Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

कॉकरोच जनता पार्टी का पहला शक्ति प्रदर्शन आज, अमेरिका से लौटे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी नीट और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन चला रही है तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।

top-news

न्यू नोएडा (DNGIR) मेगा सिटी: 80 गांवों पर बसेगा भविष्य का औद्योगिक शहर – पूरी जानकारी

न्यू नोएडा यानी DNGIR परियोजना के तहत 80 गांवों में भविष्य का औद्योगिक और आवासीय शहर बसाने की तैयारी है। मास्टर प्लान 2041, भूमि अधिग्रहण, निवेश अवसर, किसानों के मुआवजे और विकास योजनाओं को लेकर यह परियोजना एनसीआर की सबसे बड़ी योजनाओं में गिनी जा रही है।

top-news

नोएडा को उत्कृष्ट शहर बनाने की नई पहल, ‘Noida I Care’ से बदलेगी शहर की तस्वीर

Noida I Care’ पहल के जरिए नोएडा प्राधिकरण शहर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक भागीदारी पर विशेष फोकस करते हुए नोएडा को उत्कृष्ट शहर बनाने की तैयारी की जा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में रेपिडो की आड़ में चल रहा था चोरी का खेल, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, 63 लाख के जेवर और नकदी बरामद

ग्रेटर नोएडा में रेपिडो चालक बनकर बंद मकानों की रेकी करने वाले चार शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 63 लाख रुपये का चोरी का माल, नकदी, गोल्ड बिस्किट, हथियार और बाइक बरामद की हैं।

top-news

नोएडा में 4 फीट गहरे खुले नाले में गिरे ICMR के पूर्व वैज्ञानिक, एक साल से नहीं लगा ढक्कन, लोगों ने बचाई जान

नोएडा के सेक्टर-122 में आईसीएमआर के पूर्व निदेशक डॉ. आर.एस. शर्मा बैंक जाते समय खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद एक साल से खुले पड़े नाले को लेकर प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

top-news

नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले, 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप और वेबसाइट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में 2.4 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है।

top-news

नोएडा इंजीनियर मौत केस में बयान देकर चर्चा में आए डिलीवरी बॉय मनिंदर गिरफ्तार, भाई भी हिरासत में, रंगदारी मांगने का आरोप

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता केस में बयान देकर सुर्खियों में आए डिलीवरी बॉय मनिंदर को पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके भाई को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में मेड को थप्पड़ मारने पर बवाल, घरेलू सहायिकाओं ने गेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल सोसाइटी में घरेलू सहायिका को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद हंगामा हो गया। विरोध में अन्य सहायिकाओं ने गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 141 करोड़ की ठगी रकम फ्रीज, 75 करोड़ रुपए वापस दिलाए गए

नोएडा साइबर पुलिस ने दिसंबर 2022 से मई 2026 तक 141.74 करोड़ रुपये की साइबर ठगी रकम फ्रीज कराई और 75.10 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। कई राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क, फर्जी कॉल सेंटर और निवेश ठगी गिरोहों पर कार्रवाई की गई।

top-news

नोएडा के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फायर टीम ने 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर विभाग ने तीन टीम बनाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चार दमकल गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

top-news

नोएडा के आईवीवाय काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 12वीं मंजिल के AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर आग भड़कने से हड़कंप मच गया। धुएं और लपटों के बीच रेस्क्यू शुरू किया गया, जबकि निवासियों में दहशत फैल गई।

top-news

नोएडा फिल्म सिटी में तेज हवाओं से गिरा पेड़, कई वाहन चपेट में आए, दिल्ली-NCR में बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव, जनजीवन प्रभावित

नोएडा फिल्म सिटी के सेक्टर-16 में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश और जलभराव ने दिल्ली-NCR में ट्रैफिक की रफ्तार भी थाम दी।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती जगुआर बनी आग का गोला, गुरुग्राम से मथुरा जा रहे थे लोग, बाल-बाल बचे

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के पास एक जैगवार कार में अचानक भीषण आग लग गई। मथुरा जा रहे गुरुग्राम के चार लोग समय रहते बाहर निकल गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

top-news

दिल्ली में हुई घटना के बाद नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने चलाया जांच अभियान, कुछ होटल को जारी किया जाएगा नोटिस,

दिल्ली अग्निकांड के बाद नोएडा फायर विभाग ने होटल और बैंक्वेट हॉलों की जांच शुरू की। सेक्टर-104 हाजीपुर में निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरणों में खामियां मिलीं। विभाग ने नोटिस जारी करने की तैयारी करते हुए जिलेभर में अभियान जारी रखने की बात कही।

top-news

गौतमबुद्धनगर में महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, जिलाधिकारी ने किया सरस शॉप का शुभारंभ, खरीदारी भी की

गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी ने सरस शॉप का शुभारंभ किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी भी की। यह पहल महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने, आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

top-news

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संस्थानों के प्राधिकरण समिति की बैठक सम्पन्न, पीसीपीएनडीटी नियमों के पालन पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 अस्पतालों और 7 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण को मंजूरी दी गई। डीएम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम और अन्य नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

top-news

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, लोगो को मिली गर्मी से राहत, 5 जून तक येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश से मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में दिन में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने 5 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण गेट पर किसानों का धरना, प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी, मांगों को लेकर अड़े किसान

नोएडा प्राधिकरण पर किसानों ने लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मुआवजा, विकसित भूखंड और हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

top-news

नोएडा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन आज, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

नोएडा में भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसानों ने लंबित मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन शुरू किया है। किसान मुआवजा, आबादी के प्लॉट और हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।

top-news

बिल्डरों के लिए नई ओटीएस स्कीम की तैयारी, फ्लैट खरीदारों को मिल सकती है राहत, हजारों रजिस्ट्रियों का रास्ता होगा साफ

नोएडा प्राधिकरण बिल्डरों से बकाया वसूली और फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री तेज करने के लिए नई ओटीएस योजना लाने जा रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर हजारों खरीदारों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags