ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

सेक्टर-94 से एडवंट तक यमुना पुश्ता रोड की बदलेगी तस्वीर, 7 दिन में शुरू होगी रिसर्फेसिंग, नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटेगा दबाव

नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग अगले सात दिन में शुरू होने की उम्मीद है। करीब 11 किलोमीटर सड़क की सफाई शुरू हो गई है। पहले चरण में 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि दूसरे चरण में सड़क को सेक्टर-150 तक बढ़ाया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में वेतन को लेकर Zepto कर्मचारियों का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा वर्करों ने काम किया बंद, पूरी सैलरी की मांग की

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित Zepto कंपनी में वेतन को लेकर 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके खातों में पूरी सैलरी नहीं पहुंची। वर्करों ने कंपनी प्रबंधन से पूरी सैलरी का भुगतान कराने की मांग की है।

top-news

नोएडा सेक्टर-51 में फंदे पर लटका मिला मेड का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच

नोएडा के सेक्टर-51 में एक मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये लौटाने के विवाद के बाद युवक की मौत, पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 25 लाख रुपये के विवाद के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी विनय कुमार शर्मा उर्फ विजयपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग को लेकर बढ़ते विवादों पर प्राधिकरण सख्त, 24 सोसाइटियों में बैठक कर निकाला जाएगा स्थायी समाधान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवारा कुत्तों को लेकर होने वाले विवाद खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। सभी पक्षों की सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट तय किए जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों में चरणबद्ध बैठकें आयोजित की जाएंगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांड बने खतरा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर-दनकौर कांवड़ मार्ग पर आवारा सांड श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में एक बाइक सवार की मौत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा, कुछ सेकेंड पहले वहीं खेल रहे थे बच्चे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद था, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। निवासियों ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

top-news

गौतमबुद्ध नगर से शुरू हुआ ‘अगस्त क्रांति अभियान’, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अवैध भूजल दोहन और मिलावटखोरी के खिलाफ खोला मोर्चा

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर जिला मुख्यालय से अगस्त क्रांति अभियान की शुरुआत की। संगठन ने भ्रष्टाचार, अवैध भूजल दोहन और मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

top-news

नोएडा में बारिश के बाद जलभराव से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस, 3 से 4 फीट पानी में रुकी; लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला

नोएडा में लगातार बारिश से सेक्टर-95 अंडरपास में 3 से 4 फीट पानी भर गया, जिससे एक एंबुलेंस फंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक होगा इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026, तैयारियों की समीक्षा कर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उफैरिया मॉल में जमकर मारपीट, लात-घूंसे और डंडे चले, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उफैरिया मॉल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लात-घूंसों और डंडों से हुई मारपीट के मामले में बिसरख थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, सरिया से भरा कैंटर दुकान में घुसा, चालक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर सरिया से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। गैस कटर और हाइड्रा क्रेन से रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

top-news

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन और शबाना आजमी के विलेन अवतार ने बढ़ाया रोमांच

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। एक्शन, सस्पेंस और इमोशन से भरपूर यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी का बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 98 मोबाइल और सैकड़ों पार्ट्स बरामद

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 98 मोबाइल फोन, 300 से अधिक मोबाइल पार्ट्स, चोरी की बाइक, अवैध चाकू और अन्य सामान बरामद कर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के गंग नहर रोड पर तेज रफ्तार कार ने दंपत्ति को रौंदा, दोनों की मौत, चालक कार छोड़कर फरार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में गंग नहर रोड पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में हरिकेश और उनकी पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में घर के बाहर बदमाश ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड पर बनेगा क्लोवर लीफ, 67.81 करोड़ की परियोजना से लाखों लोगों को मिलेगी राहत

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड पर 67.81 करोड़ रुपये की लागत से क्लोवर लीफ बनाया जाएगा। दो साल में पूरी होने वाली इस परियोजना से चार लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दादरी व विश्वकर्मा रोड के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

top-news

गौतमबुद्धनगर में 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का होगा टीकाकरण

गौतमबुद्धनगर में 18 से 28 अगस्त तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें 5 से 10 वर्ष के छूटे हुए बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में दूषित पानी से हड़कंप, 100 से ज्यादा लोग बीमार, 70 बच्चे भी प्रभावित, निवासियों ने लापरवाही के लगाए आरोप

ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। निजी लैब की रिपोर्ट में पानी में बैक्टीरिया मिलने का दावा किया गया है। निवासियों ने जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में व्यापारी पर हमला, पाइप में सीमेंट भरने से रोकने पर दबंगों ने लात-घूंसों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में मकान की पाइप में सीमेंट भरने से रोकने पर दबंगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags