेचिंग गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 बाइक और 31 फोन बरामद, दो नाबालिग भी पकड़े गए

नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। चार आरोपी गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में लिए गए हैं। पुलिस ने 22 दोपहिया वाहन, 31 मोबाइल फोन, 2500 रुपये और तीन चाकू बरामद किए हैं।

top-news

नोएडा में महिला पर धारदार हथियार से हमला, वारदात के बाद फरार होने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर महिला के गले पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है।

top-news

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, नाले में जाकर पलटी, हादसे में चालक समेत दो घायल, पास में मिला अज्ञात व्यक्ति शव

नोएडा के सेक्टर-24 में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। हादसे से करीब 50 मीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस कार की संभावित टक्कर समेत हिट एंड रन के पहलू से मामले की जांच कर रही है।

top-news

न OTP शेयर किया, न बैंक अकाउंट का एक्सेस दिया, फिर भी खाते से निकल गए 4.66 लाख, नोएडा पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-74 में रहने वाले बुजुर्ग त्रिभुवन सिंह के बैंक खाते से 4.66 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने ओटीपी साझा नहीं करने की बात कही है। 7 सितंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस लेनदेन और रकम ट्रांसफर होने के तरीके की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा डूब क्षेत्र में बिजली-पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन, 31 लोग बैठे, महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

नोएडा के पृथला गांव के पास डूब क्षेत्र के लोगों ने बिजली और पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है। करीब 31 महिला और पुरुष तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। अनशन पर बैठी कुछ महिलाओं की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है।

top-news

नोएडा सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री के चौथे फ्लोर पर भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़े की फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

top-news

ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026: 16 से 18 सितंबर तक फिल्म सिटी में सजेगा सिनेमा का मेला

नोएडा फिल्म सिटी में 16 से 18 सितंबर तक 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। करीब 100 देशों की भागीदारी वाले इस समारोह में फिल्म स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल चर्चा, वर्कशॉप, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र हैं।

top-news

नोएडा में राहगीरों से मोबाइल और सामान लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें की बरामद

नोएडा के सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 मोबाइल, एक लैपटॉप, 8 हजार रुपये नकद, दो बाइक, अवैध चाकू और खिलौना पिस्टल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और सामान खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।

top-news

बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नोएडा डूब क्षेत्र में अनशन, 31 लोग बैठे धरने पर, 23 महिलाएं भी शामिल

नोएडा के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन समेत अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में 23 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 31 लोग अनशन पर बैठे हैं। संगठन ने लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

top-news

नोएडा में पांच मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 18 फोन और दो बाइक बरामद, दो आरोपी नाबालिग

नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

गांवों की जमीन लेकर बसाया जाएगा न्यू नोएडा, चार चरणों में होगा अधिग्रहण, 5 लेखपाल संभालेंगे जिम्मेदारी

न्यू नोएडा में नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर वर्क सर्किल बनाए जाएंगे। पहले चरण में दो सर्किल बनेंगे। जमीन अधिग्रहण के लिए पांच लेखपाल नियुक्त हो चुके हैं और 31 गांवों में कैंप लगाकर किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देने की तैयारी है।

top-news

नोएडा में सर्वर हैकिंग से 2.42 करोड़ की ठगी का मामला, 28 खातों में ट्रांसफर हुई रकम, साइबर सेल खंगाल रही रिकॉर्ड

नोएडा के सेक्टर-65 स्थित फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर साइबर ठगों ने 2.42 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने करीब आठ घंटे में 497 लेनदेन किए और रकम 28 बैंकों के 58 खातों में भेजी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में कार से रेकी कर बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद

नोएडा के सेक्टर-168 में एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छह मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार, आईफोन, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

top-news

नोएडा प्राधिकरण में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की 17 मांगों पर दो घंटे चली बैठक

नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 कार्यालय में राकेश टिकैत ने किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। सीईओ कृष्णा करुणेश ने 200 पात्र किसानों को जल्द विकसित भूखंड देने और बाकी किसानों के लिए लैंड बैंक के इस्तेमाल का आश्वासन दिया।

top-news

नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 4.376 किलो गांजा, बाइक और नकदी बरामद

नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 4 किलो 376 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचता था। उसके पास से 750 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

top-news

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: सत्यम वर्मा की जमानत पर हाईकोर्ट ने राज्य से मांगी आपत्ति, 23 सितंबर को सुनवाई

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में पत्रकार सत्यम वर्मा की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य को आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। अन्य मामलों और एनएसए निरुद्धि के कारण उनकी तत्काल रिहाई संभव नहीं है।

top-news

एलिवेटेड रोड पर भिड़े युवक, मारपीट का वीडियो सामने आया, बीच-बचाव करने पहुंची लड़की ने भी जड़ा थप्पड़

नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर तीन युवक और तीन युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों के बीच विवाद के बाद हाथापाई होती दिख रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा में PF अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 10 लाख की ठगी, जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के नाम पर बनाया शिकार

नोएडा के सेक्टर-75 में साइबर ठगों ने खुद को पीएफ अधिकारी बताकर बुजुर्ग से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और 1930 पर शिकायत की गई है।

top-news

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी पर पहला केस दर्ज, 3 जेई समेत 23 नामजद, अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। सेक्टर-63 थाने में 23 लोगों को नामजद किया गया है। जांच में करीब 13 हजार अवैध कनेक्शनों की बात सामने आई है, जबकि 625 से ज्यादा वैध कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags