ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में लिफ्ट फंसी, मचा हड़कंप, 14 लोग 20 मिनट तक फंसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में लिफ्ट अचानक बीच फ्लोर पर रुक गई। इसमें 14 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। इंटरकॉम और एआरडी सिस्टम के काम नहीं करने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की बताई गई है।

top-news

जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या, जेवर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को किया गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

ग्रेटर नोएडा के जेवर में जमीनी विवाद को लेकर भोले शंकर की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भाई देवेन्द्र उर्फ देवू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फावड़े से हमला किया था। पुलिस ने चौरोली अंडरपास के पास से उसे पकड़ा और फावड़ा बरामद किया।

top-news

Ivory County पर प्रदूषण विभाग की कार्रवाई, धूल और खुले में निर्माण सामग्री मिलने पर लगा 50 लाख का जुर्माना

नोएडा के सेक्टर-115 स्थित Ivory County परियोजना के निरीक्षण में पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी मिली। धूल नियंत्रण और पानी के छिड़काव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। निर्माण सामग्री खुले में मिली और दो एंटी-स्मॉग गन चालू नहीं थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 लाख रुपये का शुल्क लगाया।

top-news

‘पैरों पर गिरकर माफी मांग’… दरोगा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, बिसरख पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में यूपीरिया मॉल के पास पार्किंग को लेकर दरोगा और रोहित चौधरी के बीच विवाद हुआ। आरोपी पर दरोगा से बदतमीजी और धक्का-मुक्की का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

top-news

गाड़ी निकालने को लेकर ग्रेटर नोएडा में विवाद, दो पक्ष आमने-सामने, दरोगा के साथ भी धक्का-मुक्की

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद दरोगा से धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया। महिला ने अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने गलत बताया। दोनों पक्षों ने बाद में आपसी समझौता कर लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने बनाई रणनीति, गांव-गांव संपर्क के साथ जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की तैयारी

गौतम बुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैठक कर 7 अक्टूबर की जेवर किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को गांवों में संपर्क कर अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में खेत पर किसान का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका है। भाई पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी जांच शुरू की है।

top-news

मुनाफे का लालच देकर नोएडा में तीन लोगों को बनाया निशाना, ऑनलाइन निवेश के नाम पर 56 लाख रुपये ठगे

नोएडा में ऑनलाइन निवेश और मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 52 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। जालसाजों ने अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लेनदेन और बैंक खातों की जांच शुरू की है।

top-news

CBSE कार्यशाला में शिक्षकों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में नैतिकता को लेकर किया गया जागरूक

ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से साइबर सुरक्षा और नैतिकता पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। विशेषज्ञ ने शिक्षकों को सुरक्षित पासवर्ड, अनजान लिंक, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों से अवगत कराया।

top-news

नोएडा में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को मिलेगी राहत, सेक्टर-52 मेट्रो और सेक्टर-51 को जोड़ने वाला स्काईवॉक खुला, विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन

नोएडा में सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले 460 मीटर लंबे स्काईवॉक का विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन किया। 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बने इस स्काईवॉक से 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को रोजाना आवाजाही में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

top-news

बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने सपा का विरोध प्रदर्शन, दादरी चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया

दादरी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने विरोध जताने के बाद जुलूस निकाला गया। दादरी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी में दुकान का लेंटर गिरने से मची अफरा-तफरी, मलबे में दबे मजदूर को पुलिस ने लोगों की मदद से निकाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर में तहसील के पास पुरानी दुकान में मरम्मत के दौरान निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। मलबे में एक मजदूर के दबने की सूचना मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कई लोग घायल हुए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडे और चाकू से वार, 8 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला करने का आरोप है। लाठी-डंडे और चाकू से हुए हमले में आठ लोग घायल हुए। दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में रास्ते को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया। मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार हो चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।

top-news

नोएडा के सेक्टर-94 में सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

top-news

नोएडा में सर्वर हैकिंग का मामला, सात ट्रेडिंग खातों से कारोबार कर 11 करोड़ का नुकसान

नोएडा सेक्टर-63 की कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर सात ट्रेडिंग खातों से सिल्वर ऑप्शंस में अनधिकृत कारोबार का आरोप है। करीब 12 करोड़ रुपये के ऑप्शन प्रीमियम से ट्रेडिंग और लगभग 11 करोड़ रुपये के संभावित अवैध लाभ का अनुमान लगाया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सेवानिवृत्ति समारोह के काफिले में सड़क पर स्टंटबाजी, यातायात नियमों की अनदेखी का वीडियो सामने आया

ग्रेटर नोएडा में सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान गाड़ियों के काफिले में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लोग चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते और बीच सड़क पर गाड़ियों को लहराते नजर आ रहे हैं। यह मामला थाना दनकौर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, बिसरख पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नैचिंग व लूट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से पांच छीने हुए मोबाइल, आईफोन-18 प्रो, दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, 2500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद हुई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, करीब 11 लाख के आभूषण बरामद

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले आरोपी सारमिन उर्फ शम्भू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के चोरी के आभूषण और एक अवैध चाकू बरामद किया। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में की शिरकत

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में भाजपा के ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे। नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री के बचपन की अनकही कहानी को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags