Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नाबालिग किशोरी को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा, अदालत में पेश कर भेजा जेल, दो अभी भी फरार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को झांसी से सकुशल बरामद किया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

top-news

जेवर में पौने दो करोड़ के विकास कार्य शुरू, नोएडा एयरपोर्ट के बाद बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

जेवर क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद विकास कार्य तेज हो गए हैं। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 1.86 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और जल निकासी परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

top-news

ग्रेटर नोएडा में फार्म हाउस में चोरों ने डाला डाका, लाखों का माल कर दिया पार, सोलर सिस्टम समेत तमाम कीमती सामान चोरी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक फार्म हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने सोलर सिस्टम सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता मालिक के पहुंचने पर चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

top-news

नोएडा की सोसाइटी में मेड की तलाश पड़ी भारी, बुजुर्ग महिला को किया बेहोश,फिर जो हुआ जानकर शॉक्ड हो जाएंगे आप

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली किंग्सवुड सोसाइटी में मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और मंगलसूत्र व नकदी लूटकर फरार हो गई। घटना के समय घर में 6 महीने की बच्ची भी मौजूद थी, जिससे परिवार में दहशत है।

top-news

नोएडा के नालों पर बनेंगे STP, 8 में से 5 के लिए कंपनी की तलाश शुरू, डेढ़ साल में काम पूरा करने का टारगेट, 2 करोड़ प्रति प्लांट होगा खर्च

नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए 8 नए STP बनाए जाएंगे। इससे नालों का गंदा पानी ट्रीट कर यमुना और हिंडन नदी को साफ रखने में मदद मिलेगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में कई घरों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में घरों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइनों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। कई हादसों के बाद लोगों ने CM पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

top-news

जेवर में किसानों के लिए आफत बनी आंधी और ओलावृष्टि, गेंहू की फसल हुई खराब, प्रशासन से मुआवजे की मांग

ग्रेटर नोएडा के जेवर में आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसायटी में हैंडओवर के दौरान विवाद, AOA और बिल्डर आमने सामने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान बिल्डर और AOA के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस को बुलाना पड़ा और निवासियों ने बिल्डर पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में अचानक धू-धू कर जलने लगी कार, जान बचाकर भागा ड्राइवर, जलती कार की तस्वीर देख शॉक्ड हो जाएंगे आप!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलती हुंडई ओरा कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई, लेकिन चालक सुरक्षित बच निकला।

top-news

एक्सप्रेसवे पर बनेगा अंडरपास, किया गया डायवर्जन, सर्विस रोड बंद, अब नए रूट से चलेंगे वाहन, जानें किस रास्ते से होगा आवागमन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-108 अंडरपास निर्माण के चलते सर्विस रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। कई कट बंद रहेंगे और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दबंगों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और बेटे से की मारपीट, घटना CCTV में कैद

ग्रेटर नोएडा के दादरी में दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और बेटे से मारपीट की। CCTV वीडियो वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।

top-news

नोएडा प्राधिकरण की नई पहल, गांवों के बाहर लगेंगे इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम समेत तमाम विभागों के होंगे नंबर

नोएडा में अब हर गांव के बाहर हेल्पलाइन नंबर वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और अन्य समस्याओं के लिए तुरंत मदद मिल सकेगी।

top-news

नोएडा में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी को कुत्ते ने काटा, 13 जगह घाव, पत्नी के साथ सोसाइटी में टहलते समय दौड़ाया

ग्रेटर नोएडा की अजनारा पनोरमा सोसाइटी में आवारा कुत्ते ने पूर्व रक्षा अधिकारी पर हमला कर 13 जगह काट लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

top-news

प्रोफेसर के खाते से बिना ओटीपी निकल गए 59 लाख रुपए, ईमेल हैक करके किया कांड, मोबाइल पर न आया मेसेज और न ही अलर्ट

नोएडा में एक प्रोफेसर के खाते से 59 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। बिना OTP और अलर्ट के हुई इस ठगी में ईमेल हैकिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

top-news

नोएडा में स्कूली वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पेरेंट्स को मिलेगी पूरी जानकारी

नोएडा में स्कूली वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इस नई व्यवस्था से पेरेंट्स को वाहन की पूरी जानकारी मिलेगी और छात्रों की सुरक्षा बढ़ेगी। प्रशासन का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, जिससे हादसों और लापरवाही पर रोक लगे।

top-news

नोएडा में 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, 30 सेकंड में EV होगी चार्ज

नोएडा में 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शुरू होने जा रहे हैं, जहां EV यूजर्स 30 सेकंड में बैटरी बदल सकेंगे। इस सुविधा से समय की बचत, बेहतर परफॉर्मेंस और EV को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम शहर को ग्रीन और स्मार्ट बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

top-news

नोएडा की बेटी मानसी बनी PCS अधिकारी, 117वीं रैंक से बढ़ाया जिले का मान, अधिकारी बनना मानसी का था सपना

नोएडा की मानसी बेसोया ने UPPCS परीक्षा में 117वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है, वहीं उन्होंने लड़कियों को मेहनत और धैर्य का संदेश दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 अप्रैल से शुरू होगी गंगाजल की सप्लाई , खत्म होगा पेयजल संकट, पाइपलाइन रिपेयरिंग अंतिम चरण में

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 अप्रैल के बाद गंगाजल की सप्लाई शुरू होगी। तिलपता फ्लाईओवर के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत अंतिम चरण में है और शुरुआत में भूजल के साथ 40-50% गंगाजल मिलाकर आपूर्ति की जाएगी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में आग ने मचाई तबाही, जलकर राख हो गईं 15 झोपड़ियां, पुलिस और समाजसेवियों ने बांटा भोजन और कपड़े

ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव में आग लगने से 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। कई परिवार बेघर हो गए, जबकि पुलिस और समाजसेवियों ने राहत पहुंचाकर भोजन, कपड़े और आर्थिक मदद दी।

top-news

नोएडा में स्वास्थ विभाग का अबतक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, जिला अस्पताल ने 60 हजार रुपये में बना दी मेडिको लीगल की फर्जी रिपोर्ट

नोएडा में फर्जी मेडिको लीगल रिपोर्ट बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल और दादरी CHC में पैसे लेकर गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई। इससे स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags