Breaking News
नोएडा-एनसीआर
शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पत्थरबाजी से दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शामली हिस्से में लगातार पत्थरबाजी से लोगों में दहशत है। जिस प्रोजेक्ट से सफर आसान होना था, वही अब राहगीरों के लिए खतरा बनता जा रहा है।
- Babli Ansari
- 20 Jun, 2026
नोएडा एयरपोर्ट पर पार्किंग नियम लागू, 7 मिनट तक एंट्री फ्री, उसके बाद देना होगा शुल्क, जेवर एयरपोर्ट पर जाम रोकने के लिए नई व्यवस्था
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर नए पार्किंग नियम लागू किए गए हैं। 7 मिनट की फ्री एंट्री के बाद वाहनों के लिए शुल्क तय किया गया है, जिसमें निजी और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में विवाद के बाद ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, दो दोस्तों पर आरोप
ग्रेटर नोएडा में एक ट्रांसपोर्टर को घर से बुलाकर जंगल में गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आई है और दो दोस्तों पर हत्या का शक है।
- Babli Ansari
- 20 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने नष्ट कराया 300 किलो मिलावटी पनीर, 5 नमूने जांच को भेजे
ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट कराया। दूध और पनीर के पांच नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- Babli Ansari
- 20 Jun, 2026
ईडी की बड़ी कार्रवाई: नोएडा प्राधिकरण से WTT परियोजना के दस्तावेज तलब, मार्च 2010 के जमीन आवंटन की जांच तेज
नोएडा के वर्ल्ड ट्रेड टावर प्रोजेक्ट की जांच में ईडी ने बड़ा कदम उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण से दस्तावेज मांगे हैं। परियोजना से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है और प्राधिकरण टीम सोमवार को रिकॉर्ड लेकर लखनऊ जाएगी।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
ई-रजिस्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों वकील, बोले- रोजी-रोटी पर पड़ा संकट, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा की दादरी तहसील में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं और डीड राइटरों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन कर रोजगार प्रभावित होने का आरोप लगाया और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी! 4 साल में 7809 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, 23.55 करोड़ की संपत्ति लौटाई, CEIR पोर्टल और सर्विलांस की ली मदद
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने चार वर्षों में 7809 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। सीईआईआर पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 23.55 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में छत पर भड़की भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक मकान की छत पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 300 किलो पनीर कराया नष्ट, दुकानदारों में मचा हड़कंप, आम लोगो की सेहत से हो रहा था खिलवाड़
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो पनीर नष्ट कराया। विभिन्न डेरी और प्रतिष्ठानों से दूध और पनीर के पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
- Shiv Kumar
- 20 Jun, 2026
नोएडा में रोजगार के अवसर 2026: IT, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप में नौकरी कैसे पाएं
नोएडा 2026 में IT, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर का बड़ा रोजगार हब बन चुका है। यहां फ्रेशर्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए नौकरी के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स से आने वाले समय में रोजगार और बढ़ेगा।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
नोएडा में किशोर को 2 महीने जेल में रखने का मामला तूल पर, NHRC ने लिया संज्ञान, यूपी DGP और DG जेल से मांगी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा में 16 वर्षीय किशोर को दो महीने वयस्क जेल में रखने के मामले में NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने यूपी डीजीपी और डीजी जेल से रिपोर्ट मांगी है। मामला पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
जिम्स कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज, धरने के पांचवें दिन दो महिला कर्मियों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान दो महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थायी भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन समाप्त न करने की बात कह रहे हैं।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में डिंपल चौधरी का वीडियो वायरल, फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद, पुलिस ने मौके पर संभाला मामला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद और गाली-गलौज दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, मामला शांत करा दिया गया।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में ई-रजिस्ट्री के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, पैदल मार्च रोका, 9वें दिन भी हड़ताल जारी
ग्रेटर नोएडा में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। पैदल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। वकीलों का कहना है कि नई व्यवस्था से रोजगार प्रभावित होगा, जबकि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
क्रिप्टो निवेश के नाम पर कंपनी कर्मचारी से 17 लाख की ठगी, निवेश के बदले दिखाया लाभ, व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जालसाजी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कंपनी कर्मचारी से क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए 17 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने फर्जी मुनाफा दिखाकर रकम ट्रांसफर करवाई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में नाबालिग से छेड़छाड़, रास्ता पूछने के बहाने बैड टच किया, सोसायटी के लोगों ने की सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसाइटी में नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बिसरख थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या, रॉयल सिटी सोसाइटी की घटना, इलाके में हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। पड़ोसी युवकों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
सेक्टर-66 में गंदगी का अंबार, यूनियन बैंक के पास खुले में कूड़ा डाले जाने से फैली बदबू, स्थानीय लोग नाराज
नोएडा सेक्टर-66 मामूरा गांव में खुले में कूड़ा डाले जाने से लोग परेशान हैं। बदबू और गंदगी से हालात बिगड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है और धरने की चेतावनी दी है।
- Shiv Kumar
- 19 Jun, 2026
नोएडा में बेस्ट हॉस्पिटल: इमरजेंसी, विशेषज्ञ डॉक्टर और OPD की पूरी जानकारी 2026
नोएडा में 2026 तक सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बड़े अस्पताल मौजूद हैं। यहां इमरजेंसी, OPD और सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा मिलती है। सही अस्पताल चुनना, विशेषज्ञ डॉक्टर और कैशलेस इंश्योरेंस सुविधा मरीजों के बेहतर और समय पर इलाज के लिए जरूरी है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026
नोएडा इकोटेक-3 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के तार, नकदी और वाहन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा इकोटेक-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से बिजली के तार, कॉपर वायर, नकदी और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
- Shiv Kumar
- 18 Jun, 2026






