Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कम ब्याज का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी, 5 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत सेक्टर-2 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस वसूलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

top-news

नोएडा में सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल, मुफ्त हेल्थ चेकअप के साथ लोगों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

नोएडा के सेक्टर-12 में सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

top-news

15 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा का पहला स्काईवॉक, सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन होंगे सीधे कनेक्ट

नोएडा का पहला स्काईवॉक 15 अगस्त तक शुरू होने जा रहा है। यह सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा। करीब 45 करोड़ रुपये की इस परियोजना से यात्रियों को सुरक्षित और आसान इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

top-news

नोएडा में पिटबुल का हमला, टहल रही महिला पर झपटा, महिला गंभीर रूप से घायल, पति ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

नोएडा के सेक्टर-50 में टहलने निकली महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। हमले में महिला की टेल बोन में फ्रैक्चर हुआ। निजी अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

नोएडा में प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, सेक्टर-122 में सड़क का गड्ढा बना मुसीबत, दो कारें हादसे का शिकार, लोगों ने की तत्काल मरम्मत की मांग की

नोएडा के सेक्टर-122 में जूडियो मॉल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में देर रात दो कारें फंस गईं। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।

top-news

नोएडा में मोबाइल-बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

top-news

नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चोर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से चोरी की कार, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।

top-news

नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चोर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से चोरी की कार, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।

top-news

नोएडा में सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल की 8 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आठ दमकल गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो गया।

top-news

नोएडा में AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग में लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एसी में धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कमरे पूरी तरह जल गए और लाखों रुपये का सामान राख हो गया। परिवार सुरक्षित बच निकला, जबकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

top-news

नोएडा सेक्टर 123 में बनेगा 145 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

नोएडा सेक्टर-123 में 145 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स ट्रैक, विभिन्न खेल कोर्ट, कोच रेजिडेंस और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। परियोजना से शहर के खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा।

top-news

इन्वेस्ट यूपी-टीमलीज डील से बदलेगी यूपी की तस्वीर, 2031 तक 500 GCC स्थापित कर रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

इन्वेस्ट यूपी और टीमलीज एडटेक के बीच हुए समझौते का लक्ष्य वर्ष 2031 तक उत्तर प्रदेश में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करना है। इससे निवेश, कौशल विकास, रोजगार और नोएडा समेत टियर-2 व टियर-3 शहरों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, ज्वेलरी और कैश लेकर फरार

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसायटी में विला में घुसकर महिला से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है।

top-news

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, 20,570 रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

नोएडा पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज करते हुए डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने निर्धारित स्थानों पर शिविर लगाने, सुरक्षा मानकों का पालन करने, मेडिकल किट रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए।

top-news

नोएडा मेट्रो की एक्वा लिंक लाइन का बदला रूट, सेक्टर-44 के बाहर से गुजरेगी लाइन, परियोजना पर बढ़ेगा 100 करोड़ का खर्च

नोएडा मेट्रो की बॉटेनिकल गार्डन-सेक्टर 142 एक्वा लिंक लाइन का रूट बदल दिया गया है। अब मेट्रो सेक्टर-44 के बाहर से गुजरेगी। इससे परियोजना की लंबाई और लागत बढ़ेगी, जबकि ब्लू और मैजेंटा लाइन से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ यात्रियों को मिलेगा।

top-news

नोएडा में फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 युवतियां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लोगों को फंसाने और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई फॉर्च्यूनर कार समेत तीन वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 18 मोबाइल के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सेंट्रल नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

top-news

नोएडा में घरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह बेनकाब, रेकी कर वारदात करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपी रेकी कर सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे।

top-news

ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसाकर लूट! नोएडा पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों का किया पर्दाफाश

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को फंसाकर लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरोह लोगों को ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags