Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा के शिवालयों में नागपंचमी पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

नोएडा में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में कतार और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

top-news

किसान आंदोलन से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बना छावनी, पुलिस पहरा और धरना स्थल पर मिट्टी के ढेरों पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान आंदोलन से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग के साथ जेसीबी और डंपर भी खड़े किए गए हैं। वहीं, धरना स्थल पर मिट्टी के बड़े ढेर लगाए जाने से किसानों में नाराजगी है। किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं।

top-news

नोएडा में झुग्गी के बच्चों के पानी भरने का वीडियो वायरल, प्राधिकरण ने नाले से गुजर रही पाइप लाइन उखाड़ी

नोएडा के सेक्टर-78 के पास झुग्गी बस्ती में बच्चों के पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने नाले से गुजर रही पानी की पाइप लाइन को उखाड़ दिया। स्थानीय लोग इसी पानी का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए कर रहे थे।

top-news

नोएडा एयरपोर्ट के जलभराव वाले फर्जी वीडियो पर एफआईआर, एयरपोर्ट प्रबंधन ने की शिकायत, फेसबुक अकाउंट के खिलाफ जांच शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव दिखाने वाले कथित फर्जी वीडियो को लेकर जेवर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस संबंधित फेसबुक खाते और वीडियो की जांच कर रही है। प्रबंधन ने वीडियो को गलत और भ्रामक बताते हुए एयरपोर्ट की छवि प्रभावित होने की आशंका जताई है।

top-news

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का ग्रेटर नोएडा में सम्मेलन, कलेक्ट्रेट पर आंदोलन का ऐलान, भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई मांगें उठाईं

ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के सम्मेलन में किसानों की मांगों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान हुआ। संगठन ने 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, भूमि अधिग्रहण कानून और टोल छूट समेत कई मांगें उठाईं।

top-news

श्रीकांत त्यागी ने यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, सेक्टर-62 में जिला अध्यक्षों संग की समीक्षा बैठक

नोएडा में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज को साधने की रणनीति के संकेत दिए।

top-news

यमुना-हिंडन के बढ़ते जलस्तर को लेकर नोएडा में अलर्ट, डूब क्षेत्र पर बढ़ाई गई निगरानी, 17 बाढ़ चौकियां बनीं

नोएडा में यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने के साथ 17 बाढ़ चौकियां और सात ग्रामीण समितियां तैयार की हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट फेज-2 सोसाइटी में 24 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट फेज-2 सोसाइटी में 24 घंटे से बिजली गुल होने पर रविवार को निवासियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित होने की बात सामने आई है।

top-news

नोएडा में दबंगों का आतंक, युवक पर लाठी-डंडों से हमला और स्कूटी में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

नोएडा के सेक्टर-122 में दबंगों ने जमकर हंगामा करते हुए स्कूटी में तोड़फोड़ की और एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में चेकिंग के दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बंटी उर्फ मलिंगा गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी बबलू गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है।

top-news

नोएडा में चिनाई का काम कर रहे दो मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी

नोएडा के सोरखा गांव में चिनाई का काम करते समय दो मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शाहजहांपुर निवासी सोबरन की मौत हो गई, जबकि विजयकांत गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

top-news

नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की ओर देख रही

नोएडा के सेक्टर-51 में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने वंदे मातरम् गान, देश की प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया की नजर भारत पर है।

top-news

नोएडा जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड बना डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के सामने सिरिंज भरने का वीडियो वायरल, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में सिरिंज भरता नजर आ रहा है। वीडियो के बाद अस्पताल की व्यवस्था, कर्मचारियों की जिम्मेदारी और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

top-news

नोएडा की भागवत कथा में भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, आचार्य रामप्रकाश ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की दी सलाह

नोएडा सेक्टर-36 में चल रही भागवत कथा में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की आराधना में लीन नजर आए। आचार्य रामप्रकाश ने अभिभावकों से बच्चों को बेवजह मोबाइल न देने और उन्हें संस्कार व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने वंदे मातरम् के गान और देश की प्रगति पर भी खुशी जताई।

top-news

नोएडा में तिरंगा पदयात्रा और बाइक रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल हुआ राष्ट्रमय

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में सेक्टर-116 से सोरखखा तक तिरंगा पदयात्रा और बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ शहीदों को नमन किया और देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में HCLFoundation का मेगा वृक्षारोपण अभियान, 800 लोगों ने मिलकर लगाए 2,400 से अधिक पौधे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16B स्थित हरित उपवन में HCLFoundation ने HCL Group की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान में करीब 800 लोगों ने भाग लिया और विभिन्न देशज प्रजातियों के 2,400 से अधिक पौधे लगाए गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8.5 किलो पीली धातु और 3 लाख नकद बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिसरख पुलिस ने नकली सोना दिखाकर लोगों से पैसे और ज्वैलरी ठगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8.5 किलो से अधिक पीली धातु, तीन लाख रुपये, 16 मोबाइल फोन, नौ बैटरियां और अवैध चाकू बरामद हुआ है।

top-news

जलभराव और जाम से परेशान सूरजपुर के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम को ज्ञापन, बोले- मांगें नहीं मानीं तो होगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के ग्रामीणों और व्यापारियों ने सड़क, जल निकासी और ट्रैफिक जाम की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन और आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी।

top-news

गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन, बच्चों का स्क्रीन टाइम किया गया निर्धारित

गौतमबुद्धनगर में स्कूलों के स्मार्ट बोर्ड इस्तेमाल को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। प्राथमिक कक्षाओं में स्क्रीन टाइम 30 मिनट और उच्च प्राथमिक में 60 मिनट तय किया गया है। विद्यार्थियों की हर तीन महीने में आंखों की जांच होगी और 20-20-20 नियम का पालन कराया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खुलेआम कानून का उल्लंघन करते बिना नंबर वाले वाहन, कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन खुलेआम दौड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे वाहनों से सड़क सुरक्षा और पहचान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस से विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags