ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो पनीर कराया नष्ट, 8 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए

रक्षाबंधन से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज किया है। गढ़ी चौखंडी से 300 किलो पनीर नष्ट कराया गया। पनीर, दही, खोया और बूंदी लड्डू समेत कुल आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी से टकराकर पलटा टेंपो, डैशकैम में कैद हुआ भीषण हादसा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अचानक कट लेने के दौरान सफारी कार की टक्कर से टेंपो कई बार पलट गया। हादसा सफारी के डैशकैम में कैद हुआ। राहत की बात रही कि टेंपो चालक समय रहते बाहर निकल आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से निवेश के नाम पर 53 लाख की साइबर ठगी, फर्जी मुनाफा दिखाकर जालसाजों ने बनाया शिकार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला को निवेश कंपनी का अधिकारी बनकर साइबर जालसाजों ने 53 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। टेलीग्राम ग्रुप में मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा जीता गया और फर्जी ऐप से निवेश कराया गया। रकम निकालने पर 15 फीसदी सर्विस चार्ज मांगा गया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

top-news

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 300 किलो पनीर पकड़ा, मौके पर ही कराया गया नष्ट

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में खाद्य विभाग ने मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गढ़ी चौखंडी की शौकीन डेयरी से करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया। पनीर समेत लड्डू, खोया और दही के कुल आठ नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 10 हजार वर्गमीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, 5 लोगों पर FIR, चारदीवारी और प्लॉटिंग कराने की शिकायत

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में प्राधिकरण की करीब 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने अरविंद, मोहित, अजय भाटी, संजय और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

मेरठ जोन की पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले तय, पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर आमने-सामने

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में चल रही मेरठ जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। महिला फाइनल में मेरठ और गाजियाबाद आमने-सामने होंगी। दोनों वर्गों के खिताबी मुकाबले 24 अगस्त को खेले जाएंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मजदूरों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवनशैली के तरीके

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-IV में नेफोवा फाउंडेशन ने मजदूरों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर लगाया। विशेषज्ञों ने पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन और लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

top-news

नोएडा में आज से धारा 163 लागू, 4 सितंबर तक रहेगी पाबंदी, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट का आदेश 23 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दनकौर के आदर्श इंटर कॉलेज में बन रहे आधुनिक इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 2.83 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक इंडोर कुश्ती स्टेडियम का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

top-news

नोएडा के स्कूल में जबरन घुसकर वीडियो बनाने पर आप नेता के खिलाफ FIR, निरीक्षण के नाम पर छात्रों से पूछताछ का आरोप

नोएडा सेक्टर-51 के होशियारपुर स्थित स्कूल में निरीक्षण और वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। स्कूल स्टाफ की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी पंकज अवाना के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस वीडियो और बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया कॉलेज के प्रोफेसर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में गलगोटिया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सौरभ प्रताप सिंह की मौत हो गई। वह बुलेट से बाजार जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के विरोध में नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, भाकियू भानु ने उठाई कार्रवाई की मांग

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित मारपीट के विरोध में नोएडा में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू भानु के महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया के नेतृत्व में किसानों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

top-news

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल पर कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 14 घायल, वाहन बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 28 से 30 कर्मचारी सवार थे, जिनमें 14 घायल हुए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में किसी की जान नहीं गई और घायलों की हालत गंभीर नहीं है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य के दौरान 14वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, अस्पताल में मौत, पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गोल्फ होम्स सोसाइटी में निर्माण कार्य के दौरान 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 19 और 45 वर्ष थी। बिसरख पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त और रेहड़ी-पटरी जब्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर चुहड़पुर में 12 अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया। टीम ने काउंटर, तख्त और टेबल समेत अन्य सामान जब्त किया। तिलपता चौक, रोजा चौक, सेक्टर-16बी, शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी कार्रवाई की गई।

top-news

नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला, 5700 अस्थाई कर्मचारियों को मिलेगा ESI-EPF का लाभ, UPCOS से जोड़ा जाएगा

नोएडा प्राधिकरण में काम कर रहे करीब 5700 आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था बदलने की तैयारी है। कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती, उपस्थिति, वेतन और ईपीएफ-ईएसआई का रिकॉर्ड डिजिटल होने से पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गलत बैंक खाता फ्रीज करने पर साइबर निरीक्षक समेत दो निलंबित, हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में साइबर अपराध की विवेचना के दौरान गलत बैंक खाते को फ्रीज कराने के मामले में साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक मुनींद्र सिंह निलंबित किए गए हैं। खाताधारक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई।

top-news

72 हजार वर्गमीटर जमीन के विवाद में बड़ा एक्शन, पूर्व GNIDA GM समेत 11 पर FIR, करोड़ों के गबन के आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 72 हजार वर्गमीटर जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व प्राधिकरण अधिकारी, उनकी पत्नी और सीआरसी ग्रुप के निदेशकों समेत 11 लोग नामजद हैं। पुलिस जमीन, दस्तावेज और लेनदेन की जांच करेगी।

top-news

नोएडा में चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 12 चोरी की मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल वैगनार पकड़ी

नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 चोरी की मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल वैगनार कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला था।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अक्षय ऊर्जा दिवस पर ऊर्जा भंडारण तकनीक पर जोर, सौर ऊर्जा को स्टोर करने को बताया जरूरी

ग्रेटर नोएडा के साइट-सी में अक्षय ऊर्जा दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें सौर ऊर्जा को सुरक्षित रखने, डीजल जनरेटर पर निर्भरता घटाने और पारंपरिक बैटरियों की जगह लिथियम बैटरी अपनाने पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने ऊर्जा भंडारण तकनीक को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था के लिए जरूरी बताया।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags