Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में दो घरों में चोरी, 20 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में दो घरों में चोरी की घटना सामने आई है। परिवारों के जागरण में जाने के दौरान वारदात हुई। पीड़ितों ने करीब 20 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 27 Oct, 2026
जेवर में इमरान हत्याकांड का आरोपी शानू मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद की
ग्रेटर नोएडा के जेवर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी शानू उर्फ शान मोहम्मद घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
- Shiv Kumar
- 27 Oct, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था की जांच, कैमरे-अलार्म खराब, 26 सोसायटियों को नोटिस जारी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 26 सोसायटियों, मॉल और अन्य परिसरों में लिफ्ट सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिली हैं। विद्युत सुरक्षा विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। जांच में कैमरे, इंटरकॉम, अलार्म, बिजली बैकअप और मोटर-रोप के रखरखाव में कमियां सामने आईं।
- Shiv Kumar
- 27 Oct, 2026
अपर्णा यादव ने नोएडा जिला जेल में महिला बंदियों से की मुलाकात, सेक्टर-34 के अपना घर आश्रम में सुविधाएं देखीं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गौतमबुद्धनगर में कासना जिला जेल और नोएडा के अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों और मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
- Shiv Kumar
- 27 Oct, 2026
नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी के लिए 85 एकड़ जमीन मांगने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
नोएडा में एससी-01 परियोजना के लिए करीब 85 एकड़ आबादी की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जमीन की स्थिति की जांच की मांग की है। अब 28 अक्टूबर की प्रस्तावित नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक के फैसले पर नजर है।
- Shiv Kumar
- 27 Oct, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्रेटर नोएडा में निकली शोभायात्रा, पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के किए पुख्ता इंतजाम
ग्रेटर नोएडा में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात किया और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन किए गए। अधिकारियों ने आयोजन समिति के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभाली।
- Shiv Kumar
- 26 Oct, 2026
यमुना अथॉरिटी के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी, रीलखा गांव में प्रदर्शनकारियों ने दी बिल्डर का काम रोकने की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव में किसानों का धरना सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने यमुना विकास प्राधिकरण पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक बिल्डर का काम रोकने और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 26 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप
ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद सोनिया की तबीयत बिगड़ गई। पति विशाल ने क्लिनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम तक वह आईसीयू में उपचाराधीन थी। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 26 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में बच्चे के झुलसने के मामले में बिजली विभाग पर कार्रवाई, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ केस
ग्रेटर नोएडा के नगला शाहपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नौ साल का राधे उर्फ मृदुल गंभीर रूप से झुलस गया था। करीब तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रबूपुरा बिजलीघर के जेई और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।
- Shiv Kumar
- 26 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में गोकशी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सेक्टर-18 में शनिवार देर रात पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से संजू घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसका साथी अशरफ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
- Shiv Kumar
- 26 Oct, 2026
दादरी में एसडीएम के नहीं पहुंचने पर भड़के किसान, एसीपी को सौंपा ज्ञापन, महापंचायत बुलाने का फैसला
दादरी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन और ट्रैक्टर रैली निकाली। एसडीएम के तय समय पर नहीं पहुंचने से किसान नाराज हो गए और नारेबाजी की। किसानों ने एसीपी प्रशाली गंगवार को ज्ञापन सौंपकर SIR रद्द करने, मतदान का अधिकार बहाल करने, गन्ना भुगतान में देरी दूर करने और पर्ची व्यवस्था सुधारने की मांग की। विरोध में महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया है।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में हादसा, 8वीं की छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माइवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय छात्रा की 21वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मोबाइल इस्तेमाल को लेकर पिता की डांट के बाद घटना हुई। पुलिस फिलहाल जांच जारी कर रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
नोएडा-एनसीआर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथी ने अक्टूबर में एक बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी की थी। पुलिस जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों में अवैध पीजी पर कार्रवाई की मांग, भारतीय किसान यूनियन ने प्राधिकरण और पुलिस को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों में पीजी की जांच और कार्रवाई की मांग उठी है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अनुमति, अग्निशमन व्यवस्था, भवन सुरक्षा और छात्र-छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामलों की जांच कराने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में छत पर काम कर रही महिला की हाईटेंशन करंट से मौत, चांदपुर गांव में मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में मकान की छत पर काम कर रही महिला की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
नोएडा में क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब खुर्राट 11 के नाम, पायनियर क्रिकेट क्लब को मिला दूसरा स्थान
नोएडा में 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। खुर्राट-11 को विजेता बनने पर 50 हजार रुपये और ट्रॉफी मिली, जबकि पायनियर क्रिकेट क्लब को उपविजेता के रूप में 25 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में शहीद के परिजन भी मौजूद रहे।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
गांजा तस्करी के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-80 से पकड़ा गया। उसके कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।
- Shiv Kumar
- 23 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में एनर्जी एक्सपो 2026 और बैटरी शो का आगाज, 1100 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा
ग्रेटर नोएडा में एनर्जी एक्सपो 2026 और बैटरी शो शुरू हो गया है। तीन दिन के आयोजन में दुनिया भर की 1100 से अधिक कंपनियां बैटरी, सोलर पैनल, टरबाइन और अन्य उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं। पहले दिन कई कंपनियों ने नए उत्पाद लॉन्च किए और कारोबारी चर्चाएं भी हुईं।
- Shiv Kumar
- 22 Oct, 2026
कैलाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में हेलियम-फ्री MRI सुविधा शुरू, कार्डियक और न्यूरोलॉजिकल जांच में मिलेगी मदद
ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में Philips की Helium-Free Ambition X Ultra-Fast Wide-Bore MRI सुविधा शुरू हुई है। इससे कार्डियक, ब्रेन, ब्रेस्ट और अन्य विशेष जांचों में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। अस्पताल ने तेज स्कैनिंग, मरीजों की सुविधा, इमेजिंग तकनीक और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर जोर दिया है।
- Shiv Kumar
- 22 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में DCP कार्यालय पर किसानों का हंगामा, सुखबीर खलीफा और सोरेन प्रधान समेत 12 किसानों की रिहाई की मांग
ग्रेटर नोएडा में डीसीपी कार्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन कर जेल में बंद सुखबीर खलीफा, सोरेन प्रधान समेत 12 किसानों की रिहाई की मांग उठाई। किसानों ने 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने और आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण करने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी।
- Shiv Kumar
- 22 Oct, 2026






