ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों पर वयस्क की तरह चलेगा केस! बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की तैयारी

दिल्ली के स्वरूप नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस तीन नाबालिग आरोपियों पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की अनुमति मांग सकती है। मामले में एक बालिग समेत चार आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

top-news

पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाने की पहल, नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का हुआ उद्घाटन

नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन किया गया। यूपी राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह और गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रिबन काटकर नए कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान पारिवारिक विवादों के समाधान और महिला सुरक्षा पर चर्चा हुई।

top-news

EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार, गौतम बुद्ध नगर के 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने EPFO की वैधानिक वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इससे देशभर में 51 लाख से अधिक कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। गौतम बुद्ध नगर में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलने का दावा किया गया है।

top-news

नोएडा की दो बहुमंजिला पार्किंग का फिर होगा संचालन, नई एजेंसी चुनेगा प्राधिकरण, 8,300 वाहनों की क्षमता

नोएडा के सेक्टर-16ए फिल्म सिटी और सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन की बहुमंजिला पार्किंग का संचालन नए सिरे से कराने की तैयारी है। प्राधिकरण ने नई एजेंसी के चयन के लिए आरएफपी जारी किया है। दोनों पार्किंग में करीब 8,300 वाहनों की क्षमता है और फास्टैग भुगतान समेत अन्य व्यवस्थाएं एजेंसी संभालेगी।

top-news

दादरी में जल्द बनेगा 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नया बिजलीघर और स्टेडियम को लेकर विधायक ने साझा की योजनाएं

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने प्रेस वार्ता में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। 100 बेड का अस्पताल, नया बिजलीघर, स्टेडियम और कोचिंग सेंटर के साथ दादरी की जाम समस्या को लेकर भी योजनाओं का जिक्र किया गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के NTPC प्लांट में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने बिछाया जाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए और निगरानी बढ़ाई। हालांकि, वन विभाग के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली है।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना खत्म, 5 अक्टूबर को लखनऊ में शासन के अधिकारियों के साथ होगी वार्ता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का धरना किसानों की सहमति के बाद समाप्त हो गया। 10 प्रतिशत प्लॉट, आबादी का पूर्ण निस्तारण और नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग पर 5 अक्टूबर को लखनऊ में शासन के अधिकारियों के साथ वार्ता होगी।

top-news

नोएडा में पुराने वाहनों पर बड़ा एक्शन, 650 से ज्यादा गाड़ियां जब्त, 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन शामिल

गौतमबुद्धनगर में परिवहन विभाग ने पुराने और समयसीमा पूरी कर चुके 650 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया है। इन्हें पंजीकृत स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र भेजा गया है। विभाग ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पार्किंग विवाद के बाद गार्ड पर हमला, लिफ्ट में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईको विलेज-2 सोसाइटी में पार्किंग विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। लिफ्ट में हुई हाथापाई के मामले में बिसरख पुलिस ने आरोपी निवासी नवीन को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में सपा ने बदली कमान, इंदर प्रधान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, 2021 में भी संभाल चुके हैं पद

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने इंदर प्रधान को दोबारा गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष बनाया है। किसान मुद्दों से जुड़े रहे इंदर प्रधान के सामने नोएडा, दादरी और जेवर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

top-news

किसानों के आंदोलन को फिलहाल एक महीने का विराम, 14 सितंबर से तीनों प्राधिकरणों पर चल रहा था भारतीय किसान यूनियन का धरना

भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर 14 सितंबर से चल रहा धरना एक महीने के लिए स्थगित कर दिया। राकेश टिकैत ने अधिकारियों को किसानों की मांगों के समाधान के लिए समय दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में UGC कानून के खिलाफ सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, पानी की टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

ग्रेटर नोएडा के दादरी में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी नियमों और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कुछ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का दूसरा मामला, वैगनआर ने बुलेट को मारी कई बार टक्कर, घायल युवक से गाली-गलौज का आरोप

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में वैगनआर कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। आरोप है कि कार सवारों ने कई बार टक्कर मारने और गाली-गलौज के बाद कार भगा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला, हादसे का वीडियो सामने आया

ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह कई फीट हवा में उछल गया और गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टाटा पंच कार कब्जे में ले ली है।

top-news

काम के दौरान कूलर से लगा करंट, जेवर में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने से किया इनकार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले 19 वर्षीय आसिम की कूलर से करंट लगने के बाद मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है।

top-news

ग्रेनो वेस्ट में रात के समय युवकों का हंगामा, साइकिलें फेंकीं और घरों के गेट बजाए, CCTV खंगाल रहे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली-2 सोसायटी में देर रात पांच युवकों के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवकों ने बच्चे की साइकिल फेंकी और फ्लैट के दरवाजे बजाए। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है, लेकिन पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 21वीं मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, मौत, निर्माणाधीन सोसायटी में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माणाधीन सोसायटी की 21वीं मंजिल से गिरकर 42 वर्षीय मजदूर बैद्यनाथ की मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

top-news

प्रॉपर्टी विवाद से परेशान बिल्डर ने खाया जहरीला पदार्थ, CM योगी और अधिकारियों से लगाई थी मदद की गुहार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में बिल्डर नीरज चौहान ने प्रॉपर्टी विवाद के बीच अपनी जान देने की कोशिश की। घटना से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मदद मांगी। पुलिस जमीन की हिस्सेदारी और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10.40 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर जमा कराए पैसे, वापसी से किया इनकार

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सौरभ मिश्रा से 10.40 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। फर्जी मंच पर मुनाफा बढ़ता दिखाकर रकम जमा कराई गई। निकासी के समय सिर्फ पांच हजार रुपये मिले। साइबर थाना सेक्टर-36 ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

घर बंद था, ताला तोड़कर घुसे चोर, ग्रेटर नोएडा में सोलर बैटरी समेत कीमती सामान पर किया हाथ साफ

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी सेक्टर-18 में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चार सोलर बैटरी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह मकान मालिक के पहुंचने पर वारदात का पता चला। दनकौर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश कर रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags