ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गांधी विचार सभा में सामाजिक सेवा सम्मान समारोह, सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए राजीव चटर्जी को मिला सम्मान

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की गांधी विचार सभा में सामाजिक सेवा के लिए मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विजय गोयल मौजूद रहे। गांधी विचारों, सामाजिक सरोकारों, युवा सशक्तीकरण, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को लेकर चर्चा हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान चालीसा हवन में जुटे 2 हजार लोग, रामलीला मैदान में हुआ संकट निवारण हवन

ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री हनुमान चालीसा और संकट निवारण हवन कराया। कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद से लोग पहुंचे। इससे पहले उन्होंने शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों से संवाद भी किया।

top-news

नोएडा बस अग्निकांड में बड़ा खुलासा, धुआं और जलने की गंध के बाद भी नहीं रोकी बस, FIR में यात्री ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा बस अग्निकांड की FIR में यात्री सुनील कुमार ने दावा किया है कि आग लगने से पहले बस में जलने की गंध आ रही थी। यात्रियों ने बस रोकने को कहा, लेकिन चालक-कंडक्टर ने कथित तौर पर बात नजरअंदाज की। कुछ देर बाद आग फैलने से 9 यात्रियों की मौत हो गई।

top-news

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत, महोबा जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही AC स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर जान बचाई। पुलिस ने चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

top-news

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, शारदा गोल चक्कर पर कार की टक्कर से ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी

ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर पर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित राठी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें शारदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

top-news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, लक्ष्मी सिंह ने लिया जायजा, चार लेयर में होगी सुरक्षा

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीजी विनोद कुमार सिंह ने भी निरीक्षण किया। ट्रेड शो में 2000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और चार लेयर की सुरक्षा रहेगी।

top-news

पहले कार ने मारी टक्कर, फिर डंपर ने कुचला, नोएडा में स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ग्रेटर नोएडा के दादरी में अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर कार की टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में इंटर छात्र करण की मौत हो गई, जबकि अनीष घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डंपर में तोड़फोड़ की।

top-news

SSC GD परीक्षा धांधली की जांच में सामने आया बड़ा कनेक्शन, सेंटर चयन करने वाली कंपनी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में कथित धांधली की जांच के दौरान यूपी STF ने परीक्षा केंद्र चुनने वाली कंपनी ASSESS Infra के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। बालाजी डिजिटल जोन मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच कई राज्यों तक पहुंची है।

top-news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते नोएडा में बदले ट्रैफिक रूट, 24 से 29 सितंबर तक भारी वाहनों पर रोक, जानें डायवर्जन रूट

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुबह 7 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। एक्सपो मार्ट पहुंचने और वापसी के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

top-news

नोएडा में तीन माह की बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा

नोएडा के सेक्टर-63 में तीन माह की बच्ची के अपहरण का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में GL बजाज कॉलेज के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बोले- फीस और हॉस्टल के पैसे लिए, अब मथुरा भेज रहे

ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्रों ने धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा कैंपस के नाम पर फीस जमा कराने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन मथुरा ब्रांच में कर दिया गया। छात्रों ने यहीं एडमिशन देने और मुआवजे की मांग की।

top-news

श्रमिक हिंसा मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप

नोएडा सेक्टर-84 मदरसन श्रमिक हिंसा मामले में सत्र अदालत ने प्रियंवदा शर्मा, प्रेरित लोधा और शिवानी कौल की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अभियोजन ने व्हाट्सऐप चैट, ऑडियो-वीडियो और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का हवाला दिया।

top-news

नोएडा में आबकारी विभाग का एक्शन, शराब दुकानों से बार और कैंटीन तक हुई जांच, बंदी के बाद अवैध बिक्री रोकने के निर्देश

गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग ने 21 सितंबर को शराब दुकानों और बार का औचक निरीक्षण किया। गोपनीय टेस्ट परचेज, POS मशीन से बिक्री, CCTV और दुकान बंद होने के बाद अवैध बिक्री की जांच की गई।

top-news

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों को जहर देने के मामले से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा, पुलिस कर रही जांच

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों को जहर देकर मारने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी तीन हजार रुपये में सुपारी लेकर भैंसों को जहर देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण, व्यापार से लेकर संस्कृति और देसी व्यंजनों तक दिखेगा यूपी का रंग

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में व्यापार, निवेश, पर्यटन, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों की झलक मिलेगी। ‘यूपी का स्वाद’ में आगरा का पेठा, वाराणसी का पान, मथुरा का पेड़ा और बलिया की लिट्टी-चोखा आकर्षण रहेंगे।

top-news

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसान आयोग, कर्ज माफी, टोल राहत, सरल KCC, फसल बीमा, बच्चों की शिक्षा और 18 घंटे बिजली आपूर्ति समेत कई मांगें उठाईं।

top-news

कहीं मुनाफे का लालच तो कहीं CEO बनने का झांसा, नोएडा में चार लोगों से 45 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

नोएडा में साइबर ठगी के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने CEO की फोटो लगाकर वाउचर खरीदवाने, शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देने और ऑनलाइन धमकी समेत अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

15 दिन से बिजली के लिए धरने पर बैठे लोग, नोएडा में 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, लिखित आश्वासन तक प्रदर्शन जारी

नोएडा के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना 15वें दिन भी जारी है। आमरण अनशन पर बैठी पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं।

top-news

नोएडा में कलराज मिश्रा के घर जाएंगे योगी, ग्रेटर नोएडा में युवाओं से करेंगे संवाद, UP ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्धनगर के दौरे पर पहुंचेंगे। वह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सत्यवती मिश्रा के परिवार से मुलाकात करेंगे और उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

top-news

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के DCP बदले, श्रवण कुमार को मिली जिम्मेदारी, रवि शंकर निम का गोरखपुर ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी बदलाव हुआ है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम को गोरखपुर भेजा गया है। कानपुर के श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है, जबकि साद मिया खां आगरा भेजे गए हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags