Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली में लाल किले के पास फर्जी MCD पार्किंग का खुलासा, लाइसेंस रद्द होने के बाद भी वसूल रहा था शुल्क, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के लाल किले के पास एमसीडी के नाम पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वाले मोहम्मद नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का लाइसेंस अगस्त 2026 में रद्द हो चुका था। पुलिस ने नकदी और 100 पार्किंग पर्चियों की बुकलेट बरामद की।

top-news

नोएडा की सोसाइटी में इनवर्टर से फ्लैट में लगी आग, धुआं और लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, 20 मिनट में पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-99 स्थित एलआईटी सोसाइटी के एक फ्लैट में गुरुवार देर रात इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं और लपटें देखकर लोग घबरा गए। दमकल टीम ने 20 मिनट में आग बुझाई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

top-news

नया नोएडा मास्टर प्लान 2041: 21,000 हेक्टेयर, 3,000 उद्योग और 6 लाख आबादी की पूरी योजना, मिलेगी पूरी जानकारी यहां

नया नोएडा मास्टर प्लान 2041 के तहत गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के बीच करीब 21 हजार हेक्टेयर में नया शहर विकसित होगा। इसमें उद्योगों, आवासीय सेक्टरों और जरूरी सुविधाओं की योजना है। जानिए छह लाख आबादी, जमीन अधिग्रहण, रोजगार और निवेश से जुड़ी जानकारी।

top-news

डॉ. सुरिंदर सिंह बने मेट्रो यूनिवर्सिटी के कुलपति, चिकित्सा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव

शिक्षाविद् और वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुरिंदर सिंह को मेट्रो यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। चार दशक से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. सिंह दो विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके हैं। चिकित्सा, अनुसंधान और औषधि नियमन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

top-news

नोएडा में पॉश सोसायटी के दो फ्लैटों से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चार हजार मोबाइल नंबरों की जांच से पुलिस को मिला सुराग

नोएडा के सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट में दो फ्लैटों से लाखों की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 400 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर गिरोह तक पहुंची पुलिस ने सोना, चांदी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में डीएम मेधा रूपम ने जनसुविधा केंद्र का किया निरीक्षण, सफाई और पेयजल व्यवस्था जांची

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जनसुविधा केंद्र का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और सेवाओं के संचालन की स्थिति देखी। परिसर में रोशनी कम मिलने पर प्रकाश व्यवस्था सुधारने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

top-news

स्वगणना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकारा, जनगणना के लिए ड्यूटी आवंटन में देरी पर जताई नाराजगी

गौतमबुद्धनगर में जनगणना-2027 की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। ड्यूटी नहीं लेने और काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

top-news

नोएडा में 88 निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे, फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट में वर्षों बाद भी नहीं मिलीं दुकानें, रकम भी नहीं लौटाई

नोएडा के सेक्टर-143बी स्थित फेस्टिवल सिटी प्रोजेक्ट में करीब 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी सामने आई है। दुकानें और कार्यालय देने के नाम पर रकम ली गई, लेकिन निर्माण अधूरा रहा। ईओडब्ल्यू की जांच के बाद छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की दो सफाई कंपनियों पर कार्रवाई, मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से धूल उड़ने पर लगाया दो लाख रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों को तीन कार्यदिवस में जवाब देने का नोटिस जारी हुआ है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।

top-news

नोएडा एलिवेटेड रोड की मरम्मत में लगेगा एक महीना, IIT रुड़की के इंजीनियरों की निगरानी में बदला जाएगा क्षतिग्रस्त हिस्सा

नोएडा एलिवेटेड रोड के खुलने में करीब एक महीना और लग सकता है। आईआईटी रुड़की की जांच में कमजोर बेयरिंग से 11 मीटर लंबा सेगमेंट क्षतिग्रस्त मिला है। प्राधिकरण पूरा सेगमेंट बदलवाएगा। मरम्मत इंजीनियरों की निगरानी में होगी और दूसरे सेगमेंट की भी जांच कराई जाएगी।

top-news

कंपनियों ने फर्जी फर्मों के जरिए लिया 59.11 करोड़ का आईटीसी, जीएसटी विभाग ने 6.36 करोड़ वसूले, अन्य फर्मों की जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जीएसटी विभाग ने चार आईटी कंपनियों में 59.11 करोड़ रुपये की कथित टैक्स धोखाधड़ी पकड़ी है। कंपनियों ने बोगस फर्मों से खरीद-बिक्री दिखाकर आईटीसी लिया और आगे पास किया। विभाग ने 6.36 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। जांच जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, घटना के दो घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रम में आई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामा के दोस्त रोहित ने बच्ची को खेत में ले जाकर वारदात की। दो घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाला कार्यभार, नौ जिलों में रह चुके हैं डीएम, कई अहम विभागों का अनुभव

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी बलकार सिंह नौ जिलों में डीएम रह चुके हैं। इससे पहले वह यूपीसीडा, आवास विकास परिषद और जल निगम में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

top-news

दिल्ली के फाइव स्टार होटल के बाहर युवक पर पिस्टल की बट से हमला, फॉर्च्यूनर सवार 3-4 युवकों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा स्थित सबाबा क्लब के बाहर निखिल नामक युवक पर हमला हुआ। पीड़ित ने फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर पिस्टल की बट से सिर पर वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर गई है।

top-news

न्यू नोएडा बसाने की तैयारी तेज, चोला के पास बनेगा प्राधिकरण का नया कार्यालय, यूपीसीडा से 2600 एकड़ जमीन खरीदने की योजना

न्यू नोएडा को विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चोला के पास नया प्रशासनिक कार्यालय बनाने और यूपीसीडा से करीब 2600 एकड़ जमीन खरीदने की योजना है। नए परिसर में अधिकारियों के कार्यालय और किसानों के लिए अलग कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जाएगा।

top-news

नोएडा प्राधिकरण किसानों के लिए चिह्नित कर रहा 58 हजार वर्गमीटर जमीन, गांव के नजदीक आवंटित होंगे आबादी भूखंड

नोएडा में पांच प्रतिशत आबादी प्लॉट का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है। प्राधिकरण पहले चरण में 150 किसानों के लिए 58 हजार वर्गमीटर जमीन तलाश रहा है। करीब 2200 पात्र किसानों में से 1500 को पहले ही प्लॉट मिल चुके हैं।

top-news

नोएडा के सेक्टर-78 में ग्रीन बेल्ट से हटाया अवैध अतिक्रमण, ध्वस्तीकरण के दौरान विरोध, जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-78 की ग्रीन बेल्ट में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामा हुआ। प्राधिकरण के मुताबिक, सरकारी जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसानों की सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण, नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने पहली बैठक में दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान, सहमति से भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, जल संरक्षण और निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।

top-news

नोएडा में महिला सुरक्षा: रात में मदद के लिए 112, 1090 और 181 हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल कैसे करें, जानें यहां

नोएडा में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए 112, 1090 और 181 हेल्पलाइन की जानकारी बेहद जरूरी है। जानिए आपात स्थिति में किस नंबर पर कॉल करें, अपनी लोकेशन कैसे बताएं और कैब, ऑटो तथा अकेले सफर के दौरान कौन सी सावधानियां अपनाएं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फायरिंग की घटना पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण सड़क पर उतरे, जाम लगाकर जताया विरोध

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित बंकापुर गांव में फायरिंग के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया और जांच जारी होने की बात कही।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags