Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 910 किलो पनीर और 160 किलो मिठाई नष्ट, 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 22 अगस्त से अब तक 40 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए। 910 किलो पनीर, 160 किलो मिठाई और 125 किलो अन्य सामग्री नष्ट कराई गई, जबकि 100 किलो बूंदी सीज हुई।

top-news

4 प्रतिशत आबादी के हक से वंचित किसानों का बड़ा ऐलान, 2 सितंबर को शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 4 प्रतिशत आबादी के अधिकार से वंचित 44 गांवों के किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है। किसान 2 सितंबर को घोड़ी-बजेड़ा शहीद पार्क से प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपेंगे और लंबित अधिकार जल्द देने की मांग करेंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किसानों को बड़ा तोहफा, मुआवजा दर में 55.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेगा मुआवजा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने किसानों के मुआवजे में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। दर 4,125 से बढ़कर 6,415 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। छह फीसदी आबादी भूखंड का प्रावधान भी दस साल बाद फिर लागू किया गया है। रजिस्ट्री के समय आरक्षण पत्र मिलेगा।

top-news

घर से दूर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को नन्हीं बच्चियों ने बांधी राखी, बादलपुर थाने में दिखा भाई-बहन के प्यार का खास नजारा

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूली बच्चियों और महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए उपहार दिए। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ पर्व मनाया और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली बताई।

top-news

नोएडा के गांवों में भी मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, ककराला में बनेगा पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सफल ट्रायल के बाद हर गांव में योजना

नोएडा के ककराला गांव में पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित किया जाएगा। यहां जांच, जरूरी दवाएं, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य समेत प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रयोग सफल होने पर नोएडा के सभी गांवों में एक-एक आरोग्य मंदिर बनाने की योजना है।

top-news

नोएडा में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत; काले बादलों ने बदला शहर का मिजाज

नोएडा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।

top-news

शादी का झांसा देकर युवती को भरोसे में लिया, फिर शादी से किया इनकार, ग्रेटर नोएडा में वांछित आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी वीरपाल को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ऑनलाइन खाना मंगाया, गार्ड ने डिलीवरी बॉय को रोका तो भड़की महिला, सोसाइटी गेट पर जमकर हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन टेरिस होम सोसाइटी में ऑनलाइन खाना पहुंचाने को लेकर महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। महिला पर गार्ड को गालियां देने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

top-news

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने किया रेस्क्यू

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

top-news

नोएडा में 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का अंतिम संस्कार, नम आंखों से परिजनों ने दी आखिरी विदाई, महेश शर्मा ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

नोएडा में 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मामले में नोएडा पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर जाम से मिलेगी निजात ,वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्राधिकरण ने बनाया यू टर्न

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर जाम की समस्या कम करने के लिए प्राधिकरण ने मेट्रो स्टेशन के पास नया यू-टर्न तैयार कराया है। इसके शुरू होने के बाद नोएडा जाने वाले वाहन परी चौक से बचकर आगे बढ़ सकेंगे। सितंबर के व्यापार मेले से पहले इसे शुरू करने की तैयारी है।

top-news

नोएडा की सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 17वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बच्चा, मौत, दोस्तों से बात करते समय अचानक बिगड़ा संतुलन

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दोस्तों से बात कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। परिजन और सुरक्षा गार्ड उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आवारा सांडों का आतंक, आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल, किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर

ग्रेटर नोएडा के दादरी तहसील क्षेत्र के कोट गांव में आवारा सांडों के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं और कई के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है।

top-news

नोएडा में साइबर ठगों का आतंक, पांच मामलों में 28 लाख की ठगी, ऑनलाइन टास्क से शेयर ट्रेडिंग तक बनाया निशाना

नोएडा में साइबर ठगों ने पांच अलग-अलग मामलों में करीब 28 लाख रुपये की ठगी की है। ऑनलाइन टास्क, फ्रेंचाइजी, शेयर ट्रेडिंग और सुरक्षा जमा के नाम पर लोगों को फंसाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और फर्जी लिंक की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में देर रात दो बहनों से छेड़छाड़ का मामला, काली थार सवार युवकों ने गन दिखाकर डराया, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में देर रात स्कूटी से जा रही दो बहनों से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगा है। काली थार सवार युवकों पर कथित तौर पर गन दिखाकर डराने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 7 दिन में 140 मरीज सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक सप्ताह में 140 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अस्पतालों में 76 बेड रिजर्व किए गए हैं। लोगों से मास्क पहनने, सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अनुराग ठाकुर ने सपा पर साधा निशाना, बोले- माफिया राज खत्म कर योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में जीएनआईओटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। उन्होंने मोदी सरकार को युवाओं की सरकार बताया और सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और माफिया के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया।

top-news

गौतमबुद्धनगर में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति की समय-सारणी जारी, कक्षा 9 से उच्च कक्षाओं तक के छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ

गौतमबुद्धनगर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की समय-सारणी जारी की गई है। कक्षा 9 से 12 और उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं के तहत शैक्षणिक भत्ता, शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

top-news

नोएडा में वकील की पत्नी को 4 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ठगे 17.60 लाख

नोएडा सेक्टर-128 में साइबर ठगों ने वकील की पत्नी को चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। खुद को मंत्रालय और दिल्ली पुलिस अधिकारी बताकर ठगों ने महिला से 17.60 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा को मिलेगा नया डियर पार्क, 30 एकड़ में होगा निर्माण, रात 10 बजे तक देख सकेंगे हिरण, 40 करोड़ का प्रोजेक्ट

नोएडा के सेक्टर-91 में 30 एकड़ में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से डियर पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे। पार्क में 12 बाड़े और नाइट सफारी होगी, जहां लोग रात 10 बजे तक हिरण देख सकेंगे।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags