Breaking News
दिल्ली
दिल्ली में तिरंगा रैली को लेकर सुरक्षा कड़ी, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, दीपके ने गिरफ्तारी की जताई आशंका
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 163 लागू है और सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2026
मेवात के सेक्सटॉर्शन साइबर गैंग का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14.63 लाख की ठगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मेवात के कथित सेक्सटॉर्शन साइबर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर गुरुद्वारे के एक सेवादार से 14.63 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जांच में 15 शिकायतें, एक करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
- Shiv Kumar
- 15 Oct, 2026
दिल्ली में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, घर की पहली मंजिल से 567.30 किलो पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के मंडोली गांव में AATS और हर्ष विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 567.30 किलोग्राम पटाखे और अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने 23 वर्षीय मो. तैयब को पकड़ा है। मामले में BNS की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।
- Shiv Kumar
- 14 Oct, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, राहुल गांधी ने जेल भेजने पर उठाए सवाल
दिल्ली में जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Oct, 2026
दिल्ली में प्रदर्शन का ठिकाना बदला, जंतर-मंतर सूची से बाहर, रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी मैदान नए स्थल
दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के निर्धारित स्थलों की सूची से जंतर-मंतर को हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान नए स्थल होंगे। पुलिस आयुक्त के आदेश में 28 अप्रैल 2022 के स्थायी आदेश में संशोधन किया गया है। नए स्थलों के लिए SOP अलग से जारी होगी।
- Shiv Kumar
- 12 Oct, 2026
CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर रोक, मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने को कहा
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाएं, इंटरनेट और प्रदर्शनकारियों की हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने सेवाएं सामान्य रखने और आवाजाही नहीं रोकने को कहा। अधिकारियों को नोटिस देकर मंगलवार तक जवाब मांगा गया। तीन CJP नेताओं की रिहाई का आदेश भी दिया गया।
- Shiv Kumar
- 11 Oct, 2026
CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज
CJP के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को संतुलित कार्रवाई की सलाह दी। कोर्ट ने 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आदेश खारिज कर दिया। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर जांच बढ़ी और कई शिक्षण संस्थानों ने कार्यक्रम बदले।
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, आपराधिक मामले में पक्ष लेने के लिए मांगी थी 1 लाख रिश्वत
दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को CBI ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आपराधिक मामले में पक्ष लेने के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। CBI ने 80 हजार रुपये लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा।
- Shiv Kumar
- 05 Oct, 2026
जंतर-मंतर की ओर बढ़ा नागरिक मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, AAP के कई कार्यकर्ता हिरासत में
दिल्ली में SIR प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नागरिक मार्च निकाला गया। इंडिया गेट से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। आप कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
- Shiv Kumar
- 04 Oct, 2026
ऑपरेशन कवच-15.0 में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 256 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच-15.0 के तहत 1708 स्थानों पर कार्रवाई कर NDPS एक्ट के 214 मामलों में 256 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी मात्रा में गांजा, हेरोइन, कोकीन, MDMA, चरस और अन्य नशीले पदार्थों के साथ करीब 23 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2026
व्हाट्सऐप पर APK भेजकर खाते से उड़ाए 3.97 लाख, जांच में 150-200 फर्जी फ्यूल कार्ड का खुलासा
दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा-मेवात से जुड़े कथित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 100 से ज्यादा संदिग्ध फ्यूल कार्ड की पहचान की है। करीब 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन, फर्जी दस्तावेज, सिम कार्ड और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए
नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस द्वारा घर से हिरासत में लिए जाने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आया है। CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले आए इस दावे पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। हिरासत के कारण और कानूनी आधार स्पष्ट नहीं हैं।
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ी, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई। सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया और 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद किया गया।
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2026
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल, अरविंद केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हुआ। आम आदमी पार्टी ने सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाए, जबकि वर्मा ने कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
दिल्ली में संदिग्ध बम और गोला-बारूद उठाने अब इंसान नहीं, रोबोट जाएगा, पुलिस मुख्यालय में हुआ डेमो
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध बम, गोला-बारूद और खतरनाक वस्तुओं को संभालने के लिए रिमोट ऑपरेटेड रोबोटिक वाहन का डेमो किया गया। यह मशीन 8 से 50 किलो तक वजन उठा सकती है और आपात स्थिति में पुलिसकर्मियों को खतरे से दूर रखने में मदद कर सकती है।
- Shiv Kumar
- 24 Sep, 2026
दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद स्कूटर से धक्का देकर 100 मीटर तक घसीटा, 10 दिन बाद सामने FIR दर्ज
दक्षिण दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद उसे स्कूटर से धक्का देने का मामला सामने आया है। छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई और दस दिन बाद FIR दर्ज हुई। वहीं जेएनयू में भी एक छात्रा ने बाहरी युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है, जिसमें दो युवक हिरासत में हैं।
- Shiv Kumar
- 23 Sep, 2026
नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस CCTV और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
- Shiv Kumar
- 22 Sep, 2026
वेस्ट दिल्ली में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, 27 लैपटॉप और 28 मोबाइल बरामद
पश्चिमी दिल्ली में साइबर पुलिस ने तीन अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल, दो कार और नकदी समेत कई उपकरण बरामद किए। जांच में विदेशी नागरिकों से संपर्क और कथित धोखाधड़ी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।
- Shiv Kumar
- 18 Sep, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस, 5 लाख रुपये जमा करने का आदेश
जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एक छात्र को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नोटिस दिया है। पुलिस ने हिंसा भड़काने और छात्रों को सरकार के खिलाफ लामबंद करने का आरोप लगाया है। एसीपी कोर्ट ने छात्र को 5 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है।
- Shiv Kumar
- 08 Sep, 2026
कामचोर अफसरों का इलाज जरूरी! CM रेखा गुप्ता ने लगाई अधिकारियों की जमकर क्लास
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सख्त तेवर में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के अंदाज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2026






