Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा के डॉक्टरों ने लौटाई केन्या की महिला की मुस्कान, 17 साल से मैंडिब्युलर ट्यूमर से पीड़ित थी महिला, सर्जरी से हालत में सुधार
ग्रेटर नोएडा के शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ TMJ सर्जरी से केन्या की महिला को 17 साल पुरानी समस्या से राहत मिली। 3डी प्लानिंग और कस्टम इम्प्लांट से जटिल ऑपरेशन सफल रहा, जिससे मरीज अब सामान्य जीवन जी पा रही है।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में गार्ड पर हमला, सरिया से फोड़ दिया सिर, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स सिटी में एक सिक्योरिटी गार्ड पर सहकर्मी ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गार्ड गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
8 महीने बाद घर से भागी महिला को आई पति की याद, वापस आई तो पति ने ठुकराया, पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी संग रहने पर बनी सहमति
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आठ महीने बाद घर लौटी महिला को पति ने अपनाने से इनकार कर दिया। कोतवाली में बातचीत के बाद पति ने लिखित सहमति दी, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
जेवर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी की अहम बैठक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने की आपातकाल तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लानिंग को लेकर अहम बैठक हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा, समन्वय और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। ड्रोन और लेजर लाइट पर सख्त प्रतिबंध के निर्देश दिए गए, ताकि हवाई सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में 3400 करोड़ का निवेश, लगेंगी कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
यीडा क्षेत्र में तीन बड़ी कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। 3400 करोड़ रुपये से अधिक निवेश होगा और करीब 5700 रोजगार मिलेंगे। एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सीएनएच इंडस्ट्रियल और सन ऑर्गेनिक की परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे महिला व बच्चा, अलार्म बजाने पर भी नहीं मिली मदद, विहान ग्रीन सोसाइटी का मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने से महिला और बच्चा 40 मिनट तक फंसे रहे। अलार्म के बावजूद समय पर मदद नहीं मिली। घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
नोएडा में बुजुर्ग महिला से करोड़ों की ठगी, सिम का गलत इस्तेमाल करने का डर दिखाकर खाते से पार कर दिया माल, 15 दिन तक पैसे ट्रांसफर करते रहे साइबर अपराधी
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक कारोबारी से 1.29 करोड़ रुपये की ठगी हुई। ठगों ने वीडियो कॉल पर कोर्ट जैसी सेटिंग दिखाकर डराया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में 20 करोड़ की जमीन कराई गई कब्जामुक्त, प्राधिकरण ने भनौता में चलवाया बुलडोजर, एक तरफ से साफ कर दिया गया अवैध निर्माण
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया। करीब 20 करोड़ की जमीन को मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले जांच करने की अपील की है।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
नोएडा में बुजुर्ग से करोड़ों की ठगी, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर खाते से पार कर दिया माल, 15 दिन तक पैसे ट्रांसफर करते रहे साइबर अपराधी
नोएडा में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक कारोबारी से 1.29 करोड़ रुपये ठग लिए। वीडियो कॉल पर कोर्ट जैसी सेटिंग दिखाकर दबाव बनाया गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2026
सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्राधिकरण में प्रदर्शन, नेताओं को छोड़ने की मांग, शर्त मानने के बाद काम पर लौटने की हिदायत
नोएडा में सफाई कर्मियों ने यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। प्राधिकरण कार्यालय के बाहर जुटे कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और रिहाई की मांग पर अड़े हैं। प्रशासन ने हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
CBI ने घूस लेते दो को पकड़ा, प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने के बदले ECHS मेडिकल ऑफिसर और प्राइवेट अस्पताल के प्रतिनिधि लेते थे पैसे
CBI ने ECHS रिश्वतखोरी मामले में मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल के प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। ट्रैप ऑपरेशन में 3 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई। नोएडा समेत कई जिलों में छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
फर्जी तरीके से ECHS कार्ड का इस्तेमाल कर इलाज कराने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी धरे गए, पूछताछ जारी
नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इलाज कराकर लाखों रुपये का अवैध लाभ लिया और मौत के बाद भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
नोएडा में 12 साल बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर की हो सकती है बहाली, यादव सिंह केबलिंग घोटाले से जुड़ा है मामला, हाईकोर्ट के आदेश पर दिया सबमिशन
नोएडा के 954 करोड़ अंडरग्राउंड केबलिंग घोटाले में सस्पेंड प्रोजेक्ट इंजीनियर की बहाली पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सब्मिशन दिया गया है और प्राधिकरण अब रिपोर्ट शासन को भेजकर अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहा है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
बिसरख में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, बनने से पहले ही उखड़ गई घटिया सामग्री से बनी रोड, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रेटर नोएडा के ऊंचामीरपुर गांव में बन रही सड़क निर्माण से पहले ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर-पोस्टिंग में मनमानी, तबादले के बाद भी जमे अधिकारी, लापरवाही पर शासन सख्त, तत्काल एक्शन के निर्देश
नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हैं। शासन ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल आदेश पालन के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल और गहरे हो गए हैं।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के गहने भी ले गई महिला, पति ने पुलिस में की शिकायत
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है। दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
घरेलू गैस न मिलने से अब पति-पत्नियों में कलह शुरू, ग्रेटर नोएडा से आया पहला मामला, सिलेंडर न मिलने से पत्नी लौट गई मायके
ग्रेटर नोएडा के भुन्नातगा गांव में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। एक सप्ताह से गैस न मिलने से परिवार परेशान था, जिससे घरेलू विवाद बढ़ गया और मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में इसी साल शुरू होगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस, प्राधिकरण से किराए पर ली बिल्डिंग, सौंपें परफॉर्मेंस गारंटी दस्तावेज
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस ग्रेटर नोएडा में इसी साल शुरू होगा। प्राधिकरण परिसर में बनने वाला यह कैंपस छात्रों को ग्लोबल स्तर की शिक्षा देगा और क्षेत्र को इंटरनेशनल एजुकेशन हब बनाने में मदद करेगा।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
जेवर विधानसभा में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, कई गांवों में पहले से चल रहे विकास कार्यों को मिली रफ्तार
जेवर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। लाइब्रेरी, सड़क, ड्रेनेज और स्मार्ट विलेज जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
कारोबारी रिपु कुमार बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव, बोले- ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा काम
रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह इस पद को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026






