Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में LLB के छात्र को तीन गोलियां मारकर पड़ोसियों ने की हत्या, 4 दिन पहले हुआ था झगड़ा
नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एलएलबी छात्र साजन की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों से चार दिन पहले हुए नाली विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 06 May, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नवीन कुमार सिंह को किया गया नोएडा अटैच
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विशेष कार्याधिकारी नवीन कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर नोएडा संबद्ध किया गया है। शासन के निर्देश पर जारी इस आदेश को विभागीय समन्वय और प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 06 May, 2026
नोएडा में विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 5 परिसरों में 18.28 किलोवाट का अवैध लोड मिला, धारा 135 के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा के नगला झानू गांव में बिजली विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई में पांच परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में 18.28 किलोवाट का अवैध लोड मिला, जबकि आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा के नॉर्थ आई बिल्डिंग में फ्लैट के अंदर मिला बुजुर्ग का शव, परिवार में पसरा मातम
नोएडा के सेक्टर-113 स्थित नॉर्थ आई बिल्डिंग में 70 वर्षीय युवराज त्यागी मृत अवस्था में मिले। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक, लिए गए अहम निर्णय, ईवी बसों से लेकर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक को मिली मंजूरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में 6048 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। गंगा एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, ईवी बस सेवा, जल शुल्क में राहत, फायर सुरक्षा और फ्लैट खरीदारों को राहत देने समेत कई बड़े फैसले लिए गए।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
पहले दिखाया मुनाफा फिर ठग लिए 75 लाख रुपए, निवेश का दिया झांसा, नोएडा में रिटायर्ड टेलीकॉम इंजीनियर से की साइबर ठगी
नोएडा में साइबर ठगों ने आईपीओ और शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर टेलीकॉम विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर से 75 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी निवेश ग्रुप और ट्रेडिंग ऐप के जरिए भरोसा जीतकर रकम ट्रांसफर कराई।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान में किसानों को शामिल करने की मांग, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पहली उड़ान में भूमि देने वाले किसानों को शामिल करने और सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने इसे किसानों के योगदान और विकास के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा सेक्टर-8 में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल विभाग
नोएडा के सेक्टर-8 स्थित गत्ता फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा में पहली बार होगा ‘ब्रज रस भजन क्लबिंग’, युवाओं को भक्ति से जोड़ने की तैयारी, 800 से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
नोएडा में 10 मई को पहली बार ‘ब्रज रस भजन क्लबिंग’ का आयोजन होगा। इस्कॉन नोएडा मंदिर में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भक्ति, संगीत और ब्रज संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम में 800 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
पुरानी रंजिश में तीन भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, रास्ते में कार रोककर किया हमला, 12 पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते तीन भाइयों पर हमला हुआ। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल हुए तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा के रजत विहार सोसाइटी में युवक ने तोड़ा बैरियर, बुजुर्ग गार्ड पर भी किया हमला, वीडियो वायरल
नोएडा की रजत विहार सोसाइटी में एक युवक ने तेज रफ्तार कार से बैरियर तोड़ने के बाद बुजुर्ग गार्ड के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी दक्ष प्रियांश को गिरफ्तार कर लिया।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, कमिश्नर का एक्शन, बिलासपुर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ग्रेटर नोएडा में महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिलासपुर चौकी प्रभारी अंकित सक्सेना को लाइन हाजिर कर दिया। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा में एक बार फिर करवट लेने जा रहा मौसम, 4-5 मई को हल्कि बारिश का अनुमान, लोगों को तेज धूप से मिलेगी राहत
नोएडा में 4 और 5 मई को तेज आंधी, हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान और एयर क्वालिटी पर असर पड़ेगा।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समीक्षा बैठक की, अधिकतम मामलों के निस्तारण पर जोर
गौतम बुद्ध नगर में 09 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को अधिकतम मामलों के त्वरित निस्तारण और पक्षकारों को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए गए।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा में इस बड़े मॉल के मालिक गिरफ्तार, 2015 में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन को धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई में अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
नोएडा में सीवर सफाई के लिए हाईटेक व्यवस्था, केरल मॉडल को अपनाकर अब रोबोट से होगी सफाई, कर्मचारियों के साथ हादसों पर फैसला
नोएडा में जल्द ही रोबोटिक तकनीक से सीवर और मैनहोल की सफाई शुरू होगी। नई व्यवस्था से सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हादसों का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा।
- Shiv Kumar
- 02 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में श्रमवीर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, श्रमिकों को मिली कई बड़ी सौगात
ग्रेटर नोएडा में श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह-2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान 300 बेड के ईएसआईसी अस्पताल, मोबाइल हेल्थ वैन और श्रमिकों के लिए निशुल्क फूड वैन जैसी कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026
नोए़डा में सपा का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
नोएडा में समाजवादी पार्टी ने मजदूरों और गरीब वर्ग की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने महंगी शिक्षा, खराब स्वास्थ्य सेवाएं, गैस सिलेंडर में धांधली और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026
नोएडा में फॉर्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख की ठगी, बैनामा नहीं कराया, पुलिस कर रही मामले की जांच
नोएडा में फॉर्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के कारोबारी ने दो लोगों पर रकम लेने के बाद बैनामा न कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 1.64 करोड़ का वाॅटर बिल, बिल्डर बोला-प्राधिकरण ने भेजा, लोगों में आक्रोश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में 1.64 करोड़ रुपये का पानी बिल भेजे जाने से फ्लैट मालिकों में नाराजगी फैल गई है। निवासियों का कहना है कि वर्षों से मेंटेनेंस शुल्क में पानी का खर्च शामिल था। सीमित गंगाजल सप्लाई के बीच भारी बिल को लेकर लोग बिल्डर प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026






