ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में नाली को लेकर विवाद, महिला और बच्चों को पीटा, दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल समेत 7 पर FIR दर्ज

ग्रेटर नोएडा के जेवर के साबौता गांव में नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट की। महिला कांस्टेबल समेत 7 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

जेवर में देर रात बारिश ने किसानों को किया तबाह, गेहूं की फसल बर्बाद होने से भारी नुकसान, अन्नदाताओं ने की मुआवजे की मांग

जेवर क्षेत्र में तेज तूफान और बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कटाई से पहले फसल गिरने से किसान चिंतित हैं और प्रशासन से सर्वे व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, खाली खेत में जमा था कॉलोनियों का पानी

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में 5 साल के बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को शुरू होगा। पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। आधुनिक सुविधाओं और खास डिजाइन के साथ यह एयरपोर्ट 3 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ तैयार है।

top-news

साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा एक्शन, टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दिया जाता था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में थर्माकोल से भरे ट्रक में शराब छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर, आबकारी विभाग ने दबोचा, 570 पेटियां अवैध शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने 50 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। 570 पेटियां बरामद हुईं, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में सौतेले पिता निकला हैवान, बेटी से दुष्कर्म कर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

top-news

नोएडा के डॉक्टरों ने लौटाई केन्या की महिला की मुस्कान, 17 साल से मैंडिब्युलर ट्यूमर से पीड़ित थी महिला, सर्जरी से हालत में सुधार

ग्रेटर नोएडा के शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ TMJ सर्जरी से केन्या की महिला को 17 साल पुरानी समस्या से राहत मिली। 3डी प्लानिंग और कस्टम इम्प्लांट से जटिल ऑपरेशन सफल रहा, जिससे मरीज अब सामान्य जीवन जी पा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में गार्ड पर हमला, सरिया से फोड़ दिया सिर, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स सिटी में एक सिक्योरिटी गार्ड पर सहकर्मी ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गार्ड गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

8 महीने बाद घर से भागी महिला को आई पति की याद, वापस आई तो पति ने ठुकराया, पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी संग रहने पर बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आठ महीने बाद घर लौटी महिला को पति ने अपनाने से इनकार कर दिया। कोतवाली में बातचीत के बाद पति ने लिखित सहमति दी, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे महिला व बच्चा, अलार्म बजाने पर भी नहीं मिली मदद, विहान ग्रीन सोसाइटी का मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने से महिला और बच्चा 40 मिनट तक फंसे रहे। अलार्म के बावजूद समय पर मदद नहीं मिली। घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 20 करोड़ की जमीन कराई गई कब्जामुक्त, प्राधिकरण ने भनौता में चलवाया बुलडोजर, एक तरफ से साफ कर दिया गया अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया। करीब 20 करोड़ की जमीन को मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले जांच करने की अपील की है।

top-news

नोएडा में 12 साल बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर की हो सकती है बहाली, यादव सिंह केबलिंग घोटाले से जुड़ा है मामला, हाईकोर्ट के आदेश पर दिया सबमिशन

नोएडा के 954 करोड़ अंडरग्राउंड केबलिंग घोटाले में सस्पेंड प्रोजेक्ट इंजीनियर की बहाली पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सब्मिशन दिया गया है और प्राधिकरण अब रिपोर्ट शासन को भेजकर अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहा है।

top-news

बिसरख में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, बनने से पहले ही उखड़ गई घटिया सामग्री से बनी रोड, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रेटर नोएडा के ऊंचामीरपुर गांव में बन रही सड़क निर्माण से पहले ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के गहने भी ले गई महिला, पति ने पुलिस में की शिकायत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है। दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।

top-news

घरेलू गैस न मिलने से अब पति-पत्नियों में कलह शुरू, ग्रेटर नोएडा से आया पहला मामला, सिलेंडर न मिलने से पत्नी लौट गई मायके

ग्रेटर नोएडा के भुन्नातगा गांव में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई। एक सप्ताह से गैस न मिलने से परिवार परेशान था, जिससे घरेलू विवाद बढ़ गया और मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में इसी साल शुरू होगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस, प्राधिकरण से किराए पर ली बिल्डिंग, सौंपें परफॉर्मेंस गारंटी दस्तावेज

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस ग्रेटर नोएडा में इसी साल शुरू होगा। प्राधिकरण परिसर में बनने वाला यह कैंपस छात्रों को ग्लोबल स्तर की शिक्षा देगा और क्षेत्र को इंटरनेशनल एजुकेशन हब बनाने में मदद करेगा।

top-news

जेवर विधानसभा में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, कई गांवों में पहले से चल रहे विकास कार्यों को मिली रफ्तार

जेवर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। लाइब्रेरी, सड़क, ड्रेनेज और स्मार्ट विलेज जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

top-news

कारोबारी रिपु कुमार बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव, बोले- ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा काम

रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह इस पद को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

top-news

नोएडा में एक बार फिर महिला के साथ बड़ा फ्रॉड, खाते से निकाले 15 लाख, कोर्ट में की शिकायत, सख्त एक्शन की मांग

ग्रेटर नोएडा में एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 14.35 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद कुछ रकम फ्रीज हुई, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags