Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
खेल कोटे से सरकारी नौकरी पाने का मौका, रेलवे और CRPF समेत इन विभागों में भर्तियां, देखें योग्यता
खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए सीआरपीएफ, पश्चिमी रेलवे, भारतीय नौसेना और बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती के अवसर हैं। इन भर्तियों में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, खेल योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
सर्वोदय हॉस्पिटल में उपचार और बिलिंग को लेकर किसान संगठन का प्रदर्शन, प्रशासन ने कराई दोनों पक्षों में बातचीत
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में उपचार और बिलिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति ने धरना दिया। संगठन ने मेडिक्लेम की समस्या और करीब डेढ़ लाख रुपये के बिल को लेकर सवाल उठाए। प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिवार के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोबिन की हत्या के मामले में तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 35-35 हजार का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा की अदालत ने रोबिन सिंह हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर 35-35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, सबूत मिटाने के आरोपी मनीष को पांच साल की जेल और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा मिली है।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
जामुन से तुलसी तक, यूपी ट्रेड शो में 16 तरह के शहद की खास रेंज, विदेशों तक पहुंच रहा कारोबार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सहारनपुर के ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान का 16 तरह का शहद आकर्षण का केंद्र बना है। जामुन, लीची, तुलसी, सरसों, अजवाइन और सौंफ समेत अलग-अलग फूलों और फसलों से तैयार शहद यहां उपलब्ध है।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
लुक्सर जेल के पास युवक पर जानलेवा हमला, मास्क लगाए दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा में लुक्सर जेल के पास दूध लेकर मोटरसाइकिल से जा रहे युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मास्क लगाए आरोपियों की मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका पैर टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में Made By India और Nature Plus ने दिखाई भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की ताकत
UPITS में मेड बाय इंडिया ने 'डायरेक्ट फ्रॉम फैक्ट्री' मॉडल के जरिए भारतीय स्टार्स को बाजार से जोड़ने की पहली पेशकश की। वहीं नेचर प्लस ने बांस और ऑर्गेनिक कॉटन से तैयार सस्टेनेबल टेक्सटाइल मॉडल का प्रदर्शन किया।
- Shiv Kumar
- 28 Sep, 2026
बिजली-पानी की मांग पर नोएडा में डूब क्षेत्र के लोगों का प्रदर्शन, बोले- समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे
नोएडा के पृथला गांव के पास डूब क्षेत्र के लोगों ने बिजली-पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोग करीब 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
यूपीआईटीएस में बोले पीयूष गोयल- उत्तर प्रदेश के विकास की गूंज अब देश ही नहीं, पूरी दुनिया में सुनाई दे रही
यूपीआईटीएस के स्पेशल बिजनेस सेशन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात, निवेश और ग्लोबल मार्केट से जुड़ने के अवसरों पर बात की।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पेश हुई डीओडी मशीन, 10 मिनट में 75 से ज्यादा टेस्ट की सुविधा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में डीओडी मशीन प्रदर्शित की गई है। इसके जरिए 10 मिनट में 75 से ज्यादा हेल्थ टेस्ट करने का दावा किया गया है। मशीन की कीमत 3 से 3.50 लाख रुपये बताई गई है।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोक कलाओं का नया अंदाज, मेरठ की शिप्रा शर्मा 5 हजार से ज्यादा बच्चियों को दे चुकीं ट्रेनिंग
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में मेरठ की शिप्रा शर्मा पारंपरिक लोक कलाओं को आधुनिक अंदाज में पेश कर रही हैं। वह 5 हजार से ज्यादा बच्चियों को मुफ्त प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
‘हियर इंडिया’ पहल की शुरुआत, सुनने की समस्या को लेकर देशभर में जागरूकता बढ़ाने की तैयारी
डॉ. राज शर्मा और डॉ. मणी बंसल ने हियरिंग लॉस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हियर इंडिया’ पहल शुरू की है। यह वार्षिक राष्ट्रीय मंच चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, हेल्थकेयर विशेषज्ञों, तकनीकी कंपनियों और युवाओं को जोड़कर समय पर जांच, उपचार और बेहतर श्रवण देखभाल को बढ़ावा देगा।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में छाया YEIDA का स्टॉल, 25 साल की विकास यात्रा से लेकर नोएडा एयरपोर्ट तक की दिखी झलक
ग्रेटर नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में YEIDA ने 25 वर्षों की विकास यात्रा और आगामी योजनाओं को प्रदर्शित किया। स्टॉल पर मास्टर प्लान 2041, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के मॉडल व जानकारी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में मौसम की मार से धान की खड़ी फसल गिरी, किसान परेशान, प्रशासन से मुआवजे की मांग
ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश से पकी धान की फसल खेतों में गिर गई। सदर, दादरी और जेवर तहसील के किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर, जयपुर से हरिद्वार जा रही बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जयपुर से हरिद्वार जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हुआ, जबकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और क्षतिग्रस्त बस को हटवाया।
- Shiv Kumar
- 27 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 5 लोग घायल
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में किशोरी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर में घुसकर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए।
- Shiv Kumar
- 26 Sep, 2026
नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम, 3 घंटे बाद आग पर काबू
ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर में पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। 21 दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 25 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद, आज से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026
ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुरू होगा। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। पांच दिन चलने वाले आयोजन में 85 देशों से 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। कई औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 25 Sep, 2026
NEET PG 2026 का परिणाम जारी, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें स्कोर और रैंक
एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 262, सामान्य दिव्यांग के लिए 244 और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 226 अंक है। उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।
- Shiv Kumar
- 24 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में गौर सौंदर्यम के बाहर मारपीट, नशे में धुत युवक पर बुजुर्ग गार्ड से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के गौर सौंदर्यम सोसायटी के बाहर नशे में एक युवक पर बुजुर्ग गार्ड से मारपीट और उसे साइकिल से गिराने का आरोप है। इसके बाद गार्ड्स और लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 24 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में अस्पताल के बाहर शराबियों का जमावड़ा, महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में अस्पताल के पास खुले में शराब पीने वालों के जमावड़े का वीडियो वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से कुलेसरा चौकी में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 24 Sep, 2026






