Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों को बड़ी सौगात, 300 बेड ईएसआईसी अस्पताल का अलॉटमेंट जारी, सीएम योगी ने किया शिलान्यास

श्रमिक दिवस पर ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों को बड़ी सौगात मिली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 300 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी किया गया। इसके साथ ही मोबाइल हेल्थ वैन, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान योजना के तहत नए निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर, 15 जून 2026 से कॉमर्शियल फ्लाइट सेवाएं होंगी शुरू, NIA ने किया एलान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। पहली कमर्शियल उड़ान इंडिगो संचालित करेगी, जबकि जल्द ही अन्य एयरलाइंस भी सेवाएं शुरू करेंगी। आधुनिक सुविधाओं और मजबूत कनेक्टिविटी वाला यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय विकास और रोजगार को नई रफ्तार देगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में भाजपा के खिलाफ खुलकर उतरी कांग्रेस, भाजपा को मात देने के लिए बैठक, महिला आरक्षण और किसानों के मुद्दों पर तैयार की रणनीति

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में महिला आरक्षण, किसानों की समस्याओं और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सच्चाई पहुंचाने का आह्वान किया।

top-news

विधायक ने की श्रमिकों के लिए नीतियां बनाने की मांग, कहा- केवल रोजगार से काम नहीं चलता, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिले

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रमिकों के लिए समग्र नीति बनाने और शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास व सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक ने हालिया श्रमिक आंदोलनों का भी जिक्र किया।

top-news

श्रमिक दिवस पर नोएडा में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

नोएडा में श्रमिक दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रही। इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, पैदल मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मनाया गया मजदूर दिवस, सीटू कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया मजदूर दिवस समारोह, हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट

ग्रेटर नोएडा में मजदूर दिवस पर सीटू कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर श्रमिक एकता का संदेश दिया। हालिया हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरे दिन अलर्ट मोड पर नजर आया। औद्योगिक क्षेत्रों में आरआरएफ और पीएसी के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

top-news

40 डिग्री की आग में तपेगा नोएडा, दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम, जानें पूरा वेदर अपडेट

नोएडा में शुक्रवार सुबह तेज धूप के बीच मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने दोपहर बाद गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

top-news

श्रमिक दिवस पर नोएडा में मेगा हेल्थ कैंप, बनाए गए तीन कॉलसेंटर, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

श्रमिक दिवस पर नोएडा में 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा, जहां श्रमिकों को मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों के साथ 67 निजी अस्पताल भी इस अभियान में शामिल हुए हैं। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नए कॉल सेंटर और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

top-news

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हड़ताल करने वाले बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे, रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भेजें

सुप्रीम कोर्ट ने गौतमबुद्धनगर जिला अदालत में वकीलों की लगातार हड़तालों पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने जिला जज से रिपोर्ट तलब करते हुए बार एसोसिएशन पदाधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हड़ताल से न्यायिक कार्य बाधित होना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

top-news

नोएडा में पुलिस अधिकारी बनकर ठग लिए 7 लाख, 14 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, एफसीआई से है सेवानिवृत्त पीड़ित

नोएडा में साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया। मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के झूठे आरोप लगाकर 14 दिन तक मानसिक दबाव बनाया गया। ठगों ने पीड़ित से 7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

top-news

नोएडा में स्कूल बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, बस से उतरते समय हुआ हादसा, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्कूल बस की चपेट में आने से पहली कक्षा की छात्रा भूमि की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बस में हेल्पर नहीं होने और चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

top-news

सोरखा में सीवर की समस्या को लेकर भड़के किसान, दी आंदोलन की चेतावनी, जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

नोएडा के सोरखा गांव में सीवर और जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के किसान भड़क उठे। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की और समाधान न होने पर एक विशाल आंदोलन की चेतावनी दी है।

top-news

न्यू नोएडा प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द बनाई जाएगी कमेटी, किसानों को मिलेगा तय मुआवजा, चार फेज में होगा विकास

न्यू नोएडा प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलेगा। चार चरणों में शहर विकसित होगा।

top-news

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने किया ट्रेड डील का विरोध, किसानों के हितों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में भाकियू चढूनी ने ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने विदेशी कृषि उत्पादों से नुकसान और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग उठाई।

top-news

ग्रेनो में दबंगों का आतंक, एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने बारातियों को बेरहमी से पीटा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में पार्किंग विवाद के चलते बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। कई लोग घायल हुए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

top-news

नोएडा में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवाओ के साथ धीमी गति से हो रही बारिश, कई दिनों से पड़ रही थी भीषण गर्मी

नोएडा में अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शाम तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

top-news

श्रमिक दिवस से पहले नोएडा में हाई अलर्ट, पुलिस रखेगी चप्पे चप्पे पर नजर, धारा- 163 लागू

नोएडा में श्रमिक दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी है। पूरे शहर को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, साथ ही 30 अप्रैल से 8 मई तक धारा 163 लागू है।

top-news

नोएडा में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, 40 डिग्री वाली गर्मी होगी फील, सुबह से तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

नोएडा में तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में आंधी-बारिश की संभावना है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ने का अनुमान है।

top-news

नोएडा में चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉट सर्किट से हुआ हादसा

नोएडा सेक्टर-40 के पास चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

नोएडा पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, मजदूरों की हिंसा के बाद पुलिस बरत रही सतर्कता

नोएडा में हालिया हिंसा के बाद पुलिस ने सेक्टर-6, 8, 9 और 10 में फ्लैग मार्च किया। डीसीपी और एडीसीपी के नेतृत्व में सुरक्षा कड़ी की गई है और 1 मई श्रमिक दिवस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags