Breaking News
नोएडा-एनसीआर
दादरी में बारिश का कहर, मकान का हिस्सा गिरा, परिवार का सामान मलबे में दबा, इलाके में मची अफरा-तफरी
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार और हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार का काफी सामान मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
नोएडा सेक्टर-63 में बारिश का कहर, जलभराव के चलते कंपनी की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
नोएडा के सेक्टर-63 में बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कंपनी की दीवार गिर गई। ई-45 स्थित कंपनी की दीवार गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने नाली जाम होने और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूरों को कुचला, 3 मजदूरों की मौत
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में बिहार के अररिया निवासी तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश बनी आफत, आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की लिफ्ट में भरा पानी,सुरक्षा पर उठे सवाल
नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में बारिश के बाद लिफ्ट में पानी भरने से निवासी चिंतित हैं। बायर्स ने करंट लगने की आशंका जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने तत्काल जांच और समस्या के समाधान की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के पास असुरक्षित सड़क पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई बड़े हादसे की आशंका, लोगों ने प्राधिकरण से की तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकज़ोन-IV स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क निर्माण में कथित खामियों को लेकर स्थानीय निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। बारिश के बाद जलभराव, खुले मैनहोल और बीच सड़क खड़े बिजली के खंभों से हादसे की आशंका बढ़ने पर प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, कॉलोनियों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नोएडा में लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई। IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। नोएडा प्राधिकरण ने 28 स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकासी शुरू की और QRT व कॉल सेंटर को सक्रिय कर दिया।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
नोएडा में भारी बारिश के बीच iForte बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर गिरा, दो कारें चकनाचूर, मची अफरा-तफरी
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा तेज बारिश के दौरान गिर गया। मलबा दो कारों पर आ गिरा, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद भवन की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 09 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर नए फ्लाईओवर की खुली पोल, पहली बारिश में उखड़ने लगी सड़क, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की
ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर हाल ही में शुरू हुए रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पहली बारिश में ही उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में खेलते-खेलते करंट की चपेट में आया 10 साल का मासूम, दुकान के शटर में उतरा था करंट, मासूम अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा के दादरी में घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय सुफियान बंद दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के 4,420 शिक्षकों को मिली कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बांटे कार्ड
ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के तहत गौतमबुद्ध नगर के करीब 4,420 शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक और वांछित आरोपी रमेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जांच जारी है।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
पहली बारिश में ही डूबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड, कुलेसरा में सड़क बनी तालाब, प्राधिकरण के दावों की खुली पोल
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहली तेज बारिश के बाद कुलेशरा के पास नोएडा-सूरजपुर मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। सड़क तालाब में बदलने से वाहन बंद हुए, ट्रैफिक प्रभावित रहा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल निकासी दावों पर सवाल उठ गए।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
नोएडा में बारिश का डबल असर, उमस और गर्मी से राहत तो कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मानसून की पहली झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से परेशानी भी बढ़ी है।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस जीप पर चढ़कर किया हंगामा, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा के जेवर में शराब के नशे में युवक ने पुलिस जीप पर चढ़कर हंगामा किया और पुलिसकर्मी से बदसलूकी की। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
नोएडा में प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, सेक्टर-122 में सड़क का गड्ढा बना मुसीबत, दो कारें हादसे का शिकार, लोगों ने की तत्काल मरम्मत की मांग की
नोएडा के सेक्टर-122 में जूडियो मॉल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में देर रात दो कारें फंस गईं। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, कार चला रही महिला ने 5 बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन्स-2 के बाहर कार चला रही महिला से अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। कार की टक्कर से स्कूटी बच्चों पर गिर गई, जिससे कुछ बच्चे घायल हुए। पुलिस ने महिला चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
नोएडा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन नियम 2026: क्या बदला, जानें सभी जरुरी दस्तावेज
नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले रजिस्ट्रेशन नियम, स्टाम्प ड्यूटी, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जानिए 2026 में लागू प्रमुख नियम, उनका खरीदारों पर असर और रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने वाले महत्वपूर्ण कदम।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, नहर और रास्ते का फर्क मिटा, हादसे का खतरा बढ़ा
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में बारिश के बाद भारी जलभराव से सड़क और नहर में फर्क करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल जल निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
नोएडा में चिल्ला एलिवेटेड रोड के विस्तार को मंजूरी, पुश्ता एलिवेटेड से होगा सीधा कनेक्शन, IIT रुड़की बनाएगा DPR
नोएडा में चिल्ला एलिवेटेड रोड का करीब दो किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना से मार्ग डीएनडी-जेवर एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी। आईआईटी रुड़की डीपीआर और स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करेगा।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में खुले गटर में गिरा 10 वर्षीय मासूम, ARTO ने बचाई जान, प्राधिकरण की व्यवस्था पर सवाल
ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल के पास खुले गटर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम की तत्परता से सुरक्षित बच गया। घटना के बाद खुले गटर को लेकर प्राधिकरण की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठे हैं।
- Shiv Kumar
- 07 Jul, 2026






