ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, धुंआ उठता देख कूदकर भागा ड्राइवर, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रेडिसन ब्लू होटल के पास रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

top-news

धुरंधर-2 ने ट्रेलर रिलीज से पहले ही काट दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले 5 करोड़, 2 हफ्ते पहले से किया कमाल-धमाल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, जबकि एडवांस बुकिंग में दो हफ्ते पहले ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन हो चुका है। ट्रेलर रिलीज का भी फैन्स इंतजार कर रहे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में छत पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर विवाद, व्यापारी के साथ मारपीट, पुलिस ने तीन पर दर्ज की FIR

ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में छत पर पत्थर फेंकने के विरोध में पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने व्यापारी और उनके परिवार से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में एल टावर की छत पर चढ़े अज्ञात युवक, सिक्योरिटी गार्डों से की मारपीट, पुलिस ने सात को दबोचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में टेरेस पर चढ़े युवकों को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी अप्रूवल, एजेंसियों ने जांच के बाद दी मंजूरी, NOC मिलने से अब फ्लाइट ऑपरेशन का रास्ता लगभग साफ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षा मानकों पर खरा पाए जाने के बाद बीसीएएस से एनओसी मिल गई है। अब डीजीसीए की टीम निरीक्षण करेगी। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में नगाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली पर दिखा परंपरा का संगम, दूर-दराज से पहुंचे प्रतिभागी

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में होली के मौके पर पारंपरिक नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने नगाड़े बजाकर अपनी कला दिखाई और ग्रामीणों ने सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आज KDSG सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, कपिल देव की पार्टनरशिप में 200 करोड़ में तैयार हुआ अस्पताल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस इस अस्पताल में दिल, कैंसर और न्यूरोलॉजी समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में होली पर विवाद, सुरक्षा गार्डों ने कॉलोनी वासियों को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में होली के दिन सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और विवाद की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

top-news

नोएडा की सोसायटी में होली पर हुड़दंग, सिविटेक सोसायटी और राधा स्काई में मारपीट, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो सोसाइटी में होली के दौरान मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। सिविटेक स्टेडिया और राधा स्काई गार्डन में विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

top-news

नोएडा में बड़े धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ त्योहार

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोगों ने भाईचारे के साथ रंगों का पर्व मनाया, वहीं रबूपुरा में सीमा हैदर का परिवार संग होली खेलते वीडियो भी चर्चा में रहा।

top-news

ग्रेटर नोएडा के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी को शाहरुख खान ने किया सम्मानित, मुंबई आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, सीएम देवेंद्र फड़नवीन भी रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मुंबई में भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। शाहरुख खान और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंच पर उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में होली को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पैदल मार्च कर दंगाइयों को दिया सख्ती का संदेश

होली के मौके पर जेवर और दनकौर क्षेत्र में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चौराहों पर बैरिकेडिंग, लगातार गश्त और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है।

top-news

खाड़ी देशों में युद्ध का सीधा नोएडा की इंडस्ट्री पर असर, 1200 करोड़ का व्यापार ठप, यार्ड और कंपनियों में डंप हो रहा माल

गल्फ देशों में जारी तनाव का असर नोएडा के निर्यात कारोबार पर पड़ा है। करीब 800 करोड़ रुपये का माल बंदरगाहों पर फंसा है और नए ऑर्डर होल्ड पर हैं। उद्योग जगत को उत्पादन, कैश फ्लो और रोजगार पर असर की आशंका सता रही है।

top-news

गंग नहर में डूबे बच्चे का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, तीन दिन बाद हताश होकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया बंद, परिवार को मिली आर्थिक मदद

ग्रेटर नोएडा के दौला रजपुरा गांव के पास गंग नहर में डूबे चार वर्षीय अदनान का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने अभियान रोक दिया। प्रशासन ने परिवार को चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

top-news

जेवर में पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था युवक, अचानक कुछ लोगों ने कर दिया हमला, यह है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में मंदिर से लौट रहे युवक पर फायरिंग का आरोप लगा है। परिवार ने पुरानी हत्या की रंजिश को वजह बताया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में BBA छात्र को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल युवक, 4 पर केस दर्ज, झगड़े के मामले में पुलिस से शिकायत पर हुआ पूरा बवाल!

ग्रेटर नोएडा के भट्टा गांव में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद बीबीए छात्र को गोली मार दी गई। छात्र के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में होली पर बंब-नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, ग्रामीणों ने चौपाल लगाकर पारंपरिक गीत गाकर मनाया पर्व

ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में होली पर पारंपरिक बंब-नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने गलियों से चौपाल तक नगाड़े बजाकर उत्सव मनाया। आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और इसे सामाजिक एकता व भाईचारे का प्रतीक बताया।

top-news

ग्रेटर नोएडा में किशोर के मुंह में घुसा सरिया, मेंटीनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप, एक और बच्चा घायल

ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में होली खेलते समय 14 वर्षीय बच्चे के मुंह में नुकीला सरिया घुस गया। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ। दोनों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोसायटी मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट करंट से 38 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बिजली कार्यालय पर शव रखकर प्रदर्शन किया और लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस और विद्युत अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

top-news

खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, पीड़ितों का मांगा गया ब्योरा

खाड़ी देशों में तनाव के बीच गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने वहां मौजूद जिले के नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। परिजनों से अपील की गई है कि विदेश में रह रहे या फंसे लोगों का विवरण तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags