Breaking News
ग्रेटर-नोएडा
ग्रेटर नोएडा में मनाया गया मजदूर दिवस, सीटू कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया मजदूर दिवस समारोह, हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट
ग्रेटर नोएडा में मजदूर दिवस पर सीटू कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर श्रमिक एकता का संदेश दिया। हालिया हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरे दिन अलर्ट मोड पर नजर आया। औद्योगिक क्षेत्रों में आरआरएफ और पीएसी के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026
नोएडा में स्कूल बस की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, बस से उतरते समय हुआ हादसा, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्कूल बस की चपेट में आने से पहली कक्षा की छात्रा भूमि की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बस में हेल्पर नहीं होने और चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 01 May, 2026
ग्रेनो में दबंगों का आतंक, एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने बारातियों को बेरहमी से पीटा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में पार्किंग विवाद के चलते बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। कई लोग घायल हुए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
- Shiv Kumar
- 30 Apr, 2026
नोएडा में 30 एकड़ जमीन पर बन रहा एनसीआर का पहला डियर पार्क, अक्टूबर तक होगा शुभारंभ, सेंट्रल जू अथॉरिटी की पहल पर निर्माण
नोएडा सेक्टर-91 में बन रहा डियर पार्क अक्टूबर 2026 तक खुलने की तैयारी में है। 30 एकड़ में फैले इस पार्क में आधुनिक सुविधाएं होंगी और इसे वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 30 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक फ्लैट में लगी भयानक आग, मेंटीनेंस टीम ने पाया काबू, सामान जलकर हुआ खाक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में तड़के बालकनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम की तेजी से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ी दुर्घटना टल गई।
- Shiv Kumar
- 30 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा की पंचशील सोसायटी में पानी का संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, टैंकरों के आगे लगी लंबी लाइनें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में दो दिनों से जल संकट गहराया है। पाइप फटने से सप्लाई ठप हो गई, जिससे हजारों लोग परेशान हैं। टैंकरों के लिए लंबी कतारें लगीं और मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में डीएम ने जेबीजे टेक्नोलॉजी कंपनी का किया निरीक्षण, मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेबीजे टेक्नोलॉजी कंपनी का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया और श्रमिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया गया और श्रमिकों की सुरक्षा व नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया गया।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
डीएनडी से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी नई सड़क, 31.4 किमी एलिवेटेड रोड से कनेक्टिविटी, 4300 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 6 लाख लोगों को होगा फायदा
डीएनडी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 31.437 किमी लंबा नया रोड नेटवर्क बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 4300 करोड़ रुपए की इस परियोजना से रोजाना 6 लाख वाहन चालकों को फायदा मिलेगा और नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
सौतेली बेटी की लाश को झाड़ियो में फेंका, फिर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह
ग्रेटर नोएडा के जेवर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। सौतेले पिता ने मारपीट के दौरान बेटी की जान ले ली और शव छिपाकर खुद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट की बालकनी में जल रहा था दीपक, अचानक लग गई आग, सामान जलकर राख
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में बालकनी में जल रहे दीपक से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
ग्रेनो वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, करीब 10 मिनट तक फंसे रहे तीन लोग, लाइट जाने के बाद बैकअप सिस्टम नहीं हुआ ऑन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में बिजली जाने से लिफ्ट बीच में अटक गई, जिसमें तीन लोग करीब 10 मिनट तक फंसे रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
ग्रेटर नोएडा में गैस लीकेज से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ठीक की पाइपलाइन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में आईजीएल गैस पाइपलाइन में लीकेज से आग लग गई। दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन गैस रिसाव जारी रहा। आईजीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू की। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2026
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तपिश का कहर, 40°C पार तापमान, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भीषण गर्मी से तापमान 40°C पार पहुंच गया है। लू और गर्म हवाओं से हालात बिगड़े हैं, जबकि कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना कम बताई है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
हार्ट कैंसर इतना दुर्लभ क्यों है? वैज्ञानिकों ने बताया दिल का मैकेनिकल लोड कैसे रोकता है ट्यूमर
वैज्ञानिकों के अनुसार दिल पर पड़ने वाला मैकेनिकल लोड ट्यूमर बनने से रोकता है, इसलिए हार्ट कैंसर बेहद दुर्लभ है। लगातार धड़कन और कोशिकाओं की सक्रियता कैंसर को पनपने नहीं देती, जो भविष्य में नए इलाज विकसित करने में मददगार साबित हो सकती है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जायजा, प्रशिक्षण से गायब रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवााई
ग्रेटर नोएडा में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्राधिकरण ने इसे गंभीर मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है, ताकि जनगणना कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
नोएडा में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप, गरीबों के आशियाने और राशन-पानी जलकर राख
नोएडा के सेक्टर-76 में झुग्गियों में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
गौरक्षकों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की, गौतमबुद्ध नगर की तहसीलों में सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर तीनों तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए। गौरक्षकों ने अभियान जारी रखने की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
कंपनी की लापरवाही से गई कर्मचारी जान, मशीन में झुलसकर हुई मौत, लापरवाही के आरोप में मालिक पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में मशीन के अंदर झुलसने से कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी, 3 मई तक समाधान की चेतावनी, प्राधिकरण अधिकारी पहुंचे
ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना 19वें दिन जारी रहा। ग्रामीणों ने 3 मई तक समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026
महिला किसान नेता के खेत से अवैध खनन का आरोप, 100 डंपर मिट्टी उठाने का मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा के म्याना गांव में महिला किसान नेता ने खेत से 100 डंपर मिट्टी के अवैध खनन का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2026






