ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

दिल्ली के ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, निवेश और विकास परियोजनाओं की ली जानकारी

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुभारंभ और निरीक्षण किया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने औद्योगिक टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब सहित प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पति से विवाद के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ी महिला, पुलिस और दमकल टीम ने सुरक्षित उतारा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में पति से विवाद के बाद महिला हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में AQI के आंकड़ों पर बड़ा खेल! डिस्प्ले बोर्ड पर 24, जबकि नजदीकी मॉनिटरिंग स्टेशन पर 453

ग्रेटर नोएडा की Ecotech-III Road पर लगे डिस्प्ले बोर्ड में AQI महज 24 दिखा, जबकि उपलब्ध आंकड़ों में Knowledge Park-V का AQI 453 बताया गया। दोनों रीडिंग में भारी अंतर ने सवाल खड़े किए हैं। मशीन की जांच और सही प्रदूषण जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत है।

top-news

नोएडा में भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छह पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में छह पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच मांगी। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार केके चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, बीएलओ की लापरवाही पर होगी कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 नवंबर को जारी होगी। बीएलओ को मतदाताओं से समय पर संपर्क करने के निर्देश मिले हैं। जिले में 15.27 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से दिल्ली भेजे जा रहे थे पैकेट

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर स्थित स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में दो संदिग्ध पार्सलों से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ। ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही इस खेप की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। पुलिस ने मादक पदार्थ कब्जे में लिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कार के खाई में पलटने से किशोर की गई जान, तीन बच्चे घायल, यमुना एक्सप्रेसवे से लौटते समय हादसा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो मार्ग पर बलेनो कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में 13 वर्षीय रोहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। घायलों का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में इंटीरियर फैक्टरी में आग लगने से मचा हड़कंप, आठ दमकल गाड़ियों की मदद से बुझाई गई आग

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-2 स्थित गोपाला इंटीरियर फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचीं आठ दमकल गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आसपास की फैक्टरियां खाली कराई गईं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसानों की जेवर टोल प्लाजा पर पंचायत स्थगित, पुलिस ने एक सप्ताह में वार्ता कराने का दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने जेवर टोल प्लाजा पर प्रस्तावित पंचायत पुलिस के आश्वासन पर स्थगित कर दी। किसानों ने सात प्रतिशत आवासीय भूखंड, सर्विस रोड और टोल वसूली समेत कई मांगें उठाईं। अधिकारियों ने एक सप्ताह में वार्ता कराने का भरोसा दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी ने दनकौर, कासना और बिलासपुर में सुरक्षा व्यवस्था जांची

ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एसीपी-3 डॉ. रवि शंकर ने दनकौर, कासना और बिलासपुर के प्रमुख मार्गों व पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए।

top-news

ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-2 में जलभराव से निपटने के लिए 9.26 करोड़ रुपये का बजट, लोगों को मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेकजोन-2 की दो प्रमुख सड़कों पर आरसीसी नाली निर्माण और कवरिंग के लिए 9.26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वर्क सर्किल-7 के तहत होने वाले कार्यों से जल निकासी बेहतर होगी और बरसात में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 541 वाहनों का चालान, 53 लाख रुपये की जुर्माना वसूली

ग्रैप लागू होने के बाद परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी है। अक्टूबर में 541 वाहनों के चालान कर 52.93 लाख रुपये वसूले गए। बिना पीयूसी, ओवरलोड और प्रतिबंधित पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

top-news

नौकरी जाने के बाद से परेशान थीं एसोसिएट प्रोफेसर, 10वीं मंजिल से कूदने पर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

ग्रेटर नोएडा की केंद्रीय विहार सोसायटी में दसवीं मंजिल से गिरकर 34 वर्षीय पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर सायना की मौत हो गई। पति के मुताबिक नौकरी छूटने के बाद वह तनाव में थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के जेवर में ट्रैक्टर फैक्ट्री की स्थापना का रास्ता साफ, सीएम योगी ने किया शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यमुना सिटी के सेक्टर-8 में सीएनएच कंपनी के प्लांट की वर्चुअल आधारशिला रखी। कंपनी 100 एकड़ जमीन पर 1220 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी बनेंगी। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी पर ट्रैक्टर से मकान की दीवार गिराने का आरोप, उटरावली गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रेटर नोएडा के उटरावली गांव में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर पुश्तैनी मकान की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। तरु त्यागी ने पड़ोसी रवि त्यागी पर जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। शिकायत पर रबूपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के गांव में युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला, पिता की तहरीर पर सुमित समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के दूबली गांव में युवक सनी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन युवकों ने उसे पीटा। घायल सनी जिम्स अस्पताल में भर्ती है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आज पहुंचेगी प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा, स्वागत की तैयारियों के बीच लोगों में उत्साह

ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को 17 सदस्यीय प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा पहुंचेगी। अलीगढ़ के खैर से खुर्जा होते हुए यात्रा गौतमबुद्ध नगर आएगी। शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा हापुड़ रवाना होगी और 14 नवंबर को मेरठ में समाप्त होगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा को मनोरंजन सुविधाओं से लैस करने की तैयारी, यमुना प्राधिकरण ने शहर के विकास के लिए बनाई नई योजना

यमुना प्राधिकरण मास्टर प्लान 2041 के तहत 35 लाख की आबादी वाला शहर विकसित कर रहा है। अब यहां मनोरंजन सुविधाओं के लिए भी जमीन चिह्नित की जाएगी। नियोजन विभाग को निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में लोगों को मनोरंजन के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।

top-news

ग्रेटर नोएडा में शत्रु संपत्तियों को अवैध कब्जों से बचाने की कवायद तेज, शासन ने जिला प्रशासन से मांगा ब्योरा

गौतमबुद्ध नगर में शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। शासन ने संपत्तियों की स्थिति और लंबित मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है। तीनों तहसीलों के एसडीएम को रिकॉर्ड तैयार करने और अवैध कब्जों की जानकारी देने के निर्देश मिले हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान नेता पर हमला, चिपियाना गांव में लात-घूंसों से की गई पिटाई, वीडियो से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा से मारपीट हुई। वह विवाद सुलझाने गए थे। शिकायत पर बिसरख पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कराया। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags