Breaking News

नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में बारिश से बढ़ी परेशानी, गौर सिटी गोलचक्कर पर भारी जाम, बारिश से बचने के लिए रुके बाइक सवार, यातायात प्रभावित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल के पास बारिश के दौरान बाइक सवारों के फुटओवर ब्रिज के नीचे रुकने से लंबा जाम लग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बस शेल्टर की कमी पर नाराजगी जताई है।

top-news

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, 20,570 रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

नोएडा पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज करते हुए डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने निर्धारित स्थानों पर शिविर लगाने, सुरक्षा मानकों का पालन करने, मेडिकल किट रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए।

top-news

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी नागरिक समेत तीन MDMA तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख की खेप बरामद

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक विदेशी नागरिक समेत तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से 143 ग्राम एमडीएमए, नकदी, स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी है।

top-news

नोएडा मेट्रो की एक्वा लिंक लाइन का बदला रूट, सेक्टर-44 के बाहर से गुजरेगी लाइन, परियोजना पर बढ़ेगा 100 करोड़ का खर्च

नोएडा मेट्रो की बॉटेनिकल गार्डन-सेक्टर 142 एक्वा लिंक लाइन का रूट बदल दिया गया है। अब मेट्रो सेक्टर-44 के बाहर से गुजरेगी। इससे परियोजना की लंबाई और लागत बढ़ेगी, जबकि ब्लू और मैजेंटा लाइन से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ यात्रियों को मिलेगा।

top-news

नोएडा में फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 युवतियां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लोगों को फंसाने और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई फॉर्च्यूनर कार समेत तीन वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

top-news

नोएडा में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, 18 मोबाइल के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

सेंट्रल नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

top-news

नोएडा में घरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह बेनकाब, रेकी कर वारदात करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपी रेकी कर सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे।

top-news

ऑनलाइन दोस्ती के जाल में फंसाकर लूट! नोएडा पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों का किया पर्दाफाश

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को फंसाकर लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरोह लोगों को ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था।

top-news

Delhi-NCR Rain Update: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव और ट्रैफिक की रफ्तार थमी

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के आसार जताए हैं।

top-news

घरेलू विवाद में कारोबारी ने अपने ही घर को लगाई आग? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-14 में एक कारोबारी के घर लगी आग का मामला वायरल वीडियो के बाद चर्चा में है। वीडियो में कारोबारी के खुद आग लगाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस को अभी तक परिवार की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

top-news

Now नोएडा खबर का असर, युवक की पिटाई करने वाले सिपाही पर एक्शन, DCP सेंट्रल ने किया सस्पेंड, जांच के आदेश

नोएडा के बहलोलपुर स्थित आरो प्लांट में कर्मचारी से मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ। 'नाउ नोएडा' पर खबर और वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी।

top-news

नोए़डा में डायल-112 पुलिसकर्मियों ने प्लांट कर्मचारी के साथ लात-घूंसों से की मारपीट, घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद

नोएडा के बहलोलपुर स्थित पानी प्लांट में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

top-news

गौतमबुद्धनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार सेवानिवृत्त, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त हुए एसीपी अरविंद कुमार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

top-news

नोएडा सेक्टर-10 में युवक का चाकू लहराते वीडियो वायरल, खुलेआम लोगों को डराने का आरोप, इलाके में दहशत

नोएडा के सेक्टर-10 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक खुलेआम चाकू लहराता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने डर और असुरक्षा का माहौल होने की बात कही है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान में जुटी है।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे टोल विवाद में राहत, किसान संगठनों को मिली अस्थायी छूट, 9 जुलाई को होगा अंतिम फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल छूट विवाद के बाद किसानों को अस्थायी राहत दी गई है। प्रशासन से हुई बैठक के बाद 3 जुलाई का धरना स्थगित कर दिया गया है, जबकि अंतिम फैसला 9 जुलाई को होगा।

top-news

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 50 मोबाइल बरामद

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 50 लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह फेरी लगाकर रेकी करता था और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पशु प्रेमी महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप, दनकौर थाने में शिकायत दर्ज

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-22डी स्थित एक सोसायटी में महिला ने अपनी पड़ोसी पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में APK फाइल बनी साइबर जाल, डाउनलोड करते ही खाते से निकले 65 हजार रुपये

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने मोबाइल का नियंत्रण लेकर दो बैंक खातों से 65 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

top-news

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत; पांच लोग गंभीर घायल

नोएडा के सेक्टर-75 में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो टकराने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags