Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 10वीं का छात्र लापता, तीन दिन बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र तीन दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
हिंडन नदी पर बनने वाला पुल पूरी तरह तैयार, पुल से जुड़ने वाली एप्रोच रोड का काम 15 जून तक होगा पूरा, नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान
नोएडा के सेक्टर-146 से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली हिंडन पुल परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। छह लेन का पुल तैयार हो चुका है और एप्रोच रोड का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना पूरी होने पर दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
नोएडा में इस सप्ताह राहत भरा रहेगा मौसम, 3 जून तक पानी बरसने की संभावना, बारिश से तापमान में गिरावट के आसार
नोएडा में इस सप्ताह मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और बादलों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 01 Jun, 2026
नोएडा समेत कई औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गीडा, सीडा, बीडा और यूपीसीडा की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत 31 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 31 May, 2026
नोएडा का ड्रीम गोल्फ कोर्स परियोजना में लगातार हो रही देरी, ठेकेदार की लापरवाही के चलते परियोजना की रफ्तार पड़ी धीमी
नोएडा के सेक्टर-151 ए में बन रहा गोल्फ कोर्स पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। भूमि अधिग्रहण में देरी और निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते परियोजना केवल 65 प्रतिशत तक पहुंची है। अब शेष कार्य पूरा करने के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 31 May, 2026
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचीं सचिव शिवानी रावत, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा
गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में सचिव शिवानी रावत ने मासिक निरीक्षण कर बंदियों की विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन रखने, स्वच्छता बढ़ाने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
- Shiv Kumar
- 31 May, 2026
नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदें 2026: सही सेक्टर, बजट और निवेश की पूरी गाइड
नोएडा में 2026 के दौरान प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह गाइड सही सेक्टर, बजट, निवेश विकल्प, जेवर एयरपोर्ट का असर, फ्लैट और प्लॉट की तुलना तथा रजिस्ट्री प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी देती है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं, बचाव कार्य जारी
नोएडा के सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान लगातार जारी है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, 132 कर्मचारियों पर होगी FIR, निर्देश के बाद भी नहीं ज्वाइन की ड्यूटी
नोएडा में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 132 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन का आरोप है कि कई बार संपर्क और निर्देश के बावजूद कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं ज्वाइन की। मामले में डीसीपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
गौतमबुद्धनगर में शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, 235 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
गौतमबुद्धनगर में जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों से 235 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल विभाग ने जून माह में कई अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी घोषणा की है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
नोएडा में तेज हवाओं से मिली राहत, 1 जून से फिर बदलेगा मौसम, 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
नोएडा में तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं एक जून से तापमान बढ़ने और 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में परीक्षा देकर लौट रही MBA छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा मातम, एक अन्य छात्र भी घायल
ग्रेटर नोएडा में एमबीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
नोएडा की टूटी सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, जून से शुरू होगा मरम्मत का काम
नोएडा प्राधिकरण जून के पहले सप्ताह से शहर की खराब सड़कों की मरम्मत और रिसर्फेसिंग शुरू करेगा। बिटुमिन की कमी के कारण रुका काम अब गति पकड़ेगा। प्राधिकरण का लक्ष्य जुलाई के अंत तक प्रमुख सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त करना है।
- Shiv Kumar
- 30 May, 2026
गौतमबुद्धनगर में 31 मई को 17 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
31 मई 2026 को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नोएडा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परीक्षा 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी और प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर से गिरकर इंजीनियर की मौत, सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से हादसा, सिग्नल चेक करने चढ़ा था 190 फीट ऊपर
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एयरटेल के मोबाइल टॉवर पर काम कर रहे नेटवर्क इंजीनियर की सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटने से मौत हो गई। इंजीनियर करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेंगे नॉइज बैरियर, 18.81 करोड़ रुपए होंगे खर्च, 50 डेसिबल तक आवाज होगी कम
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए नॉइज बैरियर लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर 18.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यह बैरियर 50 डेसिबल तक आवाज कम करने की क्षमता रखते हैं।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा में 3 सेक्टरों में बनेगी पजल पार्किंग, 300 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क
नोएडा के सेक्टर-15, 62 और 124 में जून से पजल पार्किंग का निर्माण शुरू होगा। इन पार्किंग में 300 से ज्यादा वाहन खड़े हो सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण को हर साल लाखों रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026
नोएडा में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जगह पेड़-पोल गिरने से बढ़ी परेशानी, अभी अगले 2 दिन तक अलर्ट!
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। दो बच्चे घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
- Shiv Kumar
- 29 May, 2026






