Breaking News
नोएडा-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में कार में टक्कर लगने से बवाल, युवकों पर हुआ हमला, लाठी डंडों से पीटा, जमकर हुई तोड़फोड़
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में मामूली कार टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। चार युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में रात को सोया परिवार, सुबह उठे तो उड़ गए होश, अलमारी मिली टूटी, लाखों के गहने हो गए चोरी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में नकाबपोश चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी में पांच संदिग्ध कैद हुए, पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को किया तबाह, फसलें हुईं बर्बाद, जेवर में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुलाई महापंचायत
ग्रेटर नोएडा तहसील में किसानों ने पंचायत कर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग उठाई। राजस्व से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी नाराजगी जताई गई और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
नोएडा में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल मैनेजमेंट को आया धमकी भरा ईमेल, बच्चों को घर भेजकर चलाया गया सर्च अभियान
नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सेक्टर-62 के फादर एंजल स्कूल में पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, फिलहाल जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
जेवर में डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिली नौकरी, प्लेसमेंट ड्राइव में 4 कंडीडेट हुए सेलेक्ट, अन्य को जल्द जॉब मिलने की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा के डायट दनकौर में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इसमें चार प्रशिक्षुओं का चयन हुआ, जबकि अन्य को भी जल्द नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों ने करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में 12 बोर का अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने दबोचा, जिंदा कारतूस भी बरामद
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से .12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी, बताए गए हेल्पलाइन नंबर
ग्रेटर नोएडा के जेवर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। पिंक बूथ के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और जरूरी जागरूकता साझा की गई, जिससे लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
नोएडा एक्सपोर्ट को मिलेगी हाइक, 15 फीसदी होगी ग्रोथ, यूरोप से खाड़ी देशों तक व्यापार होगा आसान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से गौतमबुद्धनगर की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। एक्सपोर्ट, निवेश और रोजगार में तेजी आने की उम्मीद है। एयर कार्गो सुविधा और वैश्विक कनेक्टिविटी से उद्योगों को नई ताकत मिलेगी और क्षेत्र औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
नोएडा में एमपी रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड का होगा रि-डिजाइन, DPR के बाद IIT से कराएंगे वेरिफाइड, 10 मिनट में पूरा होगा सफर
नोएडा में एमपी-1 एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर नई डीपीआर तैयार की जाएगी। सेक्टर-57 से डीएनडी तक बनने वाली इस सड़क से ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी। रजनीगंधा चौक पर तकनीकी चुनौतियों के कारण डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
नोएडा में जमीन को लेकर बड़ी खबर, स्पोर्ट सिटी में वर्तमान रेट पर मिलेगी जमीन, 47 हजार 200 रुपये प्रति वर्ग मीटर है रेट
नोएडा सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी में खाली जमीन के आवंटन की तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जमीन वर्तमान दरों पर ही दी जाएगी। किसानों से समझौता और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे आवंटन किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बनेगा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क, 174 एकड़ में विकसित होगा मेगा प्रोजेक्ट, बड़े निवेश वाली कंपनियों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 174 एकड़ में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क को मंजूरी दी है। 1000 करोड़ निवेश पर 30% लैंड सब्सिडी मिलेगी। यह परियोजना रोजगार बढ़ाने और प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
नोएडा में सोशल मीडिया पर गंदी हरकत, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के सपाई, गिरफ्तारी की मांग
नोएडा में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ डीसीपी से शिकायत की। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
नोएडा में युवक का हुआ कांप्लेक्स किडनी ट्रांसप्लांट, सड़क हादसे में कट गया था एक पैर, दूसरे पैर की ब्लड वेसल्स से जोड़ी गई किडनी
गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में 47 वर्षीय सुमित त्यागी का जटिल किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। मां ने किडनी दान कर नई जिंदगी दी। एक पैर खो चुके मरीज में यह सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसे सफलतापूर्वक पूरा कर मिसाल पेश की।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में मनाया गया शहीदी दिवस, कहा- शहीदों का पूरा देश ऋणी
नोएडा सेक्टर-52 में शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान संगठन ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के बलिदान को याद किया और युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मौत, मौसी के घर ईद मनाने आई थी बच्ची
ग्रेटर नोएडा के अलीवर्दीपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। ईद मनाने आई बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
नोएडा प्राधिकरण स्पोर्ट सिटी में 20 फीसदी फ्लैट रखेगा अपने पास, नक्शा अप्रूव होने से पहले जमा करना होगा बकाया रकम, बोर्ड में जाएंगी शिकायतें
नोएडा सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी परियोजना पर लगी रोक हटने से बायर्स को बड़ी राहत मिली है। प्राधिकरण ने शर्तों के साथ निर्माण शुरू करने की मंजूरी दी है, जिससे लंबे समय से अटकी परियोजना के पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
मंझावली पुल के उदघाटन के तीन महीने बाद भी संपर्क मार्ग अधूरा, ग्रेटर नोएडा जाने वाली सड़क पर भरा कीचड़, फंस रहे वाहन
मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला पुल बनने के 86 दिन बाद भी सड़क अधूरी है। बारिश में रास्ता कीचड़ में बदल गया, वाहन फंस रहे हैं। दूल्हे की कार फंसने का वीडियो वायरल होने से लोगों में नाराजगी बढ़ी और प्रशासन पर सवाल उठे।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, अगर उल्लंघन किया तो मिलेगी ये सजा, आप भी जान लें ये खबर
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित नवादा गांव में पंचायत ने शादियों में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी। नियम तोड़ने पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया गया।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
टप्पल-जेवर मार्ग को देखकर जेवर विधायक नाराज, निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए 4 दिन में सुधारने के निर्देश
जेवर विधायक ने टप्पल मार्ग की खराब हालत पर अधिकारियों को फटकार लगाई। 4 दिन में सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, नहीं तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026
नोएडा में महिला का इंस्टा एकाउंट हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली, सोसाइटी की ही महिला ने किया कांड, पुलिस में शिकायत दर्ज
नोएडा में महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की गईं। पीड़िता ने सोसाइटी की महिला पर साजिश का आरोप लगाया, पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
- Shiv Kumar
- 23 Mar, 2026






