ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में घर में घुसकर मारपीट और लूट, पीड़ित बोला- शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के तिगरी क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और आभूषण-नकदी लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वह थाने और चौकी के चक्कर लगा रहा है। मामले ने बिसरख पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रिटायर्ड बैंककर्मी से 16 लाख की साइबर ठगी, IGL ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लिया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रिटायर्ड बैंककर्मी को IGL गैस का ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 16 लाख रुपये का चूना लगाया। वाट्सऐप लिंक से APK डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल का एक्सेस लेकर छह ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर की गई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में जनसेवा केंद्र से 80 हजार की लूट का खुलासा, 46,250 रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार, लाइटर पिस्टल बरामद

सूरजपुर के मलकपुर में जनसेवा केंद्र से 80 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 46,250 रुपये, वारदात में इस्तेमाल लाईटरनुमा पिस्टल और बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फरार साथी की तलाश जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में चोरी के 4 क्विंटल एल्युमिनियम तार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लोडर और अवैध चाकू बरामद

दादरी पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिंद्रा लोडर, चोरी किया गया करीब चार क्विंटल एल्युमिनियम तार और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपी कंपनी के स्टोर से तार चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे थे।

top-news

नोएडा के निठारी में बदलेगी बारातघर की तस्वीर, 2.71 करोड़ रुपये से बनेगा नया भवन, पार्किंग और लॉन की भी होगी व्यवस्था

नोएडा के निठारी गांव में पुराने बारातघर की जगह नया दो मंजिला बारातघर बनाया जाएगा। करीब 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन में हॉल, कमरे, शौचालय और पार्किंग की सुविधा होगी। इसके साथ ही गांव के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के कायाकल्प पर भी 60.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

top-news

जापान के साथ गलगोटियास यूनिवर्सिटी का बढ़ा सहयोग, विद्यार्थियों के ग्लोबल करियर और ग्रीन हाइड्रोजन रिसर्च को मिलेगी नई दिशा

ग्रेटर नोएडा की गलगोटियास यूनिवर्सिटी में यामानाशी के 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत हुआ। विद्यार्थियों के अंतरराष्ट्रीय करियर, कौशल विकास और हरित हाइड्रोजन शोध को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते हुए। दोनों पक्षों ने विद्यार्थी आदान-प्रदान और संयुक्त शोध को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

top-news

नोएडा में दोस्त ही निकला केयरटेकर का हत्यारा, बीयर पीते समय गाली देने पर सीने पर बैठकर दबाया गला, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट स्टेडियम के केयरटेकर जसवीर मौर्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बीयर पीने के दौरान विवाद के बाद उसके दोस्त गोविंद शर्मा ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को रोजा याकूबपुर से गिरफ्तार किया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फिटनेस जिम में लगी भीषण आग, धुएं से फंसे 5 लोगों का रेस्क्यू, आग बुझाते समय CFO घायल

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-1 में गुरुवार सुबह फिटनेस जिम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने छत पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पांच दमकल गाड़ियों से आग बुझाई गई। राहत कार्य के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार को सामान्य चोट आई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कंपनी के अंदर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड और SDRF ने संभाला मोर्चा, कोई जनहानि नहीं

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 क्षेत्र स्थित वुडन डाई मेकर कंपनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 24 हजार वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त, कीमत 48 करोड़

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिलासपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 हजार वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त कराई। जमीन की अनुमानित कीमत 48 करोड़ रुपये बताई गई है।

top-news

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, गौतमबुद्ध नगर में 21 जिलों के अधिकारियों को दिया गया चुनावी प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत गौतमबुद्ध नगर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पांच मंडलों के 21 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को EVM, VVPAT और FLC से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने पर जोर है।

top-news

यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में करोड़ों के निवेश की सौगात, सीएम योगी ने किया एस्कॉर्ट्स कुबोटा और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का शिलान्यास

नई दिल्ली में यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश ने जापानी निवेशकों को राज्य में निवेश का न्योता दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 एकड़ की ‘जापानी सिटी’ की घोषणा की, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और स्पार्क मिंडा की करीब 3,195 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग भी हुआ।

top-news

यूपी-जापान मीट: यमुना प्राधिकरण को मिला 5000 करोड़ का निवेश, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान मीट के दौरान यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को बड़ा औद्योगिक निवेश मिला है। कुबोटा 154 एकड़ में करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक्टर निर्माण इकाई लगाएगी, जबकि स्पार्क मिंडा जापान की टोयो और डेंसो के साथ मिलकर 22 एकड़ में 2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

top-news

नोएडा में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, डेयरी और दुकानों से पनीर-खोया के 5 नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी और खाद्य विक्रेताओं के यहां जांच अभियान चलाकर पनीर और खोया के पांच नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

top-news

नोएडा के 81 गांवों में जलभराव, गंदगी और पेयजल संकट से नाराज किसान, बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

नोएडा के 81 गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन ने सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जलभराव, पेयजल, सीवर, नालियों, स्ट्रीट लाइट और खेल मैदान जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

top-news

यमुना सिटी में एस्कॉर्ट कुबोटा की नई इकाई की नींव रखेंगे सीएम योगी, 2019 करोड़ का निवेश और 4500 रोजगार देगी कंपनी

यमुना सिटी के सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट कुबोटा की नई इकाई की नींव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वर्चुअल माध्यम से रखेंगे। 154 एकड़ में बनने वाली परियोजना में 2019 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 4500 रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

top-news

नोएडा का दुजाना गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज, घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, सोलर मिल्क चिलर और आटा चक्की भी होगी

गौतमबुद्धनगर के दुजाना गांव को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। घरों, सार्वजनिक भवनों, सड़कों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी है।

top-news

जेवर के आकाश नागर का कुश्ती में दबदबा कायम, छठी बार जीता यूपी केसरी का खिताब, CM योगी ने किया सम्मानित

जेवर के जमालपुर गांव के पहलवान आकाश नागर ने गोरखपुर में लगातार छठवीं बार यूपी केसरी का खिताब जीत लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया और 1 लाख 1 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

top-news

गौतमबुद्धनगर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

गौतमबुद्धनगर में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राहत, बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जल निकासी और संचार व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में, 13 मोबाइल, बाइक और चाकू बरामद

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने 13 मोबाइल, चोरी की बाइक, 2 हजार रुपये नकद और अवैध चाकू बरामद किया है। जांच जारी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags