Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा में मोबाइल-बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड पर हमला, कार रोककर पूछताछ करने पर भड़का युवक, साथियों को बुलाकर कराई मारपीट
नोएडा सेक्टर-116 में कार रोककर पूछताछ करने पर तीन सुरक्षा गार्डों की युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरडब्ल्यूए ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चोर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से चोरी की कार, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चोर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से चोरी की कार, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 38 लाख की ठगी, दो पीड़ितों की शिकायत पर FIR दर्ज
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो निवेशकों से शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने करीब 38 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल की 8 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे में पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभी इंटरनेशनल कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आठ दमकल गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो गया।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा एक्सप्रेसवे प्लॉट ई-नीलामी: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
नोएडा एक्सप्रेसवे प्लॉट ई-नीलामी निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है, जिसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट ऑनलाइन बोली के जरिए आवंटित होते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। सेक्टर 150, 152 और अन्य क्षेत्रों में प्लॉट उपलब्ध होते हैं, जिससे रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा मिलता है।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
मॉल ऑफ एक्सप्रेसवे: सिक्का ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट, नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आधुनिक शॉपिंग और बिजनेस हब
सिक्का ग्रुप का मॉल ऑफ एक्सप्रेसवे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनने वाला आधुनिक कमर्शियल प्रोजेक्ट है। इसमें शॉपिंग, फूड, एंटरटेनमेंट और ऑफिस स्पेस शामिल होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ते निवेश के कारण यह क्षेत्र रियल एस्टेट और बिजनेस के लिए बड़ा हब बनने जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 171 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण
ग्रेटर नोएडा में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 171 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
नोएडा में ऑटो चालक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर, पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित थोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक को सीने में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
जेवर के मैरिज होम में 6 दबंगों ने युवक को घेरकर पीटा, जमीन पर गिराकर बरसाए लात-घूंसे, वारदात सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित एक मैरिज होम में मामूली विवाद के बाद छह युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा की हाईप्रोफाइल सोसायटी में चाकू की नोक पर लूट, महिला-बच्चे बने बंधक
ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला और बच्चों को बंधक बनाया। 15 लाख की ज्वेलरी और नकद लूटकर भाग गए। इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।
- Babli Ansari
- 06 Jul, 2026
नोएडा में AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग में लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एसी में धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कमरे पूरी तरह जल गए और लाखों रुपये का सामान राख हो गया। परिवार सुरक्षित बच निकला, जबकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
20 लाख के हाथीदांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में सप्लाई से पहले पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो कथित हाथीदांत तस्कर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से करीब 1450 ग्राम अवैध हाथीदांत बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। नेटवर्क की जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम, एसीईओ से लेकर महाप्रबंधक तक फील्ड में, लापरवाह ठेकेदारों पर लगा जुर्माना
ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर दो ठेकेदारों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।
- Shiv Kumar
- 06 Jul, 2026
नोएडा सेक्टर 123 में बनेगा 145 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
नोएडा सेक्टर-123 में 145 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स ट्रैक, विभिन्न खेल कोर्ट, कोच रेजिडेंस और आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। परियोजना से शहर के खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा।
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2026
इन्वेस्ट यूपी-टीमलीज डील से बदलेगी यूपी की तस्वीर, 2031 तक 500 GCC स्थापित कर रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
इन्वेस्ट यूपी और टीमलीज एडटेक के बीच हुए समझौते का लक्ष्य वर्ष 2031 तक उत्तर प्रदेश में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करना है। इससे निवेश, कौशल विकास, रोजगार और नोएडा समेत टियर-2 व टियर-3 शहरों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, ज्वेलरी और कैश लेकर फरार
ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसायटी में विला में घुसकर महिला से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है।
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2026
समाजवादी पार्टी का बड़ा अभियान, दादरी परिवर्तन यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद करेगी सपा
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से समाजवादी पार्टी की दादरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत साइकिल रैली के साथ हुई। यात्रा के दौरान प्रतिदिन पांच गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी इसे स्थानीय मुद्दों को उठाने और जनता से संवाद का महत्वपूर्ण अभियान बता रही है।
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत
ग्रेटर नोएडा में रविवार दोपहर हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, कई सेक्टरों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही और यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Shiv Kumar
- 05 Jul, 2026






