Breaking News
नोएडा-एनसीआर
नोएडा की सोसायटी पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को रौंदा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला गंभीर घायल
नोएडा के सेक्टर-79 स्थित महागुन मिराबेला सोसायटी की पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बच्ची को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Shiv Kumar
- 17 Jun, 2026
सेक्टर बीटा-1 में कूड़ा उठाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध, आरडब्ल्यूए और निवासियों ने जताई नाराजगी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में कूड़ा उठाने के नाम पर कथित वसूली को लेकर निवासियों और आरडब्ल्यूए ने विरोध जताया है। लोगों ने महिलाओं और बुजुर्गों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं तथा मामले की निष्पक्ष जांच और स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।
- Shiv Kumar
- 17 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा डंपिंग पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 में अवैध कूड़ा डंपिंग पर प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईं और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन पर वाहन जब्त किए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति अंडरपास का निर्माण तेज, विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, दिवाली तक पूरा करने का लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति अंडरपास का विधायक तेजपाल नागर ने निरीक्षण किया। 90 करोड़ की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
नोएडा में ऑनलाइन शेयर बाजार में 17 लाख का फ्रॉड: ठगी से कैसे बचें? साइबर एक्सपर्ट की सलाह
नोएडा में शेयर बाजार के नाम पर 17 लाख की साइबर ठगी सामने आई है। ठग व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी ऐप से निवेशकों को फंसाते हैं। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने, SEBI रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म चुनने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र में चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन |
नोएडा अथॉरिटी यमुना-हिंडन के डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। नदी क्षेत्र से मलबा हटाने के बाद अब अतिक्रमण तोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
- Babli Ansari
- 16 Jun, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें 85 देशों के खरीदार शामिल होंगे। यह आयोजन स्थानीय उद्योगों, MSME और स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार से जोड़ने का बड़ा अवसर देगा और यूपी को ग्लोबल ट्रेड हब बनाने में मदद करेगा।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 19 जून को PM विकसित भारत रोजगार योजना का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे लॉन्च, लाखों युवाओं को मिलेगा फायदा
19 जून को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत बड़ा आयोजन होगा। पीएम मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर लाभार्थियों को सहायता राशि देंगे। योजना से लाखों रोजगार सृजन, कंपनियों की भागीदारी और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू और चोरी का फोन बरामद
नोएडा फेस-1 पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी शकील को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल और अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
मंझावली पुल के पास अधूरी सड़क पर गड्ढे में गिरी बाइक, अस्पताल मैनेजर की मौत
ग्रेटर नोएडा में मंझावली पुल के पास अधूरी सड़क पर बाइक सवार अस्पताल मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। रात में गड्ढा न दिखने से हादसा हुआ और घायल युवक सुबह तक वहीं पड़ा रहा।
- Babli Ansari
- 16 Jun, 2026
यूपी में रियल एस्टेट को बड़ा बूस्ट, 2,250 करोड़ रुपये की 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी, 7 जिलों में बनेंगी 3,548 इकाइयां
यूपी रेरा ने 2,285 करोड़ रुपये के निवेश वाली 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत 3,548 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा। लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत सात जिलों में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी की आत्महत्या, प्रेम विवाह के 8 महीने बाद पसरा मातम
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में दो दिनों के भीतर पति-पत्नी की मौत ने सभी को झकझोर दिया। पहले पत्नी की मौत हुई और दो दिन बाद पति मृत मिला। आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले इस दंपति के मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
जेवर में प्लॉट खरीदना हुआ अब महंगा, वजह बना एयरपोर्ट !
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद नोएडा और आसपास के इलाकों में जमीन के रेट तेजी से ऊपर जा रहे हैं। किसान, खरीदार और निवेशक—सभी इस रियल एस्टेट उछाल के नए दौर को करीब से देख रहे हैं।
- Babli Ansari
- 16 Jun, 2026
नोएडा में मीटिंग के बाद GST उपायुक्त की बिगड़ी तबीयत, उपायुक्त की पत्नी ने अपर आयुक्त पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, CM योगी से जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा में जीएसटी विभाग के एक उपायुक्त की पत्नी ने अपर आयुक्त पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री से न्यायिक जांच की मांग की गई है, जबकि संबंधित अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी विवाद से इनकार किया है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का विस्तार शुरू, आज नवी मुंबई और जम्मू के लिए फ्लाइट, यात्रियों की सुविधा के लिए 100 बसें भी चलेंगी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों और बस सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। अकासा एयर की एंट्री, जम्मू के लिए नई उड़ान, 100 बसों का संचालन और इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने जा रही है।
- Shiv Kumar
- 16 Jun, 2026
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गुरुग्राम में जलभराव से यातायात पर असर
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। राहत की फुहारों के बीच सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक और दिक्कत बढ़ गई है।
- Babli Ansari
- 15 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू: सीएम योगी ने दी 45 ई-बसों को हरी झंडी
ग्रेटर नोएडा में 45 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ा बढ़ावा मिला है। ये बसें आधुनिक सुविधाओं, सस्ते किराए और पर्यावरण अनुकूल तकनीक के साथ जेवर एयरपोर्ट समेत कई रूटों पर चलेंगी। इससे यात्रियों को बेहतर और साफ-सुथरी यात्रा मिलेगी।
- Shiv Kumar
- 13 Jun, 2026
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को मिलेगा हाईस्पीड रेल कनेक्शन
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। इससे यात्रा समय कम होगा, रियल एस्टेट को बढ़ावा मिलेगा और NCR की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह प्रोजेक्ट अभी डीपीआर चरण में है।
- Shiv Kumar
- 13 Jun, 2026
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 2 गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
नोएडा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया। गिरोह लंबे समय से एनसीआर में सक्रिय था और वाहन चोरी की घटनाएं करता था।
- Shiv Kumar
- 13 Jun, 2026
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर नोएडा में मीडिया संवाद, राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह बोले- विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर
नोएडा में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, महिला सशक्तिकरण, लखपति दीदी योजना और सौर ऊर्जा क्षेत्र में हुए विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।
- Shiv Kumar
- 13 Jun, 2026






