Breaking News
दिल्ली-NCR
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह मिला शव, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या की गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। सुरक्षा गार्ड ने दो संदिग्धों को देखने और धमकी मिलने की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 06 Sep, 2026
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, येलो अलर्ट के बीच उड़ानों पर असर
दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक के साथ फ्लाइट संचालन भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
- Babli Ansari
- 05 Sep, 2026
पॉडकास्ट में संजय पर हमले की बात कहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, FIR में SC-ST एक्ट की धारा जोड़ी
संजय पर हमले की बात पॉडकास्ट में कहने वाले स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़ी है। संजय की दोबारा मेडिकल जांच होगी और पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। चंद्रशेखर आजाद और CJP ने 72 घंटे में कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में बसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 436 के चालान और 10 बसें जब्त, चेकिंग में मिलीं अनियमितताएं
दिल्ली की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान में 436 बसों के चालान किए गए और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली 10 बसें जब्त की गईं। पुलिस ने बस संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
- Shiv Kumar
- 04 Sep, 2026
दिल्ली बस गैंगरेप के बाद नोएडा पुलिस अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद नोएडा पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सघन अभियान चलाया। चिल्ला बॉर्डर पर स्लीपर बसों की जांच की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का जायजा लिया और लापरवाही मिलने पर बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 03 Sep, 2026
डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, जन्माष्टमी पर कैदियों को मिलेगा बुराई और नशा छोड़ नई जिंदगी का संदेश
गाजियाबाद की डासना जेल में जन्माष्टमी पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। पुरुष और महिला बंदी इसमें शामिल होंगे। आयोजन के जरिए बंदियों को नशा, नकारात्मक सोच और बुराइयां छोड़कर सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी जाएगी
- Shiv Kumar
- 01 Sep, 2026
चलती बस में नाबालिग से रेप मामले में नया मोड़, नोएडा में ट्रैवल एजेंसी का दफ्तर बंद कर संचालक फरार, बोर्ड और होर्डिंग भी हटाए
नोएडा के सेक्टर-44 छलेरा गांव में विश्वनाथ टूर एंड ट्रेवल का कार्यालय बंद कर दिया गया है और बाहर लगे बोर्ड-होर्डिंग हटा दिए गए हैं। इसी एजेंसी से जुड़ी बस में 4 अगस्त को 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप हुआ था। मामले में ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार हैं।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
GB रोड के कोठा नंबर-58 से दो महिलाओं का रेस्क्यू, नौकरी का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप
दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठा नंबर-58 से दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया है। नौकरी का झांसा देकर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। कमला मार्केट पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। एक महिला के आठ वर्षीय बेटे की तलाश जारी है।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप, 47 किमी तक चला खौफनाक सफर, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का आरोप लगा है। छात्रा परी चौक से बस में बैठी और कश्मीरी गेट पर उतारी गई। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है। फोरेंसिक जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 31 Aug, 2026
गाजियाबाद में अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों से सियासी घमासान, सपा ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद में अखिलेश यादव की तस्वीर वाले आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। सपा ने जातिगत टिप्पणियों की निंदा करते हुए पोस्टर लगाने वालों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने पोस्टर हटाए हैं, जबकि मामले की जांच की मांग जारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Aug, 2026
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद 25 अगस्त के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी जारी की है।
- Babli Ansari
- 24 Aug, 2026
गुरुग्राम में गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम, रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग से जुड़े 6 बदमाश गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद
गुरुग्राम पुलिस ने गैंगवार की कथित साजिश नाकाम करते हुए रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार विदेशी पिस्टल, दो देसी पिस्टल, राइफल, 33 कारतूस और नौ मैगजीन बरामद की हैं।
- Shiv Kumar
- 24 Aug, 2026
दिल्ली में पुलिस टीम पर अचानक हमला, मिर्च पाउडर फेंककर ईंट-डंडों से पीटा, एक 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक कार्रवाई से नाराज लोगों ने मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से हमला किया। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2026
दिल्ली कूच कर रहे करणी सेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठकर जताया विरोध, UGC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की मांग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में दिल्ली जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के खिलाफ दिल्ली में चल रहे धरने में शामिल होना चाहते थे। रोके जाने के बाद वे सड़क पर बैठ गए और दिल्ली जाने की मांग पर अड़े रहे।
- Shiv Kumar
- 23 Aug, 2026
गाजियाबाद लोनी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, नकबजनी के आरोपी सचिन को लगी गोली, 50 लाख के गहने बरामद
गाजियाबाद के लोनी में निठोरा अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में नकबजनी का वांछित आरोपी सचिन घायल होकर गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 21 Aug, 2026
गाजियाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, तमंचा और कारतूस बरामद
गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ शाहरुख पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी समीर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Aug, 2026
दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, नंदू-बंबीहा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, फायरिंग के मामलों में थे वांटेड
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नंदू-बंबीहा गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली और पंजाब में फायरिंग के मामलों में वांटेड थे। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में जोरदार ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुँची
दिल्ली के एक CNG पंप पर ट्रक के अंदर लगे CNG सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। दमकल विभाग को 3:37 बजे घटना की सूचना मिली। हादसे में छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटीं।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
दिल्ली के नरेला में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान मेड हैंड ग्रेनेड किए डिस्पोज, DDA के खुले मैदान में हुई कार्रवाई
दिल्ली के नरेला इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों से बरामद पाकिस्तान निर्मित हैंड ग्रेनेड को डीडीए के खुले मैदान में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों और हथियारों की बरामदगी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026
डिनर के बहाने बुजुर्ग से दोस्ती, फिर मोबाइल चोरी कर खातों से उड़ाए 1.30 लाख, दिल्ली पुलिस ने दो युवतियों को पकड़ा
दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी और मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी प्रोफाइल से संपर्क कर मुलाकात के बाद मोबाइल चोरी किया और बैंक खातों से 1.30 लाख रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए।
- Shiv Kumar
- 19 Aug, 2026






