ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में निर्माणधीन मकान गिरने का मामला, पांच घायलों में से एक महिला मजदूर की मौत, मकान मालिक पर दर्ज हुई FIR

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के रामनेर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने जॉगिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर–सिकंदराबाद रोड पर जॉगिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है।

top-news

जेवर में पर्यटन से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण, मंत्री जयवीर सिंह और विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा के जेवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और विधायक धीरेंद्र सिंह ने कई मंदिरों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ गंदी हरकत, खेत में युवक ने किया छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

ग्रेटर नोएडा के जेवर में खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी घर तक पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

साढ़ू ने तोड़ दिए युवक के दोनों हाथ पैर, पत्नी से कर रहा था गाली-गलौज, विरोध किया तो कर दिया हमला

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि साढ़ू और उसके साथियों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर युवक के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिए। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, पुलिस जांच कर रही है।

top-news

श्री द्रोणाचार्य कॉलेज में संपन्न हुआ NSS शिविर, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। सालारपुर गांव में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया।

top-news

दकनौर डायट में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला, शिक्षकों को किया गया जागरूक

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों की उपलब्धियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और शिक्षकों को 2027 सर्वेक्षण की तैयारी के लिए जागरूक किया गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणधीन मकान की दीवार गिरी, चार मजदूर दबे, दो की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के रामनेर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

top-news

नोएडा में गैस बुकिंग को लेकर बड़ी खबर, प्रशासन ने उठाया अब ये बड़ा कदम, अब व्हाट्सएप से भी हो जाएगा काम, जान लें ये जरूरी जानकारी

गौतमबुद्धनगर में एलपीजी को लेकर लोगों में घबराहट के बीच गैस बुकिंग नंबर व्यस्त होने की समस्या सामने आई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और ऑनलाइन माध्यमों से गैस बुकिंग करने के विकल्प जारी किए हैं।

top-news

दादरी थाने का घेराव करेगा किसान एकता संघ, रामपुर-फतेहपुर मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में रामपुर फतेहपुर गांव की मारपीट घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किसान एकता संघ ने 14 मार्च को दादरी थाने के घेराव का ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

top-news

29 मार्च को दादरी में अखिलेश की रैली, जनसभा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी समाजवादी पार्टी, बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना

समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत गौतम बुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से करेगी। 29 मार्च को अखिलेश यादव दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ को संबोधित करेंगे, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में युवक को उधारी मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने किया ईंट से हमला, पीड़ित का सिर फटा, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के मिलक गांव में 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किशोरी लापता, महोबा के युवक पर अपहरण का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

ग्रेटर नोएडा के जगनपुर गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

top-news

परीक्षा देकर लौट रहा था छात्र, यमुना एक्सप्रेस वे के पास हमला, लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला किया गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

पति ने की दूसरी शादी, पुलिस के पास पहुंची पहली पत्नी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, 5 लोगों पर मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में विवाहिता ने पति पर दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे दो साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कार ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मासूम के टूटे दोनों पैर, पीड़ित परिवार ने भट्ठा मालिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक की कार से कुचलकर तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में GIMS अस्पताल के पास मिला 5 महीने का भ्रूण, कुत्तों ने शरीर को नोचा, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में GIMS गेट के पास नाले से करीब पांच माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी ने की एलपीजी वितरण एजेंसियों के साथ बैठक, कहा- जिले में पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा में गैस सिलेंडर की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन ने कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक, एक घंटे तक कड़ी मशक्कत से दमकल ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा के साइट 4 स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

top-news

नोएडा में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत, एजेंसियों में लग रही लंबी लाइनें, बंद होने की कगार पर रेस्टोरेंट, सरकार से कालाबाजारी रोकने की मांग

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबारियों को भारी परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सिलेंडर या तो मिल नहीं रहे हैं या दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं, जिससे उनका कारोबार संकट में पड़ गया है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags