Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा में 'नारी शक्ति सम्मान' समारोह का आयोजन, विधायक ने किया महिलाओं को सम्मानित, अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं शामिल
ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘नारी शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था युवक, अचानक उठा लिया खौफनाक कदम, मौके का नजारा देख हर कोई शॉक्ड
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क में युवक की जमकर पिटाई, लाठी डंडों से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में युवक को बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने रमन, अमन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा के आमका और बिसरख में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 30 करोड़ की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई कब्जामुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग हटाई गई और बिसरख में तीन निर्माणाधीन मकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग ने पकड़ी गड़बड़ी, रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड मिले अधूरे, टीम ने खंगाला डिजिटल डाटा
नोएडा के सब रजिस्ट्रार कार्यालय एसआरओ-1 में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सर्वे कर रिकॉर्ड की जांच की। जांच में हजार करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन संदिग्ध मिले हैं और कई रजिस्ट्रियों में अमान्य व अधूरे पैन नंबर पाए जाने से टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
YEIDA में स्पार्क मिंडा ग्रुप करेगी 200 करोड़ से ज्यादा का इनवेस्टमेंट, प्राधिकरण ने कंपनी को सौंपा लेटर ऑफ इंटेंट
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 8डी में 7 एकड़ जमीन का एलओआई सौंपा है। कंपनी करीब 220 करोड़ रुपये का निवेश कर ऑटो स्विच और सेंसर निर्माण की यूनिट स्थापित करेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयर बनाएगी अपनी पहली MRO यूनिट, विमानों के रखरखाव और उन्नत सेवाएं देगी कंपनी, युवाओं को मिलेंगे रोजगार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अकासा एयर के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरलाइन अपनी पहली MRO सुविधा यहां स्थापित करेगी। इससे विमानन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नोएडा एयरपोर्ट को प्रमुख MRO हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
गैस की किल्लत के बीच 60 फीसदी बढ़ी इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आउट ऑफ स्टॉक, दुकानों पर लग रही खरीदारों की भीड़
एलपीजी सप्लाई में रुकावट के कारण दिल्ली-एनसीआर में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाजार में पिछले तीन दिनों में बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नामी कंपनियों के मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में छोटी सी बात को लेकर बवाल! तीन सगे भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला, पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 7 को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान न्यौछावर के पैसों को लेकर हुए विवाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश का सख्त एक्शन, शहर की सफाई में लापरवाही बरतने वाले 100 कर्मचारियों को हटाया, 15 ठेकेदारों को नोटिस
नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए 100 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं और 15 ठेकेदार कंपनियों को नोटिस जारी किया। इसके विरोध में सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर सफाई मजदूरों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में हजारों अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, अवैध तरीके से सस्ते OTT प्लेटफॉर्म लाइव स्ट्रीमिंग दिलाने के लिए करते थे ठगी
नोएडा के फेज-वन थाना पुलिस ने सस्ते ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लालच देकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हजारों विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये ठगे।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा के 18 सेंटरों पर हो रही UPSI भर्ती परीक्षा, CCTV कैमरों से हो रही सख्त निगरानी, कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग के बाद मिली एंट्री
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की UPSI भर्ती परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
- Shiv Kumar
- 14 Mar, 2026
नोएडा में रेकी करके घरों में चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचे समेत चोरी के गहने बरामद
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने रैकी कर घरों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10.5 लाख रुपये की ज्वैलरी, लैपटॉप, अवैध तमंचा और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
MNC कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, नोएडा पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने MNC कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कंप्यूटर, फर्जी जॉब ऑफर लेटर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में निर्माणधीन मकान गिरने का मामला, पांच घायलों में से एक महिला मजदूर की मौत, मकान मालिक पर दर्ज हुई FIR
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के रामनेर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने जॉगिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा के दनकौर–सिकंदराबाद रोड पर जॉगिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
जेवर में पर्यटन से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री जयवीर सिंह और विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा के जेवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और विधायक धीरेंद्र सिंह ने कई मंदिरों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ गंदी हरकत, खेत में युवक ने किया छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
ग्रेटर नोएडा के जेवर में खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी घर तक पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
साढ़ू ने तोड़ दिए युवक के दोनों हाथ पैर, पत्नी से कर रहा था गाली-गलौज, विरोध किया तो कर दिया हमला
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि साढ़ू और उसके साथियों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर युवक के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिए। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, पुलिस जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
श्री द्रोणाचार्य कॉलेज में संपन्न हुआ NSS शिविर, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। सालारपुर गांव में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया।
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026






