Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा मे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, फायर विभाग की टीम ने उतारा नीचे, मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही लड़की

नोएडा सेक्टर-63 में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवती मानसिक तनाव में बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

top-news

फ्लिपकार्ट के स्टोर में कांड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 मोबाइल और स्मार्टवॉच बरामद

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट स्टोर से चोरी करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और एक स्मार्ट वॉच बरामद की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

top-news

नोएडा में 30 एकड़ जमीन पर बन रहा एनसीआर का पहला डियर पार्क, अक्टूबर तक होगा शुभारंभ, सेंट्रल जू अथॉरिटी की पहल पर निर्माण

नोएडा सेक्टर-91 में बन रहा डियर पार्क अक्टूबर 2026 तक खुलने की तैयारी में है। 30 एकड़ में फैले इस पार्क में आधुनिक सुविधाएं होंगी और इसे वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

top-news

नक्शा पास कराने से पहले जमा करनी होगी 20 फीसदी रकम, बिल्डर को स्पोर्ट्स एक्टिविटी करना होगा डेवलप, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में फैसला

नोएडा के सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट को 6 साल का जीरो पीरियड मिला है। इससे बिल्डरों को राहत मिलेगी, लेकिन नक्शा पास कराने से पहले 20% बकाया जमा करना अनिवार्य होगा और पहले खेल सुविधाएं विकसित करनी होंगी।

top-news

गौतमबुद्धनगर के 45 स्कूलों को प्रशासन की नोटिस, शुल्क नियामक समिति के निर्देशों के उल्लंघन पर एक्शन, अगली बैठक में पेशी

गौतमबुद्ध नगर में 45 स्कूलों को फीस बढ़ोतरी के नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि तय सीमा से ज्यादा फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सकती है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक फ्लैट में लगी भयानक आग, मेंटीनेंस टीम ने पाया काबू, सामान जलकर हुआ खाक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में तड़के बालकनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम की तेजी से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ी दुर्घटना टल गई।

top-news

नोएडा में मंथली रेंट पर किया जाएगा क्योस्क का संचालन, ई ऑक्शन के जरिए होगी आवंटन प्रक्रिया, मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा

नोएडा में बॉटनिकल गार्डन और सेक्टर-18 के क्योस्क अब ई-ऑक्शन के जरिए मंथली रेंट पर दिए जाएंगे। चार बार टेंडर के बावजूद एजेंसी न मिलने पर प्राधिकरण ने नई नीति बनाई है। इससे छोटे व्यापारियों को मौका मिलेगा और क्योस्क संचालन शुरू हो सकेगा।

top-news

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश का बड़ा फैसला, शहर में बंद पड़े शौचालय 10 दिन में होंगे शुरू

नोएडा में 100 से ज्यादा बंद सार्वजनिक शौचालय 10 दिन में फिर शुरू होंगे। 150 शौचालय निजी एजेंसी को 10 साल के लिए दिए गए हैं। इस मॉडल से प्राधिकरण को करीब 90 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा।

top-news

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश का बड़ा फैसला, शहर में बंद पड़े शौचालय 10 दिन में होंगे शुरू

नोएडा में 100 से ज्यादा बंद सार्वजनिक शौचालय 10 दिन में फिर शुरू होंगे। 150 शौचालय निजी एजेंसी को 10 साल के लिए दिए गए हैं। इस मॉडल से प्राधिकरण को करीब 90 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा की पंचशील सोसायटी में पानी का संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, टैंकरों के आगे लगी लंबी लाइनें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में दो दिनों से जल संकट गहराया है। पाइप फटने से सप्लाई ठप हो गई, जिससे हजारों लोग परेशान हैं। टैंकरों के लिए लंबी कतारें लगीं और मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

top-news

नोएडा में बनेगा नया पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय, 13 हजार वर्ममीटर से अधिक जमीन की गई चिह्नित, 1 रुपये की लीज पर मिलेगी लैंड

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को सेक्टर-152 और 153 के बीच नया आधुनिक मुख्यालय मिलेगा। प्राधिकरण ने 13,300 वर्गमीटर जमीन चिन्हित कर 1 रुपए लीज पर देने का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू होगा, जिससे पुलिस सेवाएं और तेज व प्रभावी होंगी।

top-news

नोएडा में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और पत्थर, मारपीट के दौरान कई घायल, 11 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के छलेरा गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

top-news

नोएडा में सुबह बारिश के बाद तेज धूप ने किया परेशान, तीन दिन बादलों की आवाजाही का अनुमान, 37 डिग्री तक जाएगा पारा

नोएडा में हल्की बारिश और बादलों के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से चार दिनों तक तापमान नियंत्रित रहेगा और हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में डीएम ने जेबीजे टेक्नोलॉजी कंपनी का किया निरीक्षण, मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेबीजे टेक्नोलॉजी कंपनी का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया और श्रमिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया गया और श्रमिकों की सुरक्षा व नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया गया।

top-news

नोएडा में 12 साल बाद होगी यमुना पुश्ता रोड की मरम्मत, 12 किमी सड़क पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग करेगा काम

नोएडा में यमुना मार्जिनल बंध रोड की 12 साल बाद मरम्मत होगी। 11.20 किमी लंबी सड़क पर 34.18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मई से शुरू होकर तीन महीने में काम पूरा होगा, जिससे गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

top-news

डीएनडी से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी नई सड़क, 31.4 किमी एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी, 4300 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 6 लाख लोगों को होगा फायदा

डीएनडी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 31.437 किमी लंबा नया रोड नेटवर्क बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 4300 करोड़ रुपए की इस परियोजना से रोजाना 6 लाख वाहन चालकों को फायदा मिलेगा और नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

top-news

नोएडा में 13 जगहों पर बनेंगे बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ प्राधिकरण ने साइन किया MoU, कंपनी उठाएगी खर्चा

नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 13 स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण और एचपीसीएल के बीच एमओयू साइन हुआ है। इससे लोगों को आसान चार्जिंग सुविधा मिलेगी और शहर में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

top-news

सौतेली बेटी की लाश को झाड़ियो में फेंका, फिर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

ग्रेटर नोएडा के जेवर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। सौतेले पिता ने मारपीट के दौरान बेटी की जान ले ली और शव छिपाकर खुद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट की बालकनी में जल रहा था दीपक, अचानक लग गई आग, सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में बालकनी में जल रहे दीपक से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

top-news

ग्रेनो वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, करीब 10 मिनट तक फंसे रहे तीन लोग, लाइट जाने के बाद बैकअप सिस्टम नहीं हुआ ऑन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली जाने से लिफ्ट बीच में अटक गई, जिसमें तीन लोग करीब 10 मिनट तक फंसे रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags