ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत, एजेंसियों में लग रही लंबी लाइनें, बंद होने की कगार पर रेस्टोरेंट, सरकार से कालाबाजारी रोकने की मांग

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबारियों को भारी परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सिलेंडर या तो मिल नहीं रहे हैं या दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं, जिससे उनका कारोबार संकट में पड़ गया है।

top-news

नोएडा में मचा हाहाकार, बिजली मीटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाया, आग बुझाने की कवायद जारी

नोएडा के सेक्टर-4 में बिजली मीटर बनाने वाली कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। कुछ लोग घायल हुए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत समारोह, पदाधिकारियों ने समाज में एकता और शिक्षा पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्वागत में कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और एकता को जरूरी बताते हुए युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बारात गया था परिवार, सूना घर पाकर डाल दिया डाका, अलमारी से पार कर दिया माल, वापस आकर देखा तो चौंक गए सब

ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब ढाई लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। परिवार बारात में गया हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट का मामला, 17 लोगों पर केस दर्ज, घर में घुसकर महिलाओं से की थी अभद्रता, फिर रॉड से हमला

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला कंचन गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, पिकअप चालक की मौत, ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

किसान का भुगतान रोकने के मामले में यमुना प्राधिकरण के CEO सख्त, तीन अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने किसान के भुगतान में देरी के मामले को गंभीर मानते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। किसान ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि जमीन की रजिस्ट्री के बाद भी उसे भुगतान नहीं मिला।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गाली-गलौज का विरोध करने पर बवाल, दबंगों ने किया परिवार पर हमला, दंपति समेत तीन लोग घायल, पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

रॉयल नेस्ट सोसायटी में गिरा फ्लैट की छत का प्लास्टर, लैपटॉप और मोबाइल हुआ क्षतिग्रस्त, फ्लैट ऑनर्स ने मेंटेनेंस पर उठाए सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। घटना में कमरे में रखे युवक के लैपटॉप और मोबाइल फोन को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय युवक कमरे में मौजूद नहीं था।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र की मौत का मामला, एक हफ्ते बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात पिकअप चालक पर दर्ज किया केस

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत के सात दिन बाद अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, होली की छुट्टी पर आई थी घर, मोहाली में कर रही थी पढ़ाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा शिविका ठकराल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

top-news

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 3630 करोड़, दिल्ली-फरीदाबाद-गुरुग्राम को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने की 3630.77 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। 31.42 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से तेज और सीधी पहुंच मिल सकेगी।

top-news

यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों संग किसानों की बैठक, प्लॉट आवंटन और मुआवजे को लेकर अफसरों ने दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण कार्यालय में इंटरचेंज परियोजना से प्रभावित किसानों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि 135 किसानों में से 75 को प्लॉट मिल चुके हैं और बाकी को एक सप्ताह में आवंटन किया जाएगा। मुआवजे की शेष राशि भी 15 दिनों में देने का आश्वासन दिया गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में एमपी के तीन हलवाई जहरखुरानी का शिकार, नशीले बिस्किट खिलाकर तीन लाख रुपये लूटे, घर जाते समय हुआ कांड

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बस यात्रा के दौरान तीन हलवाई युवकों को नशीला बिस्कुट खिलाकर 2.77 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना दिसंबर 2025 की है। अब मामला जेवर थाने में ट्रांसफर होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

होली के दिन महिला को घर में अकेला पाकर घुसा पड़ोसी युवक, बाथरूम में नहाते समय की गंदी हरकत, अब पुलिस कर रही तलाश

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में होली के दिन एक पड़ोसी पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल परिसर में काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक निजी अस्पताल में फ्रैक्चर के इलाज के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में NSS का 7 दिवसीय शिविर, साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय, पुलिस ने OTP शेयर न करने की दी सलाह

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर में सलारपुर गांव में मतदान जागरूकता रैली और साइबर क्राइम संगोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव और ओटीपी साझा न करने की महत्वपूर्ण सलाह दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 14 साल की किशोरी लापता, चार दिन से नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

top-news

गौतमबुद्धनगर में महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 50 से अधिक मामले किए गए दर्ज, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आयोजित हुई। करीब 50 मामलों की सुनवाई की गई और अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

top-news

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट को मिल गया लाइसेंस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट मैनेजमेंट को सौंपा, फ्लाइट संचालन का रास्ता साफ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लाइसेंस सौंपा है। इससे एयरपोर्ट संचालन का रास्ता साफ हो गया है और इसे देश की अहम एविएशन परियोजनाओं में माना जा रहा है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags