Breaking News
नोएडा-एनसीआर
दकनौर में बाइक सवार को वैन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा एयरपोर्ट बनेगा NCR का नया ग्लोबल गेटवे, 11,200 की लागत से बनकर हुआ तैयार, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 11,200 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट NCR को नई कनेक्टिविटी देगा। आधुनिक सुविधाओं और मल्टी-मॉडल हब के रूप में यह भारत के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ा कदम है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा में हुई रिमझिम बारिश, 19 डिग्री पहुंचा तापमान, तेज हवा चलने से सिकुड़े लोग, कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
नोएडा में शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। बादलों और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा में व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में लगेगी बोली, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले के नाम आवंटित होंगे प्लॉट
नोएडा में भूखंड आवंटन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ई-बोली शुरू होगी। 6 से 10 अप्रैल के बीच होटल, कॉरपोरेट और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया होगी।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा में मालवाहक वाहनों की एंट्री पर बैन, एयरपोर्ट उद्घाटन के चलते लिया गया फैसला, सुबह 7 से रात 11 बजे तक लगी रोक
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सुबह 7 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा और कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा के गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में साफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, स्टडी रूम में फंदे से लटकी मिली लाश, सुबह उठकर देखा तो चौंक गए घरवाले
नोएडा के सेक्टर-78 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा के बरौला गांव में बड़ा हादसा, गैस लीक से लगी भीषण आग, तीन युवक झुलसे, खाना बनाते समय पाइप लीकेज से हादसा
नोएडा के बरौला में गैस लीकेज से आग लगने पर तीन युवक झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
नोएडा के विशाल मेगा मार्ट में लगी भयानक आग, आग बुझाते-बुझाते हांफने लगी फायर ब्रिगेड, 15 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत से बुझाई आग
नोएडा के सेक्टर-76 स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। 15 दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
एशिया का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट बनकर तैयार, कल पीएम मोदी करेंगे उदघाटन, सुरक्षा में 7 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 300 CCTV कैमरों से हो रही निगरानी
जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा, 7 हजार पुलिसकर्मी और 16 अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेंगे। यह एयरपोर्ट NCR की कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा देगा।
- Shiv Kumar
- 27 Mar, 2026
सूरजपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश दबोचा, एक तमंचा समेत जिंदा कारतूस बरामद
नोएडा के सूरजपुर में पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर अभिषेक गौतम को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
साइबर क्राइम पुलिस ने दो वॉन्टेड अपराधियों को दबोचा, कब्चे से दो मोबाइल फोन बरामद
नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। देशभर में 2.20 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
नोएडा में वाहन चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल के पार्ट्स खोलकर बेचते थे आरोपी
नोएडा के सेक्टर-58 में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक के पार्ट्स, ई-रिक्शा और उपकरण बरामद हुए।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से अधिक लोग बीमार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे अस्पताल
ग्रेटर नोएडा के दादरी में मोमोज खाने से करीब 12 लोग बीमार हो गए। उल्टी, पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाद्य सैंपल लेने की तैयारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
नोएडा में 315 बोर का तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़े नजर आया आरोपी
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
नोएडा में धंसी मेन रोड की सड़क, चलती गाड़ी का टायर घुसा, बड़ा हादसा होने से टला, बाल-बाल बची जान
नोएडा के सेक्टर-31 निठारी इलाके में सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। चलती कार का टायर गड्ढे में फंस गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रशासन से तुरंत मरम्मत और जांच की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में NSS शिविर का आयोजन, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रशिक्षुओं ने रचनात्मक शिक्षण सामग्री तैयार कर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रभावी शिक्षण और नवाचार पर जोर देते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एनएसएस शिविर का आयोजन, छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के NSS शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और नेतृत्व क्षमता का संदेश दिया गया। शिविर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के जरिए युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल शुरू, पंचकर्म, योग और नेचुरोपैथी जैसी मिलेंगी सेवाएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। यहां आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को प्राकृतिक इलाज का बेहतर विकल्प मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में भिड़ गए दो सांड, कोतवाली के पास मेन रोड पर मची अफरा-तफरी, घंटो उत्पात मचाया
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में दो सांडों की लड़ाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों का सामान टूट गया और लोग जान बचाकर भागे। स्थानीय लोग लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026
हरियाणा में सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा के दो मौसेरे भाईयों की मौत, राजस्थान से लौटते समय हादसा, गांव में मचा मातम
ग्रेटर नोएडा के अनवरगढ़ गांव के दो मौसेरे भाइयों की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ट्रक चालक थे और राजस्थान से लौटते समय हादसा हुआ, जिससे गांव में शोक की लहर है।
- Shiv Kumar
- 26 Mar, 2026






