Breaking News

नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गौतमबुद्धनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार सेवानिवृत्त, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त हुए एसीपी अरविंद कुमार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

top-news

नोएडा सेक्टर-10 में युवक का चाकू लहराते वीडियो वायरल, खुलेआम लोगों को डराने का आरोप, इलाके में दहशत

नोएडा के सेक्टर-10 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक खुलेआम चाकू लहराता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने डर और असुरक्षा का माहौल होने की बात कही है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान में जुटी है।

top-news

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 50 मोबाइल बरामद

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 50 लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह फेरी लगाकर रेकी करता था और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

top-news

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत; पांच लोग गंभीर घायल

नोएडा के सेक्टर-75 में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो टकराने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण का मौका, गौतमबुद्धनगर में 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

गौतमबुद्धनगर में "समाधान समारोह" अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुलह-योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित और सरल न्याय मिल सकेगा।

top-news

नोएडा-एनसीआर में मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 लैपटॉप बरामद

नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात मोबाइल, छह लैपटॉप, चोरी की बाइक, नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट से हवाई सफर को मिली रफ्तार, 13 शहरों के लिए 34 उड़ानों का संचालन, 9 नए शहरों को मिली सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब 13 शहरों के लिए 34 उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। नौ नए शहर नेटवर्क से जुड़े हैं, जबकि किशनगढ़ के लिए भी सेवा शुरू हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसों और शटल सेवाओं का भी विस्तार किया गया है।

top-news

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम के खिलाफ जमानती वारंट जारी, हाईकोर्ट ने आदेशों की अवहेलना पर जताई सख्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेशों की अवहेलना पर गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई और 2 जुलाई को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया।

top-news

नोएडा में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन, 274 लोगों पर कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 274 लोगों पर बीएनएस की धारा 292 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने भविष्य में भी अभियान जारी रखने की बात कही

top-news

नोएडा अथॉरिटी से जुड़े जरूरी सर्टिफिकेट और सेवाएं, ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा तरीका

नोएडा अथॉरिटी की ऑनलाइन सेवाओं से प्रॉपर्टी म्यूटेशन, ट्रांसफर मेमो, बिल भुगतान, शिकायत और कई अन्य काम घर बैठे किए जा सकते हैं। सही दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और समय पर ट्रैकिंग अपनाकर नागरिक बिना अनावश्यक परेशानी के अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एडीसीपी और एसीपी के तबादले

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एडीसीपी और एसीपी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी है।

top-news

नोएडा में सपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, बांटी शिक्षण सामग्री

नोएडा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान केक काटा गया, बच्चों को कॉपी, पेंसिल और रबर वितरित किए गए। नेताओं ने अखिलेश यादव के कार्यकाल के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

top-news

'मिशन सेव फ्यूचर' के तहत परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर में परिवहन विभाग ने 'मिशन सेव फ्यूचर' अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चालान और वाहन सीज किए जा रहे हैं। विभाग ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील की।

top-news

नोएडा में IPO निवेश के नाम पर 53 लाख की साइबर ठगी, वॉट्सएप ग्रुप से जोड़कर बनाया शिकार

नोएडा में साइबर ठगों ने आइपीओ निवेश और पार्ट टाइम इनकम का लालच देकर एक इंजीनियर से करीब 53 लाख रुपये ठग लिए। वॉट्सएप ग्रुप और फर्जी एप के जरिए भरोसा जीतने के बाद 19 बार में रकम ट्रांसफर करवाई गई।

top-news

गौतमबुद्धनगर में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 बजे से चलेंगे स्कूल

गौतम बुद्ध नगर में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब अगले आदेश तक स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

top-news

नोएडा मेट्रो रूट मैप 2026, टाइमिंग, किराया और सभी स्टेशनों की पूरी जानकारी

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन और ब्लू लाइन लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा हैं। इस गाइड में रूट मैप, सभी स्टेशन, टाइमिंग, किराया, स्मार्ट कार्ड, पार्किंग और भविष्य की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी योजना की आसान और उपयोगी जानकारी दी गई है।

top-news

नोएडा में बाइक-गाड़ी चोरी से बचाने के उपाय, रजिस्ट्रेशन, GPS ट्रैकिंग और सुरक्षा टिप्स, जानें यहाँ

नोएडा में वाहन चोरी से बचने के लिए GPS ट्रैकर, स्मार्ट लॉक, सुरक्षित पार्किंग और सतर्कता बेहद जरूरी है। चोरी होने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करें, ऑनलाइन FIR कराएं और बीमा कंपनी को सूचना दें। समय पर कार्रवाई से वाहन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।नोएडा

top-news

नोएडा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 21 किलो नशीला पदार्थ बरामद, सप्लाई देने आए 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-17 के पास कार्रवाई करते हुए 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है और पूरे नेटवर्क की जांच के साथ फरार महिला आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

top-news

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज, नोएडा में दूसरे दिन भी जारी रही जागरूकता मुहिम

नोएडा में बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ दूसरे दिन भी जागरूकता अभियान जारी है। लोगों ने इस पहल का समर्थन करते हुए प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

top-news

यमुना प्राधिकरण ने 8 बड़ी कंपनियों को सौंपी औद्योगिक भूमि, 3,181 करोड़ निवेश से 18 हजार से ज्यादा रोजगार का मार्ग प्रशस्त

यमुना प्राधिकरण ने आठ औद्योगिक निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए हैं। करीब 3,181 करोड़ रुपये के निवेश से 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर और कॉस्मेटिक्स समेत कई क्षेत्रों में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags