Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा में एक बार फिर महिला के साथ बड़ा फ्रॉड, खाते से निकाले 15 लाख, कोर्ट में की शिकायत, सख्त एक्शन की मांग
ग्रेटर नोएडा में एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 14.35 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद कुछ रकम फ्रीज हुई, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़, सुंदर भाटी गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों बदमाश
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में सुंदर भाटी गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं और पुलिस अब उनकी साजिश की जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला से बड़ी साइबर ठगी, IGL कर्मचारी बनकर किया फोन, कनेक्शन काटने की धमकी देकर खाते से पार कर दिए 21 लाख रुपए
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर बुजुर्ग महिला से 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने लिंक भेजकर बैंक डिटेल्स हासिल कीं और 11 ट्रांजैक्शन में पैसे निकाल लिए। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा के सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, रसोई गैस की कालाबाजारी पर भड़के किसान
नोएडा के सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किसानों ने रसोई गैस की कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन से गैस सिलेंडर की तत्काल उपलब्धता और ब्लैक में बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
सेक्टर-4 में बिजली मीटर फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारी की मौत, तीन दिन बाद मिला शव, 13 मार्च को हुआ था भीषण हादसा
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर फैक्ट्री में लगी भीषण आग के तीन दिन बाद लापता कर्मचारी उपेंद्र कुमार का जला हुआ शव बरामद हुआ। हादसे के समय वह रात्रि ड्यूटी पर थे। आग में 25 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए थे।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में वकीलों ने किया हंगामा, सूरजपुर कोर्ट में पुलिस को खदेड़ा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता से कथित मारपीट के विरोध में वकीलों ने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। घटना के बाद वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया, जबकि पुलिस ने दो दरोगा और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ का एक साल पूरा, फुटबॉल मैच के आयोजन के साथ बच्चों को खेल के लिए किया गया जागरूक
बच्चों में खेल और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए चल रहे सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम ने एक वर्ष पूरा किया। फाइनल फुटबॉल मैच के साथ इसका जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के जरिए एक लाख से अधिक बच्चों तक खेल गतिविधियां पहुंचाई गईं।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा निबंधन विभाग ने रजिस्ट्री के लिए शुरू की आइरिस स्कैन की सुविधा, फिंगरप्रिंट काम न करने पर आंखों को स्कैन करके होगी रजिस्ट्री
नोएडा में संपत्ति रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निबंधन विभाग आइरिस स्कैन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। फिंगरप्रिंट से आधार वेरिफिकेशन में दिक्कत होने पर अब आंखों के रेटिना स्कैन से पहचान सत्यापित की जाएगी।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपी, बड़ी वारदात की थी तैयारी
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। उनके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिकल की दुकान में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर लाखों का माल कर दिया पार, डेढ़ लाख रुपये नकद और कॉपर के तार ले गए चोर
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर 70 बंडल कॉपर तार और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा पुलिस का सख्त एक्शन, 20 हजार बदमाशों का तैयार किया डाटा, AI बेस्ड एप यक्ष की ली मदद, गांवों और मोहल्लों की पूरी की गई मैपिंग
नोएडा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यक्ष ऐप लागू किया है। इस ऐप में 20 हजार से अधिक अपराधियों, 1073 हिस्ट्रीशीटरों और 189 गैंग का डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। 2009 गांव और मोहल्लों की मैपिंग भी पूरी कर ली गई है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक बसपा का फोकस, कांशीराम फॉर्मूला से कैडर साधने की कोशिश, दलित प्रेरणा स्थल से दिया सियासी भागीदारी का संदेश
नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम जयंती के मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटी। नेताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के ढाबे में बिल को लेकर बवाल, जमकर हुई मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जाँच
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 900 रुपये के खाने के बिल को लेकर ढाबे पर विवाद हो गया। 8 से 10 लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा में पकड़ी गई 10 करोड़ की GST चोरी, मोबाइल एक्सपोर्ट करने नाम से चला रहे थे फर्म, गिरोह की तरह कर रहे थे काम
नोएडा में जीएसटी विभाग ने मोबाइल फोन निर्यात के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। चार फर्मों पर फर्जी व्यापार दिखाकर जीएसटी रिफंड लेने का आरोप है। विभाग ने जांच शुरू कर दी है और हवाला कनेक्शन की भी आशंका जताई है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
नोएडा में अधिवक्ता को पीटने के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, भाई की तलाश में घर से उठाकर थाने ले जाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में अधिवक्ता को हिरासत में लेकर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में कुत्ते के हमले से बच्चा घायल, स्थानीय लोगों ने की मालिक पर एक्शन की मांग, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में कुत्ते के हमले से बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर कुत्ते रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरजपुर थाना क्षेत्र के इस मामले की जांच शुरू कर दी।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में LPG सिलेंडर को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, बीच सड़क पर बैठे, पुलिस ने समझाबुझाकर खुलवाया जाम
नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज लोगों ने सेक्टर-4 की मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा पर सिलेंडर रखकर नारेबाजी की गई। कई लोगों का कहना है कि तीन दिन से सिलेंडर नहीं मिला और घरों में चूल्हा तक नहीं जला।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में बिना डिलीवरी ही लोगों के फोन पर पहुंच रहा डिलीवर्ड का मेसेज, एजेंसियों की ट्रांसपेरेंसी और क्रेडिबिलिटी पर उठे सवाल
नोएडा में गैस सिलेंडर डिलीवरी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई लोगों का कहना है कि बिना OTP बताए ही सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया गया। गैस सेंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ता वितरण व्यवस्था की जांच की मांग कर रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में उधारी मांगने पर बवाल, दुकान में गोलीबारी और तोड़फोड़, पूरी घटना CCTV में कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ की और कई राउंड फायरिंग की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में अज्ञात वाहन ने मारी महिला को टक्कर, इलाज के दौरान मौत से मचा मातम, पति की मौत के बाद बच्चों की थीं इकलौती सहारा
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 57 वर्षीय महिला वती देवी की मौत हो गई। वह काम से घर लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026






