Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में गैस लीकेज से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ठीक की पाइपलाइन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में आईजीएल गैस पाइपलाइन में लीकेज से आग लग गई। दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन गैस रिसाव जारी रहा। आईजीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू की। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
नोएडा में वाटर पार्क में युवक के नहाते समय बिगड़ी तबीयत, अचानक मौत से मचा मातम, परिवार के साथ आया था घूमने
नोएडा के सेक्टर-38ए वॉटर पार्क में नहाते समय 21 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिवार के सामने हालत खराब हुई और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तपिश का कहर, 40°C पार तापमान, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भीषण गर्मी से तापमान 40°C पार पहुंच गया है। लू और गर्म हवाओं से हालात बिगड़े हैं, जबकि कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना कम बताई है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
हार्ट कैंसर इतना दुर्लभ क्यों है? वैज्ञानिकों ने बताया दिल का मैकेनिकल लोड कैसे रोकता है ट्यूमर
वैज्ञानिकों के अनुसार दिल पर पड़ने वाला मैकेनिकल लोड ट्यूमर बनने से रोकता है, इसलिए हार्ट कैंसर बेहद दुर्लभ है। लगातार धड़कन और कोशिकाओं की सक्रियता कैंसर को पनपने नहीं देती, जो भविष्य में नए इलाज विकसित करने में मददगार साबित हो सकती है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में दावत फैक्ट्री लॉन्च,अब बच्चे सीखेंगे बासमती चावल बनने की पूरी प्रक्रिया, जानिए पूरी खबर
नोएडा में दावत फैक्ट्री लॉन्च, जहां बच्चे खेल-खेल में बासमती चावल बनने की पूरी प्रक्रिया सीखेंगे और प्रोडक्शन इंजीनियर बनकर अनुभव हासिल करेंगे।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जायजा, प्रशिक्षण से गायब रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवााई
ग्रेटर नोएडा में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्राधिकरण ने इसे गंभीर मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है, ताकि जनगणना कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा गांवों में मकान बनाना होगा नियमों के तहत, भवन नियमावली 2016 में बदलाव संभव, तीनों प्राधिकरण अधिकारियों की बनेगी समिति
नोएडा में ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण के नियम सख्त होंगे, जल्द नक्शा पास कराना अनिवार्य किया जा सकता है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
लोगों की जान के लिए खतरा बना है सेक्टर-115 में खुले में रखा ट्रांसफार्मर, कई जानवरों की हो चुकी है मौत
नोएडा के सोरखा गांव में स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर खतरा बना हुआ है। किसान यूनियन ने इसे हटाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में रोजाना 500 लोगों को काट रहे कुत्ते, 2026 में अब तक 47 हजार लोगों को लग चुका है रेबीज का इंजेक्शन
नोएडा में डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोज़ करीब 500 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप, गरीबों के आशियाने और राशन-पानी जलकर राख
नोएडा के सेक्टर-76 में झुग्गियों में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
गौरक्षकों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की, गौतमबुद्ध नगर की तहसीलों में सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर तीनों तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए। गौरक्षकों ने अभियान जारी रखने की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
कंपनी की लापरवाही से गई कर्मचारी जान, मशीन में झुलसकर हुई मौत, लापरवाही के आरोप में मालिक पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में मशीन के अंदर झुलसने से कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी, 3 मई तक समाधान की चेतावनी, प्राधिकरण अधिकारी पहुंचे
ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना 19वें दिन जारी रहा। ग्रामीणों ने 3 मई तक समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
एक्वा मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, NMRC ने रखा दो लाख तक राइडरशिप बढ़ाने का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे नए रूट के काम
नोएडा में एक्वा मेट्रो विस्तार के तहत नए रूट पर जल्द काम शुरू होगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
महिला किसान नेता के खेत से अवैध खनन का आरोप, 100 डंपर मिट्टी उठाने का मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा के म्याना गांव में महिला किसान नेता ने खेत से 100 डंपर मिट्टी के अवैध खनन का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में पंचायत का फैसला सुन हर कोई दंग, शादियों में डीजे बजाया तो मिलेगी ये सजा, ढोल नगाड़ों के साथ हुई मुनादी
ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में डीजे बजाने पर पंचायत ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। फैसले की मुनादी कर पूरे गांव में जानकारी दी गई।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम एप्रूवल, हर 2 मिनट में होंगे उड़ाने, शुरुआत में उड़ेंगी 17 फ्लाइट्स
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बीसीएएस से सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। अगले महीने से 17 फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मई अंत तक उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी, नेवी कैप्टन के घर से 600 ग्राम सोना और नकदी लेकर फरार
ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी हुई। नेवी कैप्टन के घर से 600 ग्राम सोना और 6 लाख नकद चोरी हो गए। सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में सड़क मरम्मत का काम रुका, बिटुमिन की कमी से रिसर्फेसिंग रुकी, लोग गड्ढों से परेशान
नोएडा में 150 किमी सड़कों की मरम्मत बिटुमिन की कमी से अटक गई है। गड्ढों और खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण सप्लाई प्रभावित होने से प्रोजेक्ट में देरी हो रही है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का एक और शिकार, रिटायर्ड NTPC अफसर से ठग लिए 85 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया डर
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 84 वर्षीय बुजुर्ग से 85 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया। ठगों ने 16 दिन तक वीडियो कॉल पर दबाव बनाकर पैसे ट्रांसफर कराए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026






